411 REFERENCE · Wikipedia
दक्षिण त्रिकोण तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|दक्षिण त्रिकोण तारामंडल
दक्षिण त्रिकोण या ट्राऐंगुलम ऑस्ट्रेली (अंग्रेज़ी: Triangulum Australe) खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में स्थित एक छोटा-सा तारामंडल है। इसकी परिभाषा लगभग ४०० वर्ष पूर्व दो डच नाविकों ने की थी, जिन्होनें पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हेमिसफ़्येअर) से नज़र आने वाले १० अन्य तारामंडलों की भी परिभाषा की।The Constellations: Stars & Stories Chris Sasaki Sterling Publishing Company, Inc., 2003 9781402708008 http://books.google.com/books?id=5m_A_AsQVPUC इस तारामंडल के तीन सब से रोशन तारे अगर कालपनिक लकीरों से जोड़े जाएँ तो एक समभुजा (इक्विलैटरल) त्रिकोण बनता है। इसे स्पष्ट रूप से त्रिकोण तारामंडल से भिन्न बताने के लिए इसे "दक्षिण त्रिकोण" का नाम दिया गया।
दक्षिण त्रिकोण तारामंडल में १० तारें हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं, जिनमें से एक के इर्द-गिर्द एक ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस तारामंडल में ऍनजीसी ६०२५ (NGC 6025) नाम का लगभग ३० तारों का एक खुला तारागुच्छ भी है।
इन्हें भी देखें
अल्फ़ा ट्राऐंगुलाइ ऑस्ट्रालिस तारा
ग़ैर-सौरीय ग्रह
खुला तारागुच्छ
तारामंडल
सन्दर्भ
*
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना