411 REFERENCE · Wikipedia
डायना पामर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
yes डायना पामर Diane Palmer किंग फ़ीचर्स सिंडिकेट, एगमॉन्ट (मीडिया समूह)फ्र्यू पब्लिकेशंसMoonstoneऔर अन्य कई ली फाक the UN's Bangalla office द फैण्टम
डायना पामर (अंग्रेजी; Diana Palmer) अमेरिकी काॅमिक्स स्ट्रिप द फ़ैंटम के काल्पनिक महिला चरित्र का नाम है। वह इसके शीर्षक नायक, किट वाॅकर (Kit Palmer) की पत्नी है। इस दंपति के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम, क्रमशः किट तथा हेलुईस (Kit & Heloise) पड़ता है।Lee Falk The Phantom 18-28 (1966) King Comics http://books.google.com/books?id=3R9MBAAAQBAJ&pg=PT134 16 August 2014 King Comics 134–John Kenneth Muir The Encyclopedia of Superheroes on Film and Television, 2d ed. http://books.google.com/books?id=dx6hBAAAQBAJ&pg=PA436 13 February 2004 McFarland 978-0-7864-3755-9 436– कई कहानियों में, डायना को युएन के बैंगाला दफ्तर पर कार्यरत बताया जाता है।
परिवार
डायना का जन्म एक संभ्रांत परिवार में हुआ, उनकी माँ का नाम लिली पामर (Lily Palmer) तथा पिता का नाम हेनरी ज़ैपमैन (Henry Zapman) बताया जाता। भाग्य से ज़ैपमैन के बारे में विस्तार अंजान है, सिर्फ यही परिकल्पना की गई है उनका देहांत, डायना के किशोरावस्था दौरान हुआ होगा, इस तरह लिली पामर अपनी एकमात्र संतान की परवरिश अपने भाई, डैव पामर (Dave Palmer) के सहयोग से करती है। उनकी तीन चचेरी बहनें हैं, डाॅन, लिसा तथा एन पामर (Don, Lisa or Ann Palmer), लेकिन उनका कोई अन्य भाई नहीं हैं।
किट वाॅकर से मुलाकात
डायना द्वारा किट वाॅकर की पहली मुलाकात अमेरिका स्थित क्लार्क्सविले में हुई थी, जब दोनों ही बच्चे थे। किट, को अमेरिका आए अपने बांडार जनजाति के विश्वसनीय मित्र गुर्रन साथ कुछ ही वक्त गुजरा था, जब वह अपनी आंटी तथा अंकल (सिड और बेसी) के घर से भाग निकला था, जब वह घर पर रहते हुए उब चुका था। डायना, तब महज आठ वर्ष की रही थी, जिसने दस वर्षीय किट को दुबारा अपने अंकल-आंटी के यहां जाने के लिए मनाया।
कुछ वक्त बाद, किट एक तेंदुए से डायना को बचाता है, जो स्थानीय चिड़ियाघर से भागकर, क्लार्क्सविले के मुहल्लों में स्वछंद घूम रहा था। किट, ने जंगल में सीखे गुर को याद कर, सिर्फ तीर-कमान के सहारे उस जानवर को बेध डालता है जो उसने अपने खेल टीचर से मंगाए थे।
इस तेंदुए वाली नाटकीय घटना बाद, फिर वर्षों तक दोनों के बारे में कोई उल्लेख नहीं मिला, जब तक दोनों की अप्रत्याशित रूप से कई वर्षों बाद क्रिसमस पार्टी में दुबारा भेंट ना हुई, तब तक दोनों ही अठारह या बीस के युवा हो चुके थे। किट तब हर तरह के खेलों का एक जाना माना खिलाड़ी हो चुका था, और डायना ने भी तैराकी एवं गोताखोरी के अपने कई कीर्तिमान तोड़ चुकी थी। क्रिसमस की छुट्टियों में किट और वाॅकर के बीच प्यार अंकुरित हो चुका था, और इस रिश्ते को कायम करने की पहल पर किट निश्चय कर चुका था।
लेकिन, उनकी यह योजना गुर्रन द्वारा मिली उस सूचना में भंग होती है, जब वह बैंगाला से वापिस अमेरिका किट को उसके मृतप्राय पिता की खबर देने पहुँचता है, जो उसके पूर्व दुश्मन रामा सिंह ने उन्हें चाकू मारा था, किट के पास डायना को परे करने के लिए कोई विकल्प नहीं मिलता और वापिस अपने घर लौटकर नकाब धारण कर फैण्टम बनता है।
विवाह
तमाम परेशानियों के बाद, 30, 1977 को जारी संडे स्ट्रिप के अनुसार किट अंततः डायना से विवाह का प्रस्ताव रखता है और वह एन वक्त मंजूरी देती है। वर्ष 1977 तक डायना और किट परिणय-सूत्र में बंधते है। विवाह का आयोजन दंतकथीय खोपड़ी गुफा में होता है। जहाँ बैंगाला के राष्ट्रपति, लैमांडा लुआगा तथा इवोरी-लाना के राष्ट्रपति, गोरांडा जैसे सम्मानित अतिथियों के साथ मैण्ड्रेक द मैजिशियन और डायना की माँ लिली और अंकल डैव पामर भी शिरकत को पहुँचते हैं।
कैरियर
नर्स की लघु कालिक कैरियर बाद, डायना अब युएन के राजकीय दफ्तर पर काम करती है। गोताखोरी में ओलिम्पिक पदक खिलाड़ी होने साथ वह माहिर ब्लैक बेल्ट कराटे खिलाड़ी भी है।
अन्य मिडिया में
सन् १९४३ की फैण्टम मूवी धारावाहिक में तत्कालीन अदाकारा जिएने बैट्स ने डायना पामर की भूमिका अदा की। हालाँकि, इस धारावाहिक में, उन्हें प्रोफेसर डेविडसन की भांजी बताया गया, लेकिन उसके फैण्टम से किसी भी रुमानी नाते का जिक्र नहीं कराया, बस कहानी की शुरुआत में कहा गया कि वह बायराॅन नामक व्यक्ति से शादी करने को इच्छुक है।
साल १९९६ में, क्रिस्टी स्वानसन ने पैरामाउंट के बैनर पर बनी बड़ी बजट की फ़िल्म बिली ज़ैन द्वारा अभिनीत "द फैण्टम", में डायना की भूमिका मिली। यहां डायना, अपने अमीर अखबार प्रकाशक अंकल डेव, द्वारा कहने पर उनकी सहायता के लिए बैंगाला में तबाही की तथाकथित हथियार, टाॅगाण्डा की खोपड़ी खोजने आती है। जब वह बुरे शख्स ज़ैडेर ड्रैक्स के गुर्गों द्वारा पकड़ी जाती है, तो उसे बचाने फैण्टम पहुँचता है, उसे ये मालूम नहीं होता कि वह उसके काॅलेज का ब्वायफ्रैंड, किट वाॅकर ही है। हालाँकि फ़िल्म के अंत में (उपन्यास के अनुसार) वह फ़ैन्टम की असलियत जानने को जुट जाती है जब वह गायब होकर किट के तौर पर उसके सामने हाजिर होता है।[1]
फिर २००९ के साइंस-फिक्शन मिनीसिरिज में, डायना पामर वाकर को इसके ओपनिंग सिक्वेंस पर युवा किट के साथ देखा गया जब वह न्यूयॉर्क में हत्यारे सिंह बंधुओं से पीछा छुड़ाने के लिए अंधाधुँध तरीके से कार भगा रहा था। वह तब उनसे लड़ने के लिए स्वाचालित (संभवतः फैण्टम की .४५) गन का इस्तेमाल करती है, लेकिन वह मारी जाती है (शायद डूबने से) जब उनकी कार सड़क से उतरकर नदी में गिर जाती है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
harv Lee Falk The Phantom: The Complete Newspaper Dailies: Volume One 1936-1937 http://books.google.com/books?id=W2-oCgAAQBAJ&pg=PA7 1 March 2010 Hermes Press 978-1-932563-41-2