411 REFERENCE · Wikipedia
साईकॉस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
साईकॉस (Scicos) scicos.png Metalau team, INRIA 4.4.1 April 2011 Linux, Windows, Mac Technical computing Scilab License www.scicos.org
साईकॉस (Scicos) गतिक तंत्रों को ग्राफीय ब्लॉक आरेखों की सहायता से मॉडल एवं सिमुलेट करने वाला एक सॉफ्टवेयर पैकेज है। साइकोस के द्वारा मिश्रित गतिक तन्त्रों की गतिकी को मॉडल करके तत्पश्चात उसे कम्पाइल किया जा सकता है जिससे कार्यकारी (executable) कोड प्राप्त हो जाता है। यह मैटलैब के साथ आने वाले सिमूलिंक जैसा ही एक मुक्तस्रोत पैकेज है।
आजकल यह साईलैब के साथ एक पैकेज रूप में आता है और www.scicoslab.org से डाउनलोड किया जा सकता है।
साईकॉस, कन्ट्रोल सिस्टम्स के विश्लेषण एवं डिजाइन के लिये बहुत उपयोगी है। इसके अलावा संकेत प्रसंस्करण, एवं अन्य तन्त्रों की मॉडलिंग एवं सिमुलेशन के लिये भी बहुत उपयुक्त है।
प्रमुख विशेषताएँ
गतिक तन्त्रों को चित्रात्मक रीति से (Graphically) मॉडल, कम्पाइल एवं सिमुलेट करता है।
एक ही मॉडल में सतत एवं असतत (continuous and discrete) उपतन्त्रों को मिलाकर भी मॉडल किया जा सकता है।
इसमें मानक ब्लॉकों के पैलेट या समूह उपलब्ध हैं; किसी ब्लॉक को मॉडल में प्रयोग करने के लिये उचित पैलेट में से उसे चुना जा सकता है।
नये ब्लॉकों को भी आवश्यकता पडने पर रचा जा सकता है। इसके लिये सी, फोर्ट्रान या साईलैब की भाषा का प्रयोग किया जा सकता है।
साईलैब में जाकर वहीं से सिमुलेशनों को बैच-मोड में चलाया (रन) जा सकता है।
साईकॉस के चित्रात्मक मॉडेलों से सी-भाषा में कोड भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिये कोड-जनक (कोड-जनरेटर) उपलब्ध है।
Scicos-HIL (साईकॉस-हार्डवेयर-इन्-लूप) का प्रयोग करते हुए वास्तविक समय (real time) में भी सिमुलेशन चलाये जा सकते हैं।
Scicos-RTAI की सहायता से रीयल-टाइम कन्ट्रोल के लिये एक्सक्यूटेबल कोड प्राप्त किया जा सकता है।
Scicos-ModNum की सहायता से आंकिक संचार तन्त्रों (digital communications systems) को भी सिमुलेट किया जा सकता है।
बाहरी कड़ियाँ
साईकॉस का जालस्थल
साइकोसलैब (scicoslab) का जालस्थल
Scicos as an alternative for Simulink / ट्यूटोरियल
इन्हें भी देखें
सिमूलिंक (Simulink)
साईलैब (Scilab)
ओपेनमॉडेलिका
श्रेणी:सिमुलेशन
श्रेणी:मुक्तस्रोत