Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंबई समाचार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुंबई समाचार दैनिक वर्तमान पत्र मुद्रित 1855 फर्दूनजी मर्जबान ४ ₹ कामा परिवार गुजराती मुंबई, भारत http://bombaysamachar.com/ right|thumb|300px|मुंबई समाचार के प्रथम अंक का प्रथम पृष्ठ मुंबई समाचार (गुजराती : મુંબઈ સમાચાર) भारत में प्रकाशित होने वाला गुजराती भाषा का समाचार पत्र है। इस्वी सन् १८२२ में इसका प्रकाशन शुरू हुआ था।Newspaper readers in Mumbai prefer sports to business: MRUC survey http://www.afaqs.com/perl/news/story.html?sid=7789_Newspaper+readers+in+Mumbai+prefer+sports+to+business:+MRUC+survey December 4, 2003 agencyfaqs! Mar 22, 2013 https://archive.today/20130410043519/http://www.afaqs.com/perl/news/story.html?sid=7789_Newspaper+readers+in+Mumbai+prefer+sports+to+business:+MRUC+survey 10 अप्रैल 2013 dead यह गुजराती का प्रथम समाचार पत्र तथा एशिया के सबसे पुराने वर्तमान पत्रों में से एक है। इसका मुख्यालय मुंबई में है और अहमदाबाद, वड़ोदरा, बंगलौर और नयी दिल्ली में इसकी शाखाएँ हैं। ये भारत सरकार के समाचारपत्रों के पंजीयक कार्यालय द्वारा आरएनआई क्रमांक से पंजीकृत है।आरएनआई के जालस्थल पर पंजीकरण की स्थिति http://rni.nic.in/hindiweb/display_title.asp आरएनआई भारत सरकार 24 जनवरी 2017जून 2020 InternetArchiveBot इतिहास thumb|250px|right|मुंबई समाचार का भवन thumb|250px|मुंबई समाचार का मुख्यालय (मुम्बई) १ मई १९६० को भाषा के आधार पर गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के विभाजन से पूर्व ये दोनो प्रदेश बृहद मुंबई राज्य में शामिल थे। गुजराती और मराठी दोनो भाषा बोलने वाले लोग मुंबई में थे। तब भारत की आज़ादी से भी पूर्व के काल में १ जुलाई १८२२ के दिन गुजराती भाषा में मुंबई समाचार दैनिक के प्रकाशन की शरुआत हुई थी। यह एशिया का सब से पुराना और गुजराती भाषा का प्रथम अखबार है। पारसी परिवार ने इसके प्रकाशन की शरुआत की थी। ये समाचारपत्र १८३२ तक एक साप्ताहिक, १८५५ तक द्वि-साप्ताहिक और उसके बाद दैनिक के रूप में प्रकाशित हो रहा है। इसके संस्थापक पारसी विद्वान फ़ार्दून जी ने १८२२ में प्रथम देशी मुद्रणालय की स्थापना की थी और १८१४ में गुजराती पंचांग का इसमें मुद्रण करके प्रकाशित किया गया था। १८२२ से बोम्बे समाचार (अब मुंबई समाचार) का मुद्रण भी इसी मुद्रणालय में शरु किया गया। भारत के मुक्ति संग्राम में इस अखबार ने अहम भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, वल्लभ भाई पटेल इत्यादि स्वातंत्र्य सेनानियों ने इस अखबार को उद्रुत्त किया है। गुजराती भाषा में पत्रकारिता की नीव मुंबई समाचार ने रखी। स्थापना के समय से ही सम्पादन नीति सनसनीखेज समाचार देने की नहीं किन्तु एक निष्पक्ष और इमानदार तरीके से घटनाओं को प्रस्तुत करने की रही है। प्रारंभ से आजतक इसका संचालन कामा परिवार के अलग-अलग व्यक्तियों के हाथों में रहा हैं।Leisure: Vintage journey http://www.punemirror.in/article/56/2013032220130322092544627e5cf905/Talk-of-the-town.html Pune Mirror March 22, 2013 March 22, 2013 https://archive.today/20130412231025/http://www.punemirror.in/article/56/2013032220130322092544627e5cf905/Talk-of-the-town.html 12 अप्रैल 2013 dead आज भी ये समाचारपत्र का प्रकाशन आधुनिक मुद्रणालय द्वारा रंगारंग प्रारुप में होता है। सन्दर्भ इन्हें भी देखें भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों की सूची बाहरी कड़ियाँ NEWSPAPERS.co.in - A dedicated portal showcasing online newspapers from all over India Newspaper Index - Newspapers from India - Most important online newspapers in India ThePaperboy.com India - Comprehensive directory of more than 110 Indian online newspapers श्रेणी:भारत में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रश्रेणी:गुजराती भाषा के समाचार पत्र