Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स (पबजी) PlayerUnknown's Battlegrounds Steam Logo.jpg पबजी का आधिकारिक चित्र। पबजी निगम पबजी निगम(विंडोज़, प्लेस्टेशन ४)माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियोज़(एक्सबॉक्स वन)टेंसेंट गेम्स(मोबाइल्स) ब्रैन्डन ग्रीन चांग-हान किम ब्रैंडन ग्रीनमंक्स टॉम साल्टा एन्ड्रॉयडमाइक्रोसॉफ्ट विंडोज़आइओएसएक्सबॉक्स वनप्लेस्टेशन ४ २० दिसंबर २०१७Team NAB Which Country Made PUBG, Creator Of PUBG Mobile https://newsarticleblog.com/which-country-made-pubg/ 2021-09-19 en-US 30 अक्तूबर 2021 https://web.archive.org/web/20211030094832/https://newsarticleblog.com/which-country-made-pubg/ dead शाही युद्ध मल्टीप्लेयर प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स या पबजी एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है, जिसे पबजी कार्पो रेशन ने बनाया है। यह कंपनी दक्षिण कोरिया के गेम कंपनी ब्लूहोल की सहायक कंपनी है। इस गेम के अंदर में सौ लोग पैराशूट से एक द्वीप में उतरकर कई प्रकार के हथियारों को ढूंढकर स्वयं को बचाते हुए दूसरों को मारते हैं, जिसमें सुरक्षित क्षेत्र के गोलक में रहकर ही खेलना होता है। घेरा भी धीरे-धीरे छोटा होता जाता है ताकि जीवित खिलाड़ी एक दूसरे के आमने-सामने हो सकें। जो खिलाड़ी या टीम अंत तक खड़ा रहता है वही विजयी होता है। यह खेल मार्च २०१७ में सर्वप्रथम माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ में स्टीम के पूर्व गम्य संस्करण में बीटा के रूप में प्रकाशित हुआ जिसका पूर्ण रूप २० दिसंबर २०१७ को प्रकाशित किया गया। उसी महीने यह खेल माइक्रोसॉफ्ट स्टूडियोज़ के द्वारा एक्सबॉक्स खेल पूर्वावलोकन कार्यक्रम के अंतर्गत एक्सबॉक्स वन के लिये प्रकाशित किया गया जिसे पूर्ण रूप से सितंबर २०१८ में घोषित कर दिया गया। उसी साल यह प्लेस्टेशन ४ तथा एन्ड्रॉयड और आइओएस हेतु निर्मित हुआ तथा जून २०१८ तक ५० मिलियन की संख्या से सबसे अधिक बिकने वाला खेल बना। तब तक स्टीम में ही लगभग तीस लाख खिलाड़ी थे। यह गेम एक विवाद का विषय बना रहा। भारत, नेपाल, इंडोनेशिया, जॉर्डन और इराक में बैन भी किया गया था। यह गेम बच्चों में मारपीट और चोरी को बढ़ावा देता है ऐसा माना जाता रहा है। इन सब विवादों के बावजूद यह एक बड़ा मनोरंजक उत्पाद बना था। भारत में इसे लोगों की जानकारी भारत से बाहर भेजने के मामले में बैन किया गया है। खेलविधि पबजी एक खिलाड़ी विरुद्ध खिलाड़ी निशानेबाज़ी का खेल है जिसमें १०० खिलाड़ी एक शाही युद्ध क्षेत्र में एक दूसरे के आमने सामने या २ अथवा ४ की टीम बनाकर अंतिम तक डटे रहते हैं। जो अंत में बचता है, वही जीतता है।https://www.polygon.com/playerunknowns-battlegrounds-guide/2017/6/9/15721366/pubg-how-to-play-blue-wall-white-red-circle-map-weapon-vehicle-inventory-air-drop पॉलीगॉन, अंग्रेज़ी लेेख: जानें प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स को। 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170609175706/https://www.polygon.com/playerunknowns-battlegrounds-guide/2017/6/9/15721366/pubg-how-to-play-blue-wall-white-red-circle-map-weapon-vehicle-inventory-air-drop 9 जून 2017 live खेल के प्रारम्भ में खिलाड़ियों को पैराशूट के द्वारा ४ में से किसी भी एक नक्शे में उतारा जाता है जिसका माप लगभग ८×८ किलोमीटर (५.०×५.० मी०), ६×६ किलोमीटर (३.७×३.७ मी०), ४×४ किलोमीटर (२.५×२.५ मी०) का होता है।https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/playerunknowns-battlegrounds-new-maps पीसीगेम्स एन, अंग्रेज़ी लेख: पबजी के नवीन नक्शों की पूरी जानकारी। 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190331152850/https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/playerunknowns-battlegrounds-new-maps 31 मार्च 2019 live पूरे नक्शे में हर बार हवाई यान की गम्य रेखा बदलती रहती है। समय बहुंत कम होता है जिसमें अच्छे स्थान का चयन कर जल्दी से अवतरित होना होता है। प्रारम्भिक स्थिति में खिलाड़ी अंतर्वस्त्रों में या प्राप्त स्वचयनित वस्त्रों में बिना हथियार केे होते हैं। उतरकर जल्दी से खाली घरों, शहरों में उचित हथियार, कवच आदि खोजना होता है। जहाँ अधिक खतरा होता है वहीं अच्छे हथियार प्राप्य होते हैं। साथ ही किसी दूसरे खिलाड़ी को मारकर उसके हथियारों को लूटा जा सकता है। स्थान स्थान पर गाड़ियाँ भी खड़ी जो लंबे सफर मेंं सहायक होतींं हैं। खिलाड़ियोंं के पास प्रथम व्यक्ति दृष्टिकोण तथा तृतीय व्यक्ति दृष्टिकोण से खेलने का विकल्प होता है। दोनो के अलग अलग लाभ और हानि होते हैं।https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/pubg-first-person-servers पीसीगेम्स एन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ने एशिया सर्वर हेतु लॉंच किया प्रथम व्यक्ति दृष्टिकोण। 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170713144349/https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/pubg-first-person-servers 13 जुलाई 2017 live खेल के अंतर्गत सुरक्षित खेलने योग्य क्षेत्र का गोलक हर बार अलग अलग स्थानों पर केन्द्रित होकर सिमटता सा जाता है जिसे खिलाड़ी एक विशाल बिजली युक्त अल्पपारदर्शी नीली दीवार के रूप में देख सकता है। उस क्षेत्र के बाहर रहने से खिलाड़ी की शक्ति तिल तिल कर क्षिण होती जाती है, अंततः वह समय रहते पुनः सुरक्षित क्षेत्र गोलक के अंदर न पहुंचा तो खेल से बाहर हो जाता है।http://www.gamasutra.com/view/news/296881/Designing_the_giant_battle_royale_maps_of_Playerunknowns_Battlegrounds.php गामासूत्र, अंग्रेज़ी लेख: प्लेेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स हेतु बैटल रॉयल नक्शों का निर्माण करते हुए। 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170427130040/http://www.gamasutra.com/view/news/296881/Designing_the_giant_battle_royale_maps_of_Playerunknowns_Battlegrounds.php 27 अप्रैल 2017 live एक तो सुरक्षित गोलक है द्वितीय लाल गोलक होता है। यह सुरक्षा गोलक से अपेक्षाकृत छोटा परंतु खतरनाक होता है जो यदाकदा किसी भी स्थान में उत्पन्न होता रहता है तथा एक निर्धारित समय सीमा के पश्चात् नष्ट होता रहता है। इसके क्षेत्र में रहने वाले खिलाड़ियों पर उल्कापिण्डनुमा संरचनाओं की वर्षा होती है जिससे बचने हेतु खिलाड़ी या तो उस क्षेत्र से जल्दी बाहर हो जाते हैं या कियी खाली घर में रुककर गोलक के समाप्त होने की प्रतीक्षा करते हैं।http://www.pcgamer.com/battle-royale-modder-brendan-greene-on-his-official-h1z1-mode/ पीसीगेमर, अंग्रेज़ी लेख: बैटल रॉयल के मोडर ब्रैंडन ग्रीन अपने एच१ज़ेड१ मोड में। 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170519181740/http://www.pcgamer.com/battle-royale-modder-brendan-greene-on-his-official-h1z1-mode/ 19 मई 2017 live इन दोनों गोलकों के आगेे बढ़ने या निर्मित होने के कुछ समय पूर्व खिलाड़ियों को सूचना दे दी जाती है। खेल के मध्य मेंं अलग अलग स्थानों हवाई यान द्वारा में पैराशूट के साथ बड़ेे बड़े डिब्बों मेंं कुछ ऐसी चीज़ें और हथियार भेजे जात हैं जो कि नक्शे में या तो कठिनतया प्राप्य या अप्राप्य ही होते हैं। ज़मीन में आने के बाद उन लाल डिब्बों में से लाल धूँआ निकलता है जो दूर से देखा जा सकता है। खिलाड़ी वहाँ जाकर उसे लूट सकते हैं। उन वस्तुओं केे कारण कई बार ऐसे स्थानों में भयंकर युद्ध भी हो जाता है। एक खेल अधिकतम ३० मिनट तक चलता है। इस खेल में अब तीन नक्शे हैं। चौथा नक्शा अभी कार्य में है। एरांगेल, मीरामार, संहोक और विकेंदी यह नक्शे हैं। खेल में खिलाड़ी को घिली सूट मिलते हैं जो सिर्फ लाल डिब्बों से लूट सकते हैं। इस खेल में काफी कठिनाएं हैं। इसने कई खिताब गिनीज बुक वर्ल्ड में अपने नाम किए हैं ।http://www.gamesindustry.biz/articles/2017-04-26-playerunknown-battlegrounds-dev-i-want-to-find-the-next-me गेम्स इंडस्ट्री, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स विकासक "मैं ठूंठना चााहता हूँ स्वयं के अगले स्वरूप को।" 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170426195343/http://www.gamesindustry.biz/articles/2017-04-26-playerunknown-battlegrounds-dev-i-want-to-find-the-next-me 26 अप्रैल 2017 live खिलाड़ियों को भिन्न भिन्न अवतार होता है जो खेल में उतरकर या तो जीतता है या मरता है। उनको सजाने हेतु या तो पुरस्कार के रूप में, या तो असली पैसों से डिब्बों को खोलकर कई प्रकार के वस्त्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त एलीट पास लेकर भी सामान्य से अधिक वस्तु प्राप्त कर सकते हैं।http://www.gamasutra.com/view/news/297434/Skin_economy_is_a_good_thing_says_Playerunknowns_Battlegrounds_creator.php गामासूत्र, अंग्रेज़ी लेेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के निर्माता ने कहा "त्वचीय अर्थशास्त्र अच्छी चीज़ होती है।" 21 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170801040219/http://www.gamasutra.com/view/news/297434/Skin_economy_is_a_good_thing_says_Playerunknowns_Battlegrounds_creator.php 1 अगस्त 2017 live विकास thumb|right|upright|मुख्य रचनाकार ब्रैंडन "प्लेयरअननोन" ग्रीन खेल विकासक सम्मेलन २०१८ में। मुख्य निर्माता ब्रैंडन ग्रीन जिन्हे उनके नाम से अधिक उनकी उपाधि प्लेयरअननोन के नाम से जाना जाता था, उन्होंने पहले एआरएमए २ परिवर्तित डेज़ेड: बैटल रॉयल नामक खेल का निर्माण किया जो कि जापानी फिल्म बैटल रॉयल से प्रेरित था।http://playbattlegrounds.com/news/24.pu प्ले बैटलग्राउंड्स, अंग्रेज़ी लेख: ब्रेंडन ग्रीन कॉन्फ्रेंस। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170618031318/http://www.playbattlegrounds.com/news/24.pu 18 जून 2017 dead २०१३ के आसपास जब वे इस खेल का निर्माण कर रहे थे, ग्रीन जो कि मूलतः आइरिश हैं, वे ब्राज़ील आ गए और एक फोटोग्राफर, वेब तथा ग्राफिक डिज़ाइनर के रूप में रहने लगे। समय समय पर वे ऐसे खेल भी खेला करते। इनमें डेल्टा फोर्स: ब्लैक हॉक डाउन, अमेरिकास आर्मी जैसे खेल वे खेलते थे। धीरे धीरे उनकी मानसिकता खेल विकास में हो गई और वे प्रोग्रामिंग सीखने लगे।https://www.rockpapershotgun.com/2017/07/05/playerunknowns-battlegrounds-interview-new-modes-modding-plans-and-his-meteoric-rise/ रॉकपेपर शॉटगन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स साक्षात्कार। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170705214215/https://www.rockpapershotgun.com/2017/07/05/playerunknowns-battlegrounds-interview-new-modes-modding-plans-and-his-meteoric-rise/ 5 जुलाई 2017 dead उन्होंने बहुंत से खेल देखे थे जिसमें छोटे नक्शे थे या वे दोहरात्मक थे, परंतु ग्रीन कुछ ऐसा करना चाहते थे जिसमें आगे क्या हो सकता है, कोई भांप न सके। यह सब हुआ जब उन्होंने बेहद विशाल नक्शे का निर्माण किया जो आसानी से याद नहीं हो सकता था।https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/pubg-battlegrounds-brendan-greene पीसीगेम्सएन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन को जानते हुए। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170519151012/https://www.pcgamesn.com/playerunknowns-battlegrounds/pubg-battlegrounds-brendan-greene 19 मई 2017 live वे गेमज़ेड के यूट्यूब प्रसारित चलचित्रों तथा द हंगर गेम्स नॉवल से भी प्रेरित रहे जिसमें दूर दूर पड़े हथियार के भंडारों हेतु होड़ का चित्रण था। इन सबके मध्य उन्हें कॉपीराइट उल्लंघन न करते हुए काम करना था। जब वे बैटल रॉयल फिल्म से प्रेरित हो रहे थे तो सुरक्षित क्षेत्र को चौकोर बनाने हेतु सोंचा था परंतु क्योंकि वे कोडिंग में इतने चतुर न थे इसलिये सुरक्षित क्षेत्र को गोल आकार दिया गया जो आज भी खेल में देखा जा. सकता है।http://www.usgamer.net/articles/playerunknowns-battlegrounds-interview-brendan-greene यूएस गेमर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स से मिलते हुए, और वह उपन्यास जिसने साल की सबसे बड़ी प्रसिद्धि को प्रेरित किया। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170810050911/http://www.usgamer.net/articles/playerunknowns-battlegrounds-interview-brendan-greene 10 अगस्त 2017 dead जब डेज़ेड बिना सहयोग के स्वयं को सावित करने लगा तब शाही युद्ध का एआरएमए २ संस्करण पीछे रह गया, तब वे एआरएमए ३ के विकास हेतु संक्रमित हो गए। जब उनके कार्य पर सोनी ऑनलाइन एंटरटेनमेंट (अब डेब्रिक गेम कंपनी) की नज़र पड़ी तो उन्होंने ग्रीन को एच१ज़ेड१ के सलाहकार के रूप में नियुक्त कर लिया। जिस समय वह अपने इस पद के अंतिम काल में कार्य कर रहे थे, उसी समय सोनी ने इस एक खेल को दो भागों में विभक्त कर दिया जिनके नाम एच१ज़ेड१: जस्ट सर्वाइव तथा एच१ज़ेड१: किंग ऑफ द किल रख दिये।http://www.pcgamer.com/playerunknowns-battlegrounds-could-have-a-bright-future-in-the-battle-royale-genre-he-created/ पीसीगेमर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के पास उसके स्वनिर्मित शाही युद्ध शैली में सुनहरा भविष्य है। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170617164755/http://www.pcgamer.com/playerunknowns-battlegrounds-could-have-a-bright-future-in-the-battle-royale-genre-he-created/ 17 जून 2017 live और सिओल का गिन्नो गेम्स नामक स्टूडियो जो कि चांग-हान किम के नेतृत्व में व्यापक बहुप्रतियोगी खेलों (MMOs) का विकासक था, उसने जनवरी २०१५ में अपना नाम बदलकर ब्लूहोल रख लिया। जो कि कोरियन एमएमओ तथा मोबाइल गेम्स का प्रमुख विकासक है। किम ने पाया कि अगर उसे ऐसे खेल का विकास करना है जो प्रसिद्ध हो तो उस हेतु उनके पूरे टीम को वैश्विक स्तर पर कार्य करना होगा तथा एक ऐसा नाम भी बनाना होगा जो गुणवत्ता के साथ ही ब्लूहोल के विकसित खेलों में उसके हस्ताक्षर के पदचिन्हों पर चले। उन्होंने जबसे डेज़ेड को खेला था तब से वह जितनी जल्दी हो सके, एक ऐसे ही खेल को विकसित करने हेतु उत्सुक थे। वे यह खोज कर रहे थे कि इस क्षेत्र में कितना विकास हुआ है, तभी ब्रैंडन ग्रीन उनके संपर्क में आए।https://venturebeat.com/2017/06/27/inside-the-company-behind-sensation-playerunknowns-battlegrounds/ वेंचरबीट, अंग्रेज़ी लेख: कंपनी के अंदर सनसनी का कारण प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170731003657/https://venturebeat.com/2017/06/27/inside-the-company-behind-sensation-playerunknowns-battlegrounds/ 31 जुलाई 2017 dead जुलाई २०१७ में ब्लूहोल की पार्टनरशिप फेसबुक के साथ हो गई ताकि वह अपने उपयोगकर्ताओं तक ऐसे खेलों के अधिक से अधिक प्रसारण कर सके।https://www.polygon.com/2017/7/10/15946782/playerunknowns-battlegrounds-facebook-streaming-exclusive पॉलीगॉन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स अनन्य सामग्रियों का फेसबुक पर प्रसारण। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170722135032/https://www.polygon.com/2017/7/10/15946782/playerunknowns-battlegrounds-facebook-streaming-exclusive 22 जुलाई 2017 live उसी समय ग्रीन ने सोनी को छोड़ दिया। किम ने उन्हें एक अतिनवीन शाही युद्ध शैली पर काम करने हेतु जब संपर्क किया तो एक ही सप्ताह में वैकल्पिक चर्चा हेतु वह ब्लूहोल के कार्यालय पर पहुंच गए। कुछ सप्ताह बाद उनका चयन ब्लूहोल के कलात्मक निर्देशक के रूप में हो गया। वे विकास के निरीक्षण हेतु दक्षिण कोरिया स्थानांतरित हो गए। ग्रीन के अनुसार यह पहली बार हुआ कि कोरियन गेमिंग कंपनी ने एक विदेशी को ऐसे पद पर नियुक्त किया है। बांकी उनकी टीम और ब्लूहोल का संबंध बहुंत अच्छा है। तथा ब्लूहोल उनकी टीम को न्यूनतम निरीक्षण के साथ स्वायत्तता से काम करने की स्वतंत्रता देता है। खेल का मुख्य संगीत टॉम सैल्टा द्वारा बनाया गया है जिनकी नियुक्ति स्वयं ब्रैंडन ग्रीन ने की थी क्योंकि उन्हे "ऑर्केस्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक हाइब्रिड थीम" चाहिये था जिसे सुनकर खिलाड़ी दीवाने हो जाँय और संपूर्ण खेल में उत्तेजनापूर्वक खेलें।https://www.gamespot.com/articles/pubg-theme-music-now-available-to-stream-buy/1100-6456298/ गेमस्पॉट: पबजी का मुख्य संगीत अब उपलब्ध है। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20180401075425/https://www.gamespot.com/articles/pubg-theme-music-now-available-to-stream-buy/1100-6456298/ 1 अप्रैल 2018 live विकास का आगाज़ शुरुवाती २०१७ में प्रारम्भ हुआ लेकिन सार्वजनिक घोषणा एक साल में पूर्णता की योजना के साथ जून में हुई।http://www.eurogamer.net/articles/2017-04-07-playerunknowns-battlegrounds-interview-battle-royale यूरोगेमर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ही है शाही युद्ध शैली का भविष्य। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170410230016/http://www.eurogamer.net/articles/2017-04-07-playerunknowns-battlegrounds-interview-battle-royale 10 अप्रैल 2017 live ब्लूहोल ने काम की सुरुवात ३५ लोगों के समूह से की जो ग्रीन के अंतर्गत काम करते थे, बाद जून २०१७ में बढ़ाकर संख्या ७० कर दी। पूरी टीम बिना किसी शिकायत के पूरे समर्पण के साथ अधिक से अधिक समय तक काम करती रही। इन सबके साथ ही धन्यवाद के पात्र बोहेमिया इंटरएक्टिव टीम भी है जो एआरएमए और डेज़ेड के विकासक हैं। इन्होंने अपने गति चित्रांकन तकनीक द्वारा अपने प्राग स्थित स्टूडियो से सहयोग किया।https://www.polygon.com/e3/2017/6/20/15829824/playerunknowns-battlegrounds-zombies-brendan-greene-interview-pubg-e3-2017 पॉलीगॉन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के विकासकों से वार्तालाप। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170620154524/https://www.polygon.com/e3/2017/6/20/15829824/playerunknowns-battlegrounds-zombies-brendan-greene-interview-pubg-e3-2017 20 जून 2017 live अत्यधिक प्रचलितता को देखकर ब्लूहोल ने पूरी टीम को एकत्रित कर काम करना प्रारम्भ कर दिया जिस टीम का नाम सितंबर २०१७ में पबजी निगम रख दिया गया जिसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किम नियुक्त थे। पबजी निगम ने संयुक्त राज्य में एक कार्यालय का गठन कर पूरी शक्ति से खेल के विकास, व्यापार तथा उन्नति में काम करना प्रारम्भ कर दिया। भविष्य की योजनाओं में युरोप और जापान में कार्यालयों का निर्माण सुयोजित थी।https://venturebeat.com/2017/09/29/playerunknowns-battlegrounds-is-getting-its-own-subsidiary-from-bluehole/ वेंचरबीट, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ब्लूहोल से अपने स्वयं के सहायक प्राप्त कर रहे हैं। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170929172743/https://venturebeat.com/2017/09/29/playerunknowns-battlegrounds-is-getting-its-own-subsidiary-from-bluehole/ 29 सितंबर 2017 dead अगस्त २०१८ में पबजी निगम ने खेल के कुछ प्रदर्शन आदि से सूत्रित समस्याओं को ध्यान रखकर "फिक्स पबजी" अभियान चलाया। यह अभियान नवंबर में यह कहकर समाप्त किया गया कि सूचीबद्ध समस्याओं पर किया जाने वाला सारा कार्य कार्यान्वित हो चुका है।https://www.rockpapershotgun.com/2018/11/17/playerunknowns-battlegrounds-declares-fix-pubg-a-success-talk-new-development-directions/ रॉकपेपर शॉटगन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ने कहा कि फिक्स पबजी अभियान सफल रहा। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181117235048/https://www.rockpapershotgun.com/2018/11/17/playerunknowns-battlegrounds-declares-fix-pubg-a-success-talk-new-development-directions/ 17 नवंबर 2018 dead संरचना बैटलग्राउंड्स उस संस्करण को प्रतिनिधित्व करता है जो ब्रैन्डन ग्रीन के अनुसार उनके पूर्व की कलात्मक तत्वों को धारण करते हुए शाही युद्ध शैली का मुख्य तथा आत्मनिर्भर संस्करण है।http://steamed.kotaku.com/the-modder-who-created-playerunknowns-battlegrounds-1794193444 कोटाकू, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के पीछे एक खेल परिवर्तक। एक ऐसा खेल जिसने बहुंत कम समय में मिलियन्स कॉपीज़ बेंच डाली। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170411005246/http://steamed.kotaku.com/the-modder-who-created-playerunknowns-battlegrounds-1794193444 11 अप्रैल 2017 dead विकास की तेज़ी अन्य खेलों की तुलना में बढ़ पाई, इसका श्रेय प्रयुक्त गेम इंजन अनरियल इंजन ४ को जाता है। ग्रीन ने यह भांप लिया कि अनरियल के साथ काम करते हुए सोचे गए नक्शों का क्रियान्वयन पूर्ति चुनौतीपूर्ण होने वाला था। सम्पूर्ण खेल एआरएमए ३ के यथार्थवादी अनुकरण तथा ए१ज़ेड१ के आर्केड शैली जैसे एक्शन पर केन्द्रित तथा खिलाड़ियों की गम्यता से मिश्रित विकसित है। मुख्य शैली के साथ ग्रीन के अनुभव पर निर्धारित एक ऐसा द्वीप जिसमें बहुंत से इलाके सम्मिश्रित हैं, उसे इस खेल का प्रथम नक्शा चुना गया जिसका नाम "इरेंगल" था। इस नक्शे की संरचना से खिलाड़ियों को एक अद्वितीय अनुभव की प्राप्ति होती है। इस नक्शे के कुछ ढ़ाँचे १९५० के सोवियत संघ के ब्रुटालिस्ट स्थापत्य कला को चित्रित करतीं हैं। समस्त हथियार आदि वस्तुओं तथा ढाँचों को उचित स्थानों में स्थापित करना ताकि युद्ध में कोई समस्या न आए, तथा सभी खिलाड़ियों को समान मौका मिले, किसी भी को दूसरे से अधिक फायदा न मिले, नक्शे को ऐसा बनाना प्रथम लक्ष्य था। शुरुवाती समय के दौरान कुछ अतिरिक्त योजनाएं भी थी जैसे कि एड्रियाटिक सागर में एक काल्पनिक द्वीप जिसमें बर्फ से ढ़के यूगोस्लावियन क्षेत्र निर्मित हों। ये भाविष्यिक योजनाएं हैं।http://www.gameinformer.com/games/playerunknowns_battlegrounds/b/pc/archive/2017/05/11/exclusive-new-maps-coming-to-playerunknown-s-battlegrounds.aspx गेम इनफॉर्मर, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स पर आने वाले नवीन नक्शों की पूरी जानकारी। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170512105958/http://www.gameinformer.com/games/playerunknowns_battlegrounds/b/pc/archive/2017/05/11/exclusive-new-maps-coming-to-playerunknown-s-battlegrounds.aspx 12 मई 2017 dead पूर्णरूपेण स्वतंत्रतापूर्वक एक यान से कूदने की सोंच इस शैली में नवीन थी। परंतु इससे हर एक खिलाड़ी स्वयं से सोंचकर अपने मन मुताबिक स्थानों में उतर सकता था और अधिकाधिक सामग्री लूट सकता था। साथ ही पैराशूट डिब्बों से भी अधिकाधिक सामग्री प्राप्त कर सकता था। इस हेतु आवश्यक होता कि उसकी तथा डिब्बों के गिरने के स्थल की दूरी कितनी है। खिलाड़ी को चाहिये कि वह अपने साथियों के साथ जल्दी से निर्णय कर एक ऐसे स्थान में कूदे जो उसके अनुसार उचित हो। जहाँ उसे अधिक वस्तुएं प्राप्त हों तथा सुरक्षित हो अथवा उत्तेजित हो। अंत में जो जीतता है उसे "विनर विनर चिकन डिनर" वाक्य से सम्मानित किया जाता है जो कि स्वयं ब्रैंडन ग्रीन के द्वारा पूर्व में खेले गए खेलों के दौरान निर्मित वाक्य हैं।http://kotaku.com/the-origins-of-battlegrounds-winner-winner-chicken-din-1796870568 कोटाकू, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स के "विनर विनर चिकन डिनर" का मूल। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170816104653/http://kotaku.com/the-origins-of-battlegrounds-winner-winner-chicken-din-1796870568 16 अगस्त 2017 live ग्रीन अन्य मोडर्स को आजादी के साथ परिवर्तन हेतु हरी झंडी दिखाते हैं ताकि वे "अन्य प्लेयरअननोन को ढूंढ सकें।"https://www.cnet.com/news/pubg-playerunknown-brendan-greene-interview-july-2017/ प्लेयरअननोन वार्तालाप 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20170730023531/https://www.cnet.com/news/pubg-playerunknown-brendan-greene-interview-july-2017/ 30 जुलाई 2017 live ग्रीन चाहते थे कि यह खेल वैश्विक स्तर तक पहुंचे। इसका अधिक से अधिक प्रसार हो तथा यह इलेक्ट्रोनिक खेल के रूप में उभरे। उनकी सोंच है कि इसका विकास ई-स्पोर्ट्स के रूप में हो लेकिन वह इसमें मनमर्जी नहीं करना चाहते, वे चाहते थे कि लोगों के द्वारा तथा जनता की खिल शैली से ही वह इस रूप में उभरे। साथ ही खेल को आकर्षक बनाने हेतु कई प्रकार के वस्त्रों, त्वचाओं को विकसित किया गया जिसे खिलाड़ी असली पैसों से बक्से खरीदकर पा सकते थे तथा उसका व्यापार कर सकते थे। सब अच्छा चल रहा था तभी नवंबर २०१७ में ग्रे मार्केट त्वचा द्युत (स्किन गैम्बलिंग) क्षेत्र परिलक्षित होने लगे जो बैटलग्राउंड्स के अंगराग सामग्री को वास्तविक मुद्रा के रूप में उपयोग करते थे।https://kotaku.com/people-are-gambling-with-battlegrounds-skins-now-1820476940 कोटाकू, अंग्रेज़ी लेख: लोग पबजी त्वचाओं का जूआ खेलने लगे हैं। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20171116015236/https://kotaku.com/people-are-gambling-with-battlegrounds-skins-now-1820476940 16 नवंबर 2017 live पबजी निगम ने पुष्टि की कि वह उपहारों के रूप में और अधिक वस्तुओं को लाते जा रहे हैं परंतु वह ऐसा कुछ नही होने देंगे जिससे खिलाड़ियों को समस्या हो।https://www.vg247.com/2017/12/05/pugb-might-get-new-cosmetic-items-but-only-after-launch-and-never-anything-that-affects-the-gameplay/ वीजी२५७, अंग्रेज़ी लेख: पबजी पर नए सजावटी वस्तुए आते रहेंगे। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20171208004442/https://www.vg247.com/2017/12/05/pugb-might-get-new-cosmetic-items-but-only-after-launch-and-never-anything-that-affects-the-gameplay/ 8 दिसंबर 2017 live अंततोगत्वा, तब भी दुरुपयोग कम नहीं हुआ तो पबजी निगम ने इस उद्योग को पूर्णतया हटा दिया।http://www.gamasutra.com/view/news/317606/Battlegrounds_item_trading_shut_down_due_to_marketplace_abuse.php गामासूत्र, अंग्रेज़ी लेख: दुरुपयोग के कारण प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स वस्तु उद्योग समाप्त हो गया। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20180504225621/http://www.gamasutra.com/view/news/317606/Battlegrounds_item_trading_shut_down_due_to_marketplace_abuse.php 4 मई 2018 live कुछ कलात्मक खिलाड़ियों के द्वारा अनेक प्रकार के मोड सामने आए। ज़ौम्बी मोड भी इसीसे प्रेरित है।https://www.ign.com/articles/2017/06/14/e3-2017-battlegrounds-getting-player-controlled-zombies आईजीएन, अंग्रेज़ी लेख: बैटलग्राउंड्स में अब आएंगे खिलाड़ियों द्वारा चालित ज़ौम्बीज़। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190122195803/https://www.ign.com/articles/2017/06/14/e3-2017-battlegrounds-getting-player-controlled-zombies 22 जनवरी 2019 live इसे विकसित करने में ग्रीन ने केवल मुख्य एनिमेटर का सहयोग लिया, बांकी टीम को खेल के नक्शो आदि के विकास में पूर्ववत् कार्य करने दिया। ग्रीन इस खेल को ऐसे मंच के समान देखते हैं जहाँ कलानिपुण खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं को ऐसे ही दिखा सकते हैं। खेल के अंदर धोखेबाज़ी से बचने हेतु खेल "बैटलआइ (BattlEye)" सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है। जो इतना तेज़ है कि केवल अक्टूबर २०१८ में ही लगभग १३ मिलियन लोगों को धोखेबाज़ी के कारण खेल से पूर्णतया स्थायी रूप से बाधित कर दिया। इस सॉफ्टवेयर की नज़र संसार के ९९ प्रतिशत धोखेबाज़ी सॉफ्टवेयर्स पर लगातार बनी रहती है और यह बहुंत अधिक संवेदनशील है।https://www.rockpapershotgun.com/2018/10/06/playerunknowns-battlegrounds-has-banned-over-13-million-cheaters/ रॉकपेपर शॉटगन, अंग्रेज़ी लेख: प्लेयरअननोन्स बैटलग्राउंड्स ने १३ मिलियन धोखेबाज़ों को स्थायी रूप से बाधित कर दिया। 22 जनवरी 2019 https://web.archive.org/web/20181118122717/https://www.rockpapershotgun.com/2018/10/06/playerunknowns-battlegrounds-has-banned-over-13-million-cheaters/ 18 नवंबर 2018 dead संदर्भ 30em श्रेणी:वीडियो गेम