Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओलिंगीटो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओलिंगीटो Olinguito_ZooKeys_324,_solo.jpg जंतु रज्जुकी स्तनधारी कार्नीवोरा प्रोसाइओनिडी बासारिस्योन बी. नेबलिना Bassaricyon neblina हेल्गन, 2013 ZooKeys-distribution of B. neblina.jpg ओलिंगीटो (स्पैनिश: Olinguito; "छोटी ओलिंगो" वैज्ञानिक नाम: Bassaricyon neblina), एक स्तनधारी जीव है। यह एक नयी जीव प्रजाति है जिसकी खोज की घोषणा 15 अगस्त 2013 को की गयी है। इस प्रजाति का वंश "बासारिस्योन" और कुल "प्रोसाइओनिडी" (रैकून कुल) है।यह प्रजाति कोलम्बिया और ईक्वाडोर के पर्वतीय वनों में वास करती है। विवरण ओलिंगीटो अपने जीनस या वंश में आने वाली अन्य ओलिंगो प्रजातियों और किंकाजू (ओलिंगो के समान दिखने वाला यह जीव इसका निकट संबंधी नहीं है)). से भिन्न है। इसका औसत वजन 900 ग्राम (2 पौंड) है जो इसे सबसे छोटा प्रोसाइओनिड बनाता है। यह एक सर्वाहारी फलाहारी है और पर कभी कभी यह कीटों और फूलों के रस का भक्षण भी करता है और छोटे फालसों के आकार के मेंगनों के रूप में मल त्याग करता है। माना जाता है कि ओलिंगीटो एक एकान्तप्रिय, रात्रिचर29:30 जीव है। ऐसा लगाता है कि ओलिंगीटो एक विशुद्ध वृक्षवासी है। मादा ओलिंगीटो के पास स्तनों की एक जोड़ी होती है और शायद एक बार में एक ही संतान को जन्म देते हैं। वितरण और पर्यावास केंद्रीय कोलम्बिया से लेकर पश्चिमी ईक्वाडोर तक के मेघवन क्षेत्र में लिए गये प्रजातियों के नमूनों से इनके जंगलों में होने की पुष्टि हुई है।http://www.cbc.ca/news/technology/story/2013/08/15/science-new-mammal-olinguito.html CBC news. New mammal discovered in Andean cloud forest 3 नवंबर 2013 https://web.archive.org/web/20130914005238/http://www.cbc.ca/news/technology/story/2013/08/15/science-new-mammal-olinguito.html 14 सितंबर 2013 live माना जाता है कि यह प्रजाति फिलहाल खतरे में नहीं है, लेकिन अनुमान है कि इस जानवर के संभावित निवास क्षेत्र का लगभग 40 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनविहीन हो गया है। खोज ओलिंगीटो की खोज की घोषणा 15 अगस्त 2013 को प्राकृतिक इतिहास का स्मिथसोनियन राष्ट्रीय संग्रहालय में स्तनधारियों के रखवाले क्रिस्टोफर हेल्गन, प्राकृतिक विज्ञान का उत्तरी केरोलिना संग्रहालय के ओलिंगो विशेषज्ञ रोलैण्ड केज़ और सहयोगियों ने संयुक्त रूप से की। हेल्गन ने शिकागो के फील्ड संग्रहालय में रखे प्रजाति के नमूनों की खोज की और एक नई प्रजाति की पुष्टि करने के लिए डीएनए परीक्षण का सहारा लिया। इस प्रजाति की पहचान करने वाले शोधकर्ता इसके किसी भी विशिष्ट स्थानीय नाम को पता लगाने में असमर्थ रहे। यह प्रजाति पिछले 35 सालों में. दोनों अमेरिकाओं में कार्निवोरा गण के अंतर्गत ढूँढी जाने वाली स्तनधारियों की पहली प्रजाति है। इस खोज से पहले भी ओलिंगीटुओं को नियमित रूप से देखा गया है, यहां तक कि कई दशकों से इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित भी किया गया पर यह एक अन्य प्रजाति के सदस्य हैं इसका पता अभी चला है। इसको अभी तक इसके समान दिखने वाले ओलिंगो ही संबंधी माना जाता रहा था। ऐसा ही एक उदाहरण रिंगर्ल नामक ओलिंगीटो का है जो लगभग एक वर्ष तक वाशिंगटन, डीसी, के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रहा साथ ही उसे कई अन्य चिड़ियाघरों में भी भेजा गया। शोधकर्ताओं ने बिना यह जाने कि वो एक अलग प्रजाति है उसका प्रजनन अन्य ओलिंगो के साथ कराने के कई असफल प्रयास भी किये।. रिंगर्ल की मृत्यु 1976 में हो गयी। वर्गीकरण मूल्यांकन ओलिंगीटो वंश "बासारिस्योन" में आने वाली अन्य प्रजाति ओलिंगो की तुलना में छोटे आकार के होते हैं। ओलिंगीटो, ओलिंगो से अधिक समूरी (रोयेंदार) होता है इसका दंत विन्यास भी ओलिंगो से भिन्न होता है। इसकी छोटी पूंछ और छोटे कान भी इसे ओलिंगो से अलग करते हैं। यह उत्तरी एण्डीज़ में समुद्र तल से 1500 मीटर से लेकर 2750 मीटर की ऊँचाई पर पाया जाता है, जो कि साधारण ओलिंगो के पर्यावास की तुलना में काफी ज्यादा है। सन्दर्भ 2 Adorable New Mammal Species Found 'In Plain Sight' 15 अगस्त 2013 http://abcnews.go.com/Technology/wireStory/adorable-mammal-species-found-plain-sight-19967921 Borenstein Seth ABC News 15 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130816013321/http://abcnews.go.com/Technology/wireStory/adorable-mammal-species-found-plain-sight-19967921 16 अगस्त 2013 live http://www.economist.com/news/science-and-technology/21583594-peekaboo A new mammal. Peekaboo 17 अगस्त 2013 The Economist 15 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130816161016/http://www.economist.com/news/science-and-technology/21583594-peekaboo 16 अगस्त 2013 live 10.3897/zookeys.324.5827 Taxonomic revision of the olingos (Bassaricyon), with description of a new species, the Olinguito Helgen K. M. Pinto M. Kays R. Helgen L. Tsuchiya M. Quinn A. Wilson D. Maldonado J. ZooKeys 324 15 अगस्त 2013 1–83 Roland Kays. Press conference at North Carolina Museum of Natural Sciences. Livestream (video). 15 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20140508223857/http://www.livestream.com/naturalsciences/video?clipId=pla_130bbb77-166c-4545-b596-9d916c7e4251 8 मई 2014 Kim Meeri Smithsonian unearths a new species of mammal: The olinguito http://www.washingtonpost.com/national/health-science/smithsonian-unearths-a-new-species-of-carnivore---the-olinguito/2013/08/15/2fb13b6c-051a-11e3-a07f-49ddc7417125_story.html 16 अगस्त 2013 Washington Post 16 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130816013533/http://www.washingtonpost.com/national/health-science/smithsonian-unearths-a-new-species-of-carnivore---the-olinguito/2013/08/15/2fb13b6c-051a-11e3-a07f-49ddc7417125_story.html 16 अगस्त 2013 live 10.1016/j.ympev.2006.10.003 Phylogeny of the Procyonidae (Mammalia: Carnivora): Molecules, morphology and the Great American Interchange https://archive.org/details/molecular-phylogenetics-and-evolution_2007_43_3/page/1076 2007 Koepfli Klaus-Peter Gompper Matthew E. Eizirik Eduardo Ho Cheuk-Chung Linden Leif Maldonado Jesus E. Wayne Robert K. Molecular Phylogenetics and Evolution 43 3 1076–95 17174109 New cute furry mammal species discovered http://www.cnn.com/2013/08/15/world/americas/new-mammal-smithsonian/ Elizabeth Landau 15 अगस्त 2013 सीएनएन 15 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130815165731/http://www.cnn.com/2013/08/15/world/americas/new-mammal-smithsonian 15 अगस्त 2013 live O'Brien Jane http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-23701151 Olinguito: 'Overlooked' mammal carnivore is major discovery बीबीसी न्यूज़ 15 अगस्त 2013 15 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130815164926/http://www.bbc.co.uk/news/science-environment-23701151 15 अगस्त 2013 live Sample, Ian. Carnivore 'teddy bear' emerges from the mists of Ecuador https://web.archive.org/web/20131105192417/http://www.theguardian.com/science/2013/aug/15/teddy-bear-olinguito-ecuador-carnivore 5 नवंबर 2013 . Guardian. Thursday 15 अगस्त 2013 Stromberg Joseph http://www.smithsonianmag.com/science-nature/For-the-First-Time-in-35-Years-A-New-Carnivorous-Mammal-Species-is-Discovered-in-the-Western-Hemisphere--219762981.html For the First Time in 35 Years, A New Carnivorous Mammal Species is Discovered in the American Continents Smithsonian Magazine 15 अगस्त 2013 15 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20140109110122/http://www.smithsonianmag.com/science-nature/For-the-First-Time-in-35-Years-A-New-Carnivorous-Mammal-Species-is-Discovered-in-the-Western-Hemisphere--219762981.html 9 जनवरी 2014 live New animal discovered in Andes http://www.wral.com/news/local/video/12780040 16 अगस्त 2013 WRAL https://web.archive.org/web/20130819001700/http://www.wral.com/news/local/video/12780040/ 19 अगस्त 2013 dead बाहरी कड़ियाँ Olinguito Bassaricyon neblina Bassaricyon neblina Photographs of olinguito female and cub in La Mesenia Reserve Conservation Project, Colombia श्रेणी:जीव विज्ञान