411 REFERENCE · Wikipedia
करुण नायर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
करुण कालधर्न नायर (अंग्रेजी :Karun Kaladharan Nair/मलयालम : കരുൺ നായർ) (जन्म ०६ दिसम्बर १९९१, जोधपुर, राजस्थान) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है ये मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। नायर दाईनें हाथ से बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी भी दाईनें हाथ से ही करते हैं।
घरेलू खेलों में ये कर्नाटक के लिए खेलते है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग से दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं।
करुण नायर ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप से भारत–ज़िम्बाब्वे श्रृंखला २०१६ की ११ जून २०१६ को की थी।
2015 के रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था | 68 साल पहले छोटे कद के बांए हाथ के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज गुल मोहम्मद ने फाइनल में 319 रन बनाए थे जो 328 रनों के साथ अब नायर के नाम हो गया था |
इंग्लैंड के साथ खेलते हुए अपने तिसरे टेस्ट मैच 19 दिसम्बर 2016 को भारत की ओर से खेलते हुए एम ए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई में अपने कैरियर के तिसरे पारी में नाबाद 303 रनों की पारी खेली।
== सन्दर्भ ==