Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्लूमी सन्डे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ग्लूमी सन्डे (Gloomy Sunday, हंगेरियाई: Szomorú Vasárnap) जिसे "हंगेरियन सुसाइड सॉन्ग" के नाम से भी जाना जाता है, हंगेरियाई पियानोवादक और संगीतकार रेजो सेरेस द्वारा 1933 में रचित एक गीत है। ऐसा कहा जाता है कि इस गीत को सुनकर सौ से अधिक लोगों ने आत्महत्या की थी।https://www.snopes.com/fact-check/gloomy-sunday/ Gloomy Sunday Suicides snopes.com 1996-11-12 2024-11-29 गीत के प्रकाशन के बाद सेरेस की पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। लगभग 35 साल बाद रेजो सेरेस ने एक ऊँची इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वे बच गए। बाद में उन्होंने अस्पताल में अपने गले में तार बाँधकर आत्महत्या कर ली। इस गीत को कई देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया। thumb|1941 में इस गीत का सबसे प्रसिद्ध संस्करण बिली हॉलिडे ने जारी किया। गीतकार रेजो सेरेस रेजो सेरेस का जन्म 3 नवम्बर 1899 को हंगरी में हुआ था। शुरू में वे एक सर्कस में काम करते थे। एक बार एक जोखिम भरा करतब दिखाते समय उन्हें चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने सर्कस छोड़कर गीत लेखन की ओर रुख किया। 1932 में पेरिस में रहने के दौरान उन्होंने हंगेरियाई भाषा में Vége a világnak शीर्षक से एक गीत लिखा। गीत की पृष्ठभूमि 1932 में पेरिस में रहते हुए सेरेस ने यह गीत सबसे पहले रचा था।http://www.theblues-thatjazz.com/en/notes/25-jazz/2651-gloomy-sunday.html Feel the Blues with all that Jazz 26 December 2024 उस समय वे एक गीतकार के रूप में पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे। मूल गीत पियानो की धुन पर आधारित था। द्वितीय विश्व युद्ध से पहले की आर्थिक मंदी के समय इसे लिखा गया था। Vége a világnak के बोलों में मानव द्वारा मानव पर किए गए अत्याचारों, अन्याय और अपराधों के विरुद्ध प्रार्थना की गई है।http://www.phespirit.info/gloomysunday/lyrics_seress.htm Vége a világnak: r e z s ő s e r e s s l y r i c s 26 December 2024 24 May 2013 https://web.archive.org/web/20130524063616/http://www.phespirit.info/gloomysunday/lyrics_seress.htm yes कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध से पहले इस गीत के बोल तय नहीं थे और 1946 तक इस पर कॉपीराइट अधिकार भी नहीं था।http://rezsoseress.proboards.com/index.cgi?board=sunday&action=display&thread=8 Rezső Seress' Gloomy Sunday - Board 26 December 2024 25 April 2012 https://web.archive.org/web/20120425150835/http://rezsoseress.proboards.com/index.cgi?board=sunday&action=display&thread=8 yes गीत के निराशाजनक बोलों के कारण सेरेस को शुरुआत में कोई प्रकाशक नहीं मिल रहा था। एक प्रकाशक ने कहा: "यह सिर्फ दुखद नहीं है, बल्कि इसमें ऐसी निराशा है कि मुझे नहीं लगता कि कोई इसे पसंद करेगा।"http://www.phespirit.info/gloomysunday/article_01.htm g l o o m y s u n d a y o v e r t u r e t o d e a t h 26 December 2024 24 May 2013 https://web.archive.org/web/20130524082609/http://www.phespirit.info/gloomysunday/article_01.htm yes 1933 के अंत में यह गीत शीट म्यूज़िक के रूप में प्रकाशित हुआ और इसके बोल उस समय अपनी पत्नी से अलग हुए कवि लासलो जापोर ने लिखे थे।http://www.theblues-thatjazz.com/en/notes/25-jazz/2651-gloomy-sunday.html Feel the Blues with all that Jazz and more 26 December 2024 कुछ स्रोतों के अनुसार, जापोर ने मूल गीत को फिर से लिखा, हालांकि उन्हें मूल गीतकार के रूप में भी श्रेय दिया जाता है।You are what You Hear: How Music and Territory Make Us who We are https://archive.org/details/youarewhatyouhea0000witc Algora Publishing Harry Witchel 2010 106 उनके बोलों में किसी राजनीतिक भाषा का प्रयोग नहीं है, बल्कि प्रियजनों की मृत्यु और परलोक में उनसे पुनर्मिलन की आशा व्यक्त की गई है।http://www.phespirit.info/gloomysunday/article_01.htm g l o o m y s u n d a y o v e r t u r e t o d e a t h 26 December 2024 D. P. MacDonald 24 May 2013 https://web.archive.org/web/20130524082609/http://www.phespirit.info/gloomysunday/article_01.htm yes http://www.phespirit.info/gloomysunday/lyrics_javor.htm s z o m o r ú v a s á r n a p l á s z l ó j á v o r l y r i c s 26 December 2024 21 January 2013 https://web.archive.org/web/20130121200436/http://www.phespirit.info/gloomysunday/lyrics_javor.htm yes World of Poetry: "Szomorú Vasárnap". Accessed 11 June 2013 इस संस्करण को लोकप्रियता मिली और यह खोए हुए प्रेम का प्रतीक बन गया।http://www.mentalfloss.com/blogs/archives/97270 This Song’s a Killer: The Strange Tale of “Gloomy Sunday” 26 December 2024 शहरी किंवदंती कई वर्षों से इस गीत से संबंधित कई शहरी किंवदंतियाँ सामने आई हैं, जिनमें से अधिकांश इसे आत्महत्याओं से जोड़ती हैं और दावा करती हैं कि रेडियो नेटवर्कों ने इसे प्रतिबंधित कर दिया था।http://h2g2.com/dna/h2g2/plain/A14150477 Gloomy Sunday – Music to Die for? – A14150477 H2g2.com 2016-07-26 लेकिन इन दावों में से अधिकतर का कोई प्रमाण नहीं है।http://www.snopes.com/music/songs/gloomy.asp Gloomy Sunday Suicides Snopes.com 12 November 1996 2016-07-26 1930 के दशक की प्रेस रिपोर्टों में बताया गया कि हंगरी और अमेरिका दोनों में इस गीत से संबंधित 100 से अधिक आत्महत्याएं हुईं,http://www.thetwentyfirstfloor.com/?p%3D1041 Archived copy 2011-11-07 dead https://web.archive.org/web/20120425145013/http://www.thetwentyfirstfloor.com/?p=1041 2012-04-25http://theblues-thatjazz.com/en/notes/25-jazz/2651-gloomy-sunday.html Gloomy Sunday Theblues-thatjazz.com 2016-07-26http://science.discovery.com/tv/dark-matters/ Dark Matters: Twisted But True | Discovery Science Science.discovery.com 2014-04-07 2016-07-26 लेकिन इन मौतों की पुष्टि करना कठिन है। ये कथित आत्महत्याएँ उस दशक में हंगरी में पहले से ही उच्च आत्महत्या दर के माहौल में हुई थीं, जो आर्थिक संकट और गरीबी जैसी परिस्थितियों के कारण था। किसी भी शोध ने इस गीत और आत्महत्याओं के बीच प्रत्यक्ष संबंध स्थापित नहीं किया है। गीत लिखने के लगभग 35 साल बाद, 11 जनवरी 1968 को इसके संगीतकार सेरेस ने आत्महत्या कर ली।माइक्रोफिल्म स्कैन — New York Times, 14 जनवरी 1968, पृष्ठ 84, ओबिचुअरी अनुभाग में। बाहरी कड़ियाँ http://www.phespirit.info/gloomysunday/ श्रेणी:गीत