411 REFERENCE · Wikipedia
रूस के राजनीतिक प्रभाग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रूस एक लोकतांत्रिक, संघीय और कानून के शासन वाला देश है जहाँ सरकार का स्वरूप गणतंत्रात्मक है। इसमें गणराज्य, क्षेत्र, संघीय जिले, स्वायत्त क्षेत्र और रूसी संघ के समान खंड स्वायत्त क्षेत्र शामिल हैं। रूस अनेक प्रकार के उपविभागों में बंटा हुआ है।
संघीय जिले
thumb|रूस के आठ संघीय जिलों का नक्शा
रूस के संघीय जिले संघीय खंड के समूह हैं। देश के संविधान में संघीय जिलों का कोई उल्लेख नहीं है और न ही इनके पास अपने अधिकार हैं और न ही ये क्षेत्रीय मामलों का प्रबंधन करते हैं। इनका एकमात्र काम संघीय और क्षेत्रीय कानूनों के बीच एकरूपता की निगरानी करना और क्षेत्रों में काम करने वाली सिविल सेवा, न्यायपालिका और संघीय एजेंसियों पर सरकारी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।Russell Martin Russia's constitutional structure - Publications Office of the EU Publications Office of the EU 2015 10.2861/664907 https://op.europa.eu/en/publication-detail/-/publication/ec2f1123-a2f6-11e5-b528-01aa75ed71a1/language-en 24 जून 2026
संघीय खंड
30 सितंबर 2022 से रूसी संघ 89 संघीय खंडों से मिलकर बना है जो संघ के घटक सदस्य हैं। प्रत्येक संघीय खंड का अपना प्रमुख, एक संसद और एक संवैधानिक अदालत होती है। हर संघीय खंड का अपना संविधान या चार्टर और कानून होता है लेकिन इन निकायों का अधिकार अलग-अलग होता है। संघीय सरकारी निकायों के साथ संबंधों में इनके अधिकार समान हैं।CONSTITUTION OF THE RUSSIAN FEDERATION http://archive.government.ru/eng/gov/base/54.html archive.government.ru 25 जून 2026
आर्थिक क्षेत्र
आर्थिक और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए संघीय खंडो को बारह आर्थिक क्षेत्रों में बांटा गया है।The 12 Economic Regions of Russia https://www.mappr.co/thematic-maps/russia-economic-regions/ www.mappr.co 25 जून 2026 12 जून 2026 कोई भी संघीय खंड एक से अधिक आर्थिक क्षेत्र का हिस्सा नहीं हो सकती। आर्थिक क्षेत्रों में यह विभाजन संघीय जिलों में किए गए विभाजन से अलग है। आर्थिक क्षेत्रों और आर्थिक ज़ोन को बनाने या खत्म करने या उनकी संरचना में किसी भी तरह के बदलाव का फ़ैसला रूस की संघीय सरकार करती है।
इन्हें भी देखें
रूस के संघीय खंड
सोवियत संघ के गणतंत्र
रूस के संघीय ज़िले
सन्दर्भ
श्रेणी:रूस के उपविभाग
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग