411 REFERENCE · Wikipedia
विलियम फोर्सिथ शार्प
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विलियम एफ. शार्प William sharpe 2007.jpg 180px 2007 में शार्प 1934 6 16 y बोस्टन, मैसाचुसेट्स, यूएस Economics William F. Sharpe Associates Stanford University University of California, Irvine University of Washington 1961–68RAND Corporation कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (बीए, एमए, पीएचडी) Armen AlchianHarry Markowitz (unofficial) Howard Sosin पूँजीगत परिसम्पत्ति कीमत निर्धारण मॉडलशार्प अनुपात अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (1990)
विलियम फोर्सिथ शार्प (जन्म - 16 जून 1934) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। शार्प स्टैंको 25 फाइनेंस के प्रोफेसर, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के एमेरिटस और 1990 के अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार के विजेता हैं।विलियम एफ. शार्प https://www.gsb.stanford.edu/faculty-research/faculty/william-f-sharpe स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस 8 जून 2026 en 14 नवम्बर 2025 शार्प पूँजीगत परिसम्पत्ति कीमत निर्धारण मॉडल को शुरू करने वालों में से एक थे।
आरंभिक जीवन और शिक्षा
विलियम शार्प का जन्म 16 जून 1934 को बोस्टन, मैसाचुसेट्स में हुआ।स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 1990 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/1990/sharpe/facts/ NobelPrize.org 8 जून 2026 चूँकि इनके पिता नेशनल गार्ड में थे इसलिए द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान परिवार कई बार स्थानांतरित हुआ जब तक कि इनका परिवार रिवरसाइड, कैलिफोर्निया में नहीं बस गया। शार्प ने अपना बचपन और किशोरावस्था रिवरसाइड में बिताया और 1951 में रिवरसाइड पॉलिटेक्निक हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में चिकित्सा में डिग्री हासिल करने की योजना बनाई। हालांकि पहले वर्ष में ही इन्होंने अपनी पढ़ाई बदलने का फैसला किया और व्यवसाय प्रशासन का अध्ययन करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स, चले गए। शार्प ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स से 1955 में बीए, 1956 में एमए और 1961 में पीएचडी की उपाधि हासिल की।द सेवन नोबेल लॉरेट्स ऑफ यूसीएलए https://newsletter.alumni.ucla.edu/connect/2016/oct/nobel/default.htm newsletter.alumni.ucla.edu 8 जून 2026
योगदान
पूँजीगत परिसम्पत्ति कीमत निर्धारण मॉडल पर शार्प ने जोखिम और प्रतिफल के बीच संबंध का मूल्यांकन करने के लिए एक गणितीय ढांचा स्थापित किया। यह मॉडल पहचान करता है कि किसी परिसम्पत्ति का अपेक्षित प्रतिफल, परिसम्पत्ति के सुनियोजित जोखिम या बीटा पर आधारित जोखिम-मुक्त दर और अधिमूल्य के बराबर होता है।
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1934 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:जीवित लोग
सन्दर्भ