411 REFERENCE · Wikipedia
जवाहर सुरंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जवाहर सुरंगJawahar tunnel Jawahar_Tunnel_road_by_Mutahir_Showkat.jpg 280px जवाहर सुरंग सड़क 33.508 75.209 20px|link=|alt=C2 एनएच 44
बनिहाल ---- काज़ीगुंड सक्रीय बनिहाल काज़ीगुंड 1954 yes 1956 12 22 वाहन None 7000 ऐफ़्रेड कुन्ट्ज़ और सी बार्सेल 2.85 km mi on 2 2194 m fthttps://www.google.com/maps/place/Jawahar+Tunnel,+192212/@33.5113879,75.2090065,15z/data=!4m5!3m4!1s0x391df121892e6fc7:0x74909c35e8e09ce3!8m2!3d33.5085074!4d75.2091782!5m1!1e4 Jawhar Tunnel
जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) या बनिहाल सुरंग (Banihal tunnel) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर बनिहाल और काज़ीगुंड के बीच स्थित एक सुरंग है। इसका निर्माण १९५४ में आरम्भ हुआ था और उदघाटन २२ दिसम्बर १९५६ में (हालांकि निर्माणकार्य पूरा १९६० में जाकर हुआ)। यह २.८५ किमी (१.७७ मील) लम्बी सुरंग २,१९४ मीटर (७,१९८ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है और इसमें दोनों दिशाओं के लिए एक-एक लेन का प्रबन्ध है। इस सुरंग के द्वारा वर्षभर जम्मू और श्रीनगर के बीच सड़क यातायात जारी रहता है।http://www.pahalgam.com/travelogue-road-travel-from-punjab-to-pahalgam/ pahalgam.com/travelogue-road-travel-from-punjab-to-pahalgam/ 4 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20170404131857/http://www.pahalgam.com/travelogue-road-travel-from-punjab-to-pahalgam/ 4 अप्रैल 2017 dead
सुरंग क्षमता
शुरु में इसकी क्षमता प्रत्येक दिशा में १५० वाहन प्रतिदिन थी लेकिन अब यह बढ़कर ७,००० वाहनों द्वारा प्रयोग हो रही है। सीमा सड़क संगठन ने कई मरम्म्तों के बाद सुरंग में अंदर-बाहर दोनों दिशाओं में वायुप्रवाह, प्रदूषण और तापमान मापनयंत्र, प्रकाश प्रबन्ध और आपातकालीन दूरभाष का बन्दोबस्त किया गया है। सुरक्षा के लिए इसपर चौबीस घंटे सेना की निगरानी रहती है और सुरंग के अंदर किसी भी प्रकार की तस्वीर लेने पर सख़्त प्रतिबंध है। किसी वाहन के अंदर प्रवेश करने पर उसका सामान्य गति से बिना रुके चलते रहना अनिवार्य है और स्थान-स्थान पर लगे कैमरों से अन्दर की हर परिस्थिति पर नज़र रखी जाती है।http://mod.nic.in/Samachar/mar5/html/army.htm संग्रहीत प्रति 4 अप्रैल 2017 https://web.archive.org/web/20120901201546/http://mod.nic.in/samachar/mar5/html/army.htm 1 सितंबर 2012 live
सन् २००९ तक सुरंग रात्रि के १२ बजे से सुबह के ८ बजे तक यातायात के लिए बंद रहती थी लेकिन अब इसमें ट्रैफ़िक चौबीस घंटो चलता है। २०१८ में इस से अधिक क्षमता वाली बनिहाल-काज़ीगुंड सड़क सुरंग का निर्माण होने की अपेक्षा है और उसके पूरे होते ही जवाहर सुरंग में वाहन का यातायात हल्का होने की उम्मीद है।
इन्हें भी देखें
चेनानी-नाशरी सुरंग
राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ (भारत)
बनिहाल
काज़ीगुंड
बनिहाल क़ाज़ीगुंड रोड सुरंग
नन्दनी सुरंगें
पीर पंजाल रेलवे सुरंग
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में सड़क सुरंगें
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में परिवहन
श्रेणी:रामबन ज़िला
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर में सड़क सुरंगें
श्रेणी:अनंतनाग ज़िला