411 REFERENCE · Wikipedia
गामा ध्रुवमत्स्य तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|ध्रुवमत्स्य (अरसा माइनर) तारामंडल में गामा ध्रुवमत्स्य 'γ' द्वारा नामांकित तारा है
गामा ध्रुवमत्स्य, जिसका बायर नाम "गामा उर्साए माइनोरिस" (γ Ursae Minoris या γ UMi) है, ध्रुवमत्स्य तारामंडल में स्थित एक तारा है।Simbad Query Result Simbad http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?protocol=html&Ident=13+UMi&NbIdent=1&Radius=2&Radius.unit=arcmin&submit=submit+id 24 नवंबर 2011 https://web.archive.org/web/20160315100558/http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?protocol=html&Ident=13+UMi&NbIdent=1&Radius=2&Radius.unit=arcmin&submit=submit+id 15 मार्च 2016 live यह पृथ्वी से लगभग ४८० प्रकाश वर्ष की दूरी पर है और पृथ्वी से देखी गई इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) लगभग +३.०३ मैग्नीट्यूड पर मापी गई है।
अन्य भाषाओँ में
गामा ध्रुवमत्स्य तारे को अंग्रेज़ी में कभी-कभी "फ़रकाड" (Pherkad) भी कहते हैं। यह नाम अरबी के "फ़रक़द" (ur فرقد) शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ "(गाय का) बछड़ा" है। इस नाम में 'क़' के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह 'क' से ज़रा भिन्न है।
विवरण
गामा ध्रुवमत्स्य एक A3 Ib श्रेणी का दानव तारा है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की १,१०० गुना है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग ४ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का १५ गुना है। इसकी सतह का अनुमानित तापमान लगभग ८,६०० कैल्विन है। यह एक परिवर्ती तारा है जिसकी चमक समय के साथ ज़रा-बहुत ऊपर-नीचे होती रहती है।
इन्हें भी देखें
ध्रुवमत्स्य तारामंडल
दानव तारा
परिवर्ती तारा
सन्दर्भ
श्रेणी:तारे
श्रेणी:दानव तारे
श्रेणी:ध्रुवमत्स्य तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना