Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐक्टिनोमाइसीज़ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|इस व्यक्ति के दाहिने चेहरे पर ऐक्टिनो रुग्णता है। (सूजन देखिए) ऐक्टिनो रुग्णता या ऐक्टिनोमाइसीज़ता (Actinomycosis) एक संक्रामक जीवाणुजन्य रोग है जिससे बहुत कम ही लोग ग्रसित होते हैं। ७० प्रतिशत लोगों में यह संक्रमण ऐक्टिनोमाइसेस इजरयली (Actinomyces israelii) द्वारा फैलता है या ए. जरनसेरिया (A. gerencseriae) द्वारा। आमतौर पर यह बीमारी मुँह, ग्रीवा, वक्ष तथा उदर में होती है। यह फंगस या कवक-ऐक्टिनोमाइसीज इजरायली के जरिए उत्पन्न ऊतकों की विशेष प्रकार की सूजन है। इस संक्रमण से एक ठोस मजबूत पिण्ड बनता है जो बाद में टूट जाता है और उसमें कई नाड़ीव्रण (sinuses) बन जाते हैं। इसमें से कणिकामय पूय (रवेदार पीप) निकलता है और उसी की परीक्षा करके इस बीमारी का पता लगाया लिया जाता है। इस बीमारी में प्रतिजीवी औषधियाँ (antibiotics) दी जाती हैं। यदि जरूरत हो तो शस्त्रकर्म भी किया जाता है। श्रेणी:जीवाणुजन्य रोग