Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रसायनाहारी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|अटलांटिक महासागर में एक जलतापीय छिद्र जो रसायनाहारियों को ऊर्जा और पोषक तत्व प्रदान करता है रसायनाहारी (Chemotroph) ऐसे जीव होते हैं जो अपने पर्यावरण में उपस्थित इलेक्ट्रॉन दाता रसायनों का ऑक्सीकरण करके ऊर्जा प्राप्त करते हैं। यह प्रकाशाहारी जीवों से भिन्न हैं, जो प्रकाश से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। भिन्न रसायनाहारी कार्बनिक या अकार्बनिक यौगिकों से ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। रसायनाहारी अक्सर समुद्र के फ़र्श पर मिलते हैं, जहाँ सूरज का प्रकाश नहीं पहुँचता और सदैव अंधेरा रहता है। यहाँ पर स्थित सागरगत ज्वालामुखी से गरमी और रसायन प्राप्त कर के अक्सर रसायनाहारियों की कोलोनियाँ बन जाती हैं।Chang Kenneth Visions of Life on Mars in Earth’s Depths https://www.nytimes.com/2016/09/13/science/south-african-mine-life-on-mars.html 12 September 2016 New York Times 12 September 2016 https://web.archive.org/web/20160912225220/http://www.nytimes.com/2016/09/13/science/south-african-mine-life-on-mars.html 12 सितंबर 2016 live इन्हें भी देखें प्रकाशाहारी सन्दर्भ श्रेणी:जीववैज्ञानिक शब्दावली श्रेणी:पौषणिक पारिस्थितिकी श्रेणी:सूक्ष्मजीवी वृद्धि और पोषण श्रेणी:प्लवकशास्त्र