Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्रीराम अय्यर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्रीराम अय्यर solo_singer गायक वोकल्स श्रीराम अय्यर एक भारतीय गायक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्म, इकबाल के लिए संगीत प्रदान किया है,http://www.indiaglitz.com/channels/hindi/musicreview/7738.html IndiaGlitz - Iqbal Music Review songs lyrics 11 अक्तूबर 2017 https://web.archive.org/web/20160818100635/http://www.indiaglitz.com/channels/hindi/musicreview/7738.html 18 अगस्त 2016 live और ज़ी टीवी के शो सा रे गा मा पा चैलेंज 2007 के लिए उद्घाटन के थीम गीत भी गाया है। वह फ्यूजन बैंड "ओम द फ्यूजन बैंड" के मुख्य गायक हैं। http://www.lokvani.com/lokvani/article.php?article_id=12273 Music Review - Hits By Shriram Iyer www.lokvani.com 2016-07-16 https://web.archive.org/web/20160816073224/http://www.lokvani.com/lokvani/article.php?article_id=12273 16 अगस्त 2016 dead जीवन विभिन्न शैलियों के संगीत का मिश्रण कर सकने की अपनी अद्वितीय क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले श्रीराम दुनिया भर में २००० से अधिक लाइव शो कर चुके हैं। वह शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड, सूफी या फ्यूज़न, किसी भी तरह के गीतों को आसानी से गा लेते हैं। लाइव शो करने के अलावा उन्होंने इकबाल, उड़ान और नो वन किल्ड जेसिका इत्यादि फिल्मों के लिए पार्श्व गायन भी किया है। अपनी सफलता के लिए क्रेडिट वह अपनी एलबम "ओम" को देते हैं, जो टाइम्स म्यूजिक द्वारा लांच एक फ्यूजन एलबम थी। ओम को दुनिया भर में समीक्षकों द्वारा प्रशंसित किया गया, और सैन फ्रांसिस्को में आयोजित "संगीत अवार्ड्स" के लिए नामित भी किया गया था। श्रीराम ने कई टीवी सीरियलों के शीर्षक गीत भी गाये हैं, जिनमें शाब्बाश इंडिया, टाइटन अंताक्षरी, हीरो होंडा सा रे गा मा पा, लिटिल चैंप्स, रॉक एन रोल फॅमिली और जिन्दा दिल इत्यादि प्रमुख हैं।  शाब्बाश इंडिया के गीत के लिए तो उन्होंने आर ए पी ए पुरस्कार भी जीता है। उन्होंने कई कंपनियों जैसे रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, कर्लऑन, डॉ रेड्डीज़, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, आई सी आई सी आई और सरकार के कई त्योहारों, जैसे कामनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, आदि के लिए भी प्रदर्शन किया है। श्रीराम ने कई अन्य पार्श्व गायकों के साथ भी काम किया है, जिनमें महालक्ष्मी अय्यर, कुणाल गांजावाला, श्रेया घोषाल, हरिहरन, शान, कैलाश खेर, जावेद अली, सौम्या राव, नरेश अय्यर और, महान संगीत निर्देशकों में से एक, शंकर-एहसान-लॉय इत्यादि प्रमुख हैं।  हाल ही में उन्होंने यूट्यूब सनसनी, शहनाईवादक शंकर टकर के साथ भी 'पिया' गीत के लिए काम किया। श्रीराम ने ए.टी.ओ.एस. पुणे उत्सव 2013 में भी प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड डिस्कोग्राफी दिल्ली दिल्ली: नो वन किल्ड जेसिका आली रे: नो वन किल्ड जेसिका धीम धीम ताना नाना: शोर इन द सिटी मौला: इकबाल सन्दर्भ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:भारतीय गायक