Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्रॉवने प्लाज़ा चेन्नई आदयार पार्क

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क्रॉवने प्लाज़ा चेन्नई आदयार पार्क (पूर्व में शेरेटन पार्क होटेल एंड टावर्स) चेन्नई के टी टी के रोड पर स्थित एक पाँच सितारा होटेल है। == इतिहास == इस होटेल का निर्माण आदयार गेट होटेल्स लिमिटेड (ए.जि. एच. एल.) के द्वारा किया गया है। इस कंपनी के भारत में दो और होटेल – विज़ग में स्थित १०४- कमरो वाला वेलकम होटेल ग्रांड बे और ऊटी में बना - ६७ कमरों वाला फॉर्चून होटेल सलिवन कोर्ट - हैं। १९७० में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में स्थापित इस कंपनी के असली प्रणेता टी टी कृष्णामचारी ग्रूप (जिसे टी टी ग्रूप के नाम से भी जाना जाता है) के संस्थापकों में से एक टी टी वासू और के. आर. वीरप्पन थे। १९७५ में यह कंपनी एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी बन गयी। १९७९ तक इस कंपनी में कोई खास कम नहीं किया गया था। पर इसी साल प्रवासी भारतीयों के एक दल ने ए. जि. एच. एल. का नियंत्रण संभाल लिया ओर १९८१ में चेन्नई में स्थित होटेल का निर्माण शुरू किया जो अब इसकी सबसे प्रमुख परिसंपत्ति है। इस होटेल ने जल्द ही हॉलिडे इन के साथ एक करार के अंतर्गत कम करना शुरू कर दिया। इस होटेल को ए. जि. एच. एल. द्वारा "अदायर पार्क होटेल" के नाम से शुरू किया गया था। फ़रवरी १९८५ में इस २५०-कमरों वाले होटेल को वेलक्म ग्रूप होटेल्स के द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया और ग्रुप के वर्तमान प्रवर्तक गोयल परिवार ने करीब ३ करोड़ के भुगतान के बाद इस होटेल का नियन्त्रण अधिकार प्राप्त कर लिया। इस ग्रुप ने बाद में अपना नाम शेरेटन पार्क होटेल एंड टावर्स कर दिया और इसने स्टारवुड होटेल्स के साथ शेरेटन ब्रांड के प्रयोग का अनुबंध भी कर लिया। वर्तमान में समूह की सभी परिसंपत्तियों का प्रबंधन आई. टी. सी होटेल्स द्वारा किया जाता है। १ मई २०१५ को इंटरकॉंटिनेंटल होटेल ग्रूप द्वारा अधिग्रहित किए जाने के बाद इस होटेल का नाम थे क्रॉवने प्लाज़ा चेन्नई आदयार पार्क कर दिया गया। == होटेल के बारे मे == इस होटेल में एक ६-मंज़िला इमारत, इस से सटा हुआ एक आठ-मंज़िला टावर ब्लॉक और एक दो-मंज़िला सर्विस ब्लॉक है। इसके २३८-कमरो में ५ सूयीट शामिल है और इसमे ५ रेस्तराँ कार्यरत हैं। इनमे से १४० कमरे होटेल के निचले टावर विंग में बने हैं। इसके रेस्तराँ और बार में शामिल हैं - द रेसिडेन्सी (एड्वॉरडियन युग की साज-सज्जा वाला अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों वाला एक रेस्तराँ), कॅप्यूसीनो (२४-घंटे खुला रहने वाला लॉबी के साथ बना काफ़ी शॉप जहाँ से पूल का नज़ारा भी देखने को मिलता है), द वेस्टमिन्सटर बार, ऑन द रॉक्स (अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों वाला रेस्तराँ) दक्षिण (दक्षिण भारतीय व्यंजनों का एक प्रामाणिक रेस्तराँ), गॅट्ज़्बाइ २००० (डिस्कोथेक़ क्लब जिसमे ६०० लोग एक साथ आ सकते हैं) और कोनेक्संस (एक हाई-टी लाउंज). इस होटेल में निजी और व्यावसायिक मुलाक़ातों के लिए ७ हॉल बने हैं। साथ हीं ९००० वर्ग फीट के क्षेत्र में ३ बॅंक्वेट हॉल्स (जिसमे ५०० मेहमान एक साथ बैठ सकते हैं), २० से ३० आगंतुको की क्षमता वाले मध्यम आकार के कई हॉल और ३ बोर्ड रूम्स भी बने हैं जिनमे २० से ५० तक लोगों के बैठने की क्षमता है होटेल की भूमिगत पार्किंग में २०० से २५० तक वाहन खड़े किए जा सकते हैं। == सन्दर्भ ==