411 REFERENCE · Wikipedia
गैम्बलर (1995 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गैम्बलर गैम्बलर.jpg गैम्बलर का पोस्टर धीरजलाल शाह दयाल निहलानी अनु मलिक दयाल निहलानी अनवर ख़ान (संवाद) गोविन्दा, शिल्पा शेट्टी, आदित्य पंचोली, गुलशन ग्रोवर, मोहन जोशी दयाल निहलानी 8 दिसंबर, 1995 भारत हिन्दी
गैम्बलर 1995 में जारी हुई हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसमें गोविन्दा और शिल्पा शेट्टी प्रमुख चरित्रों का निर्वाहन करते हैं।
संक्षेप
दयाशंकर पांडे (गोविन्दा) एक आलसी पुलिस इंस्पेक्टर है, जो अपनी जान को खतरे में डालने से बहुत डरता है। उसे कहानियाँ सुनाना और बैठ कर काम करना पसंद है। पर किस्मत ने उसके जीवन में कुछ और लिखा होता है। एक बार उनका चिकित्सा जांच होता है, जिसमें उसका दोस्त शराब के नशे में होने के कारण अपना खून, दयाशंकर के खून से बदल देता है। दयाशंकर को रिपोर्ट में पता चलता है कि वो बस कुछ दिनों का मेहमान है, अब उसके पास ज्यादा समय नहीं है।
इस खबर से वो अपने परिवार वालों की फिक्र करने लगता है और उनके लिए अपना जीवन बीमा करा लेता है, और गुंडों से लड़ने लगता है। वो कई तस्करों और तस्करी के सामान को पकड़ लेता है, जिससे वो कई सारे अपराधियों का दुश्मन बन जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि वो नहीं, बल्कि उसके दोस्त को जानलेवा बीमारी है। इसके बाद उसके पास अपराधियों से लड़ने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है।
मुख्य कलाकार
गोविन्दा — इंस्पेक्टर दयाशंकर पाण्डे
शिल्पा शेट्टी — रितु
आदित्य पंचोली — इंस्पेक्टर शिव
गुलशन ग्रोवर — बिल्ला मियाऊँ
मोहन जोशी — करी अन्ना
जॉनी लीवर — हवलदार बाबूलाल
टिन्नू आनन्द — टिन्नू
रोहिणी हट्टंगड़ी - श्रीमती पांडे
राजबब्बर — जयचंद
सईद जाफ़री - एस कुलकर्णी
सुधीर दलवी — श्री पांडे
घनश्याम — हवलदार
मनमौजी — हवलदार
गुर बच्चन सिंह — इंस्पेक्टर सक्सेना
संगीत
गीत गायक अनु मलिक हम उनसे मोहब्बत करके कुमार सानु, साधना सरगम 8:50 नवाब आरज़ू मेरी मर्जी मैं चाहे देवंग पटेल 7:41 विनय देव स्टॉप दैट देवंग पटेल 5:40 विनय देव गैम्बलर गैम्बलर विनोद राठोड़, साधना सरगम 6:19 एम॰ जी॰ हाशमत सजदे न किये मैंने विनोद राठोड़, साधना सरगम 7:12 इब्राहीम अश्क दीवानगी तू मेरी पहचान अलका याज्ञिक, विनोद राठोड़ 7:03 फैज़ अनवर अकेली मैं आई अलीशा चिनॉय 7:12 अनवर सागर यार डाकिये मेरा कबूतर कुमार सानु, अलका याज्ञिक 8:11 देव कोहली चुपके चुपके घूर ना मुझको विनोद राठोड़, उदित नारायण, अनु मलिक 6:08 देव कोहली
बाहरी कड़ियाँ
0337625 गैम्बलर
श्रेणी:1995 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:1995 की फ़िल्में