Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जन्म तिथि: 24 नवम्बर, 1929 जन्म स्थान: श्रीनगर (कश्मीर) वैवाहिक स्थिति: विवाहित, पत्नी श्रीमती बेगम फातिमा बच्चे: दो पुत्र, तीन पुत्रियां पिता का नाम: स्व0 हाजी मुहम्मद अमीन कुरैषी मातृ भाषाः कश्मीरी अन्य भाषायेंः अंगे्रजी,पंजाबी,उर्दू,परषियन, अरबी, तथा हिन्दी का समुचित ज्ञान षिक्षाः 1- प्रारम्भिक शिक्षा क्रिश्चियन मिशन हदाऊ मेमोरियल हाई स्क्ूल, श्रीनगर से प्राप्त की । 2- श्री अमर सिंह कालेज श्रीनगर से स्नातक । 3- अलीगढ़ मुस्लिम विष्वविद्यालय से , अलीगढ़ से एम.ए. तथा एल.एल.बी. से डिग्री प्राप्त की । कार्य क्षेत्रः 1- अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में अलीगढ़ विष्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया । एस0पी0 कालेज की डिगेटिंग सोसायटी के अध्यक्ष रहे । 2- कालेज में शिक्षा प्राप्त करने के दौरान विशेष योग्यता प्रमाण पत्र से अलंकृत किये गये । 3- अलीगढ़ मुस्लिम विष्वविद्यालय छात्र यूनियन के वर्ष 1952-54 में सक्रिय सदस्य रहे । 4- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ की लाॅ सोसायटी के वर्ष 1953 में सचिव रहे । 5- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जियोग्रफिकल सोसायटी के वर्ष 1954 में उपाध्यक्ष रहे । 6- जम्मू और कष्मीर स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष रहे । 7- स्कूल तथा कालेज में षिक्षा ग्रहण करने के दौरान विभिन्न खेलों में सक्रिय रूप से भाग लिया । राजनीतिक गतिविधियां 1- जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेस को नेशनल कांग्रेस में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । 2- कश्मीर में कांग्रेस को मजबूती प्रदान की तथा जम्मू और कष्मीर नेशनल कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष पद को सुशोभित किया । सार्वजनिक जीवन: 1- वर्ष 1965 में जम्मू कश्मीर से राज्य सभा के सदस्य चुने जाने के पूर्व राज्य के उच्च न्यायालय के प्रसिद्ध वकील के रूप में अच्छी ख्याति प्राप्त की । 2- वर्ष 1967 में अनन्तनाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध एम0पी0 चुने गये । 3-वर्ष 1977 में लोक सभा के समान्य निर्वाचन क्षेत्र में पुनः अनन्तनाग से लोक सभा के सदस्य चुने गये । जिन पदों पर रहे: 1- दिनांक 281-1966 से 14-2-1969 तक केन्द्रीय वाणिज्य उपमंत्री रहे । 2- दिनांक 15-2-1969 से 2-5-1971 तक केन्द्रीय उस्पात और हैवी इंजीनियरिंग उपमंत्री रहे । 3- दिनांक 10.10.1974 से मार्च 1977 तक केन्द्रीय उपरेल मंत्री रहे 4- दिनांक 31.7.79 को केन्द्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री रहे । 5- 19 मार्च 1991 से 13 अगस्त 1993 तक बिहार के राज्यपाल । 6- 24 जून 1993 केा मध्य प्रदेष के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की । 7- 3 मई 1996 को उत्तर प्रदेष के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया । विदेष यात्रायें: 1- वर्ष 1964 में बैंडूंग में आयोजित एफ्रो एषियन इस्लामिक कांफ्रेस में भारत प्रतिनिधित्व किया । 2- वर्ष 1965 में संसदीय दल के सदस्य के रूप में अल्जीरिया, मोरक्को, टियूनेषिया, सेनेगल आईवरी कोष्ट तथा मोरिटेनियां देषों की यात्रायें की । 3- वर्ष 1966 के मई माह में नीस में आयोजित अन्तर्राष्टीय सिल्क एसोसिएषन के 10 वें वार्षिक समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व किया। 4- वर्ष 1966 के सितम्बर-अक्टूबर माह में बलगारिया और रोमानिया देशों की यात्राएॅं की तथा पोल्वडू अन्तर्राष्ट्रीय मेले में कई वाणिज्यक अनुबन्ध हस्ताक्षरित कराए। 5- वर्ष 1967 के अप्रैल माह में जापान में आयोजित 23वें इकोनामिक कमीशन फार एशिया एण्ड फार ईस्ट के सत्र में भाग लिया तथा भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया। 6- वर्ष 1968 अप्रैल माह में आस्ट्रेलिया में ई.सी.ए.एफ.आई. में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया। 7- वर्ष 1968 मे माह अम्टूबर में भारतीय व्यापार के प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष के रूप में बुलगारिया, रोमानिया, हंग्री तथा पोलैण्ड का भ्रण किया। 8- भारतीय हज प्रतिनिधि मण्डल के नेता के रूप में सउदी अरब का भ्रमण किया तथा जनवरी, 1973 में ईराक की भी यात्रा की। 9- वर्ष 1973 सितम्बर में भारतीय सहायता से निर्मित मेखना ब्रिज के पुनः खोले जाने के समय बंगलादेश में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया। 10- वर्ष 1974 अक्टूबर में अल्जीरिया के राष्ट्रीय समारोह में भाग लेने के लिए भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष के रूप में त्रिपोली (लीबिया) गये। 11- वर्ष 1975 जुलाई में भारत के विशेष दूत के रूप में बहरीन, ईराक, सीरिया तथा संयुक्त अरब अमीरात का भ्रमण किया। 12- वर्ष 1976 अम्टूबर में भारत के राष्ट्रपति के मिनिस्टर इन वेटिंग के रूप में आबू-धाबी तथा दुबई का भ्रमण किया। 13- वर्ष 1984 में पुनः प्रधानमंत्री के विशेष दूत बनकर लीबिया गये। 14- वर्ष 1989 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि के रूप में ईराक गये। 15- वर्ष 1990 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य के रूप में चीन का भ्रमण किया। 16- राष्ट्रपति के दल के सदस्य के रूप में पुर्तगाल, ट्रिनेदाद, टोबैगो, चिली तथा जिम्बांबे का भ्रमण किया। 17- मई 1996 में ईरान तथा तुर्किस्तान के बीच ‘रेल लिंक’ समारोह के अवसर पर भारत के प्रतिनिधि के रूप में ईरान का दौरा किया। सामाजिक गतिविधियाॅंः 1. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य 2. ट्रस्टी तथा सचिव गालिब संस्थान 3. संरक्षक हिन्दुस्तानी अदबी सोसाइटी, नई दिल्ली 4. अध्यक्ष, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्वायज् एसोसिएशन, नई दिल्ली 5. संस्थापक अध्यक्ष, क्रिसेन्ट एजूकेशनल सोसाइटी, नई दिल्ली अभिरूचिः अध्ययन तथा गोल्फ विशेष रूचि: प्राचीन भारतीय इतिहास खेलों में भागीदारी: क्रिकेट, हाकी, गोल्फ, बिलियर्ट्स क्लबों में भागीदारी: 1. सदस्य, कश्मीर गोल्फ क्लब, श्रीनगर 2. सदस्य, अमर सिंह क्लब, श्रीनगर 3. सदस्य, दिल्ली जिमखाना क्लब, नई दिल्ली 4. सदस्य, दिल्ली गोल्फ क्लब, नई दिल्ली 5. अध्यक्ष, बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इण्डिया जबलपुर, मध्य प्रदेश अन्य: वर्ष 1991 में 6 से 12 दिसम्बर तक मारिशस में आयोजित विश्व उर्दू सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया। 03.05.1996 से 19.07.1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे। सन्दर्भ https://web.archive.org/web/20160418175848/http://upgovernor.gov.in/hindi_version/qureshibio_H.htm श्रेणी:1929 में जन्मे लोग