411 REFERENCE · Wikipedia
डेडपूल (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेडपूल फिल्म.jpg टिम मिलर साइमन किनबर्ग
रयान रेनॉल्ड्स र्हेट रीस
पॉल वोर्निक रयान रेनॉल्ड्स 2016 02 08 ले ग्रांड रेक्स 2016 02 12 संयुक्त राष्ट्र अमेरिका 108 मिनट संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अंग्रेज़ी $58 मिलियन http://variety.com/2016/film/news/deadpool-box-office-opening-presidents-weekend-1201701261/ ‘Deadpool’ to Pummel Box Office Competition Over President’s Weekend Brent Lang वैराइटी February 9, 2016 February 10, 2016 https://web.archive.org/web/20190604220038/https://variety.com/2016/film/news/deadpool-box-office-opening-presidents-weekend-1201701261/ 4 जून 2019 live $783.1 मिलियन http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=deadpool2016.htm Deadpool (2016) Box Office Mojo February 16, 2016 https://web.archive.org/web/20170309220052/http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=deadpool2016.htm 9 मार्च 2017 live
डेडपूल (अंग्रेजी; Deadpool) वर्ष 2016 अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जोकि मार्वल काॅमिक्स के ही कल्पित किरदार पर आधारित है। यह एक्स-मैन सिरिज फ़िल्म का ही आठवं संस्करण है। फ़िल्म का निर्देशन टिम मिलर ने किया है। पटकथा का लेखन रहेट रिज व पाॅल वेर्निक ने लिखा है, फ़िल्म में रयान रेनॉल्ड्स, माॅरेना बैकेरिन, एड स्करिन, टी. जे. मिलर, गीना कैरेनो, लेसली युगैम्स, ब्रिएना हिल्डब्रैंड और स्टीफन कैपिसिस ने अदाकारी की है। फ़िल्म डेडपूल में, वैड विल्सन उस शख्स के पीछे पड़ा है जिसने उसकी बीमारी ठीक कराने की बजाय उसे शारीरिक रूप को विकृत कर दिया।
फरवरी 2004 में फ़िल्म डेडपूल का विकास न्यू लाइन सिनेमा के साथ ही हुआ था। हालाँकि, मार्च 2005 में, न्यू लाइन सिनेमा ने रुख बदल लिया था और इस परियोजना पर 20थ सेंचुरी फाॅक्स ने अपनी रुचि जताई। मई 2009 में, चुंकि रेनाॅल्डस लगभग यही किरदार एक्स-मैन ऑरिजिन : वाॅल्वरिन में निभा चुके थे, फाॅक्स ने फ़िल्म के बारे में लेखकों को ठहरने को कहा, और अप्रैल 2011 में मिलर अपनी पहली निर्देशित फ़िल्म के लिए नियुक्त हुए। पर जुलाई 2014 को मिलर तथा रेनाॅल्डस द्वारा सीजीआई (कंप्यूटर जेनेरेटड इमेज) टेस्ट फुटेज मिडिया में लीक होने पर इसके उत्साहजनक परिणाम आए, और फाॅक्स के नेतृत्व में सितम्बर में इसे हरी झंडी दी गई। अतिरिक्त कास्टिंग की शुरुआत 2015 में हुई, और प्रमुख फोटोग्राफी के लिए मार्च से मई तक कनाडा के वैंकुएवर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया में हुआ।
रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ओर रायन रेनॉल्ड्स की 'डेडपूल' http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-deadpool-box-office-report-517037.html?c=home-flicker 17 फरवरी 2016 लाइव हिंदुस्तान 15 फरवरी 2016 https://web.archive.org/web/20160217184209/http://www.livehindustan.com/news/entertainment/article1-deadpool-box-office-report-517037.html?c=home-flicker 17 फ़रवरी 2016 dead
विजुवल इफैक्टस आदि की व्यवस्था विभिन्न विक्रेता विभागों द्वारा की गई और वहीं खूनखराबे और मारकाट मचाने वाले दृश्य पूरी तरह इसी से रचे गए है जिनमें फ़िल्म का काल्पनिक किरदार काॅलोसुस भी कंप्यूटर जेनेरेटड आधारित है।
डेडपूल का प्रिमियर पेरिस में फरवरी 8, 2016 को हुआ और उत्तरी अमेरिका में फरवरी 12, 2016 में आईमैक्स, डीएलपी, डी-बाॅक्स, और बाकी विशाल प्रिमियम फाॅर्मेट के साथ रिलीज हुई। फ़िल्म ने लगभग तक के कई बाॅक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ा है और सदी की "आर" श्रेणी (वयस्क सामाग्रियों वाली) की फ़िल्मों में सबसे अधिक कमाई करने के साथ, एक्स-मैन फ़िल्म में सबसे कामयाब और वर्ष 2016 की दूसरी सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्म में शुमार रही। फ़िल्म को समीक्षकों ने बहुत ही प्रशंसनीय प्रतिक्रिया दी, जिनमें रेनाॅल्डस को उनके परिहास भरे अभिनय और एक्शन दृश्यों की काफी सराहना की गई हालाँकि फ़िल्म की पटकथा चलताऊ फाॅर्मूला आधारित होने की भी आलोचना की गई। इसके अगले सिक्विल बनने की संभावना पर भी घोषणा हो चुकी है।
सारांश
वैड विल्सन एक पूर्व स्पेशल फाॅर्स ऑपरेटिव में सिपाही था जोकि न्यू याॅर्क सीटी में फिलहाल एक भाड़े के हत्यारे पर काम करता है। एक रोज स्थानीय बार में काम करनेवाली एस्काॅर्ट वेनेसा कार्लीस्ल से मिलता है जहाँ दोनों के बीच प्यार अतरंगी हो जाता है। एक साल बाद, वैड उससे शादी की बात इजहार कर देता है और वह मंजूर हो जाती है, पर अचानक उसे एक धक्का महसूस होता है। वैड को ईलाज के दौरान उसे कैंसर के बारे में मालूम होता है और उसे वैनेसा के बारे में फिक्र होती है क्योंकि वह उसके सामने इस तरह मरना नहीं चाहता।
फिर एक गोपनीय प्रोग्राम की ओर से वैड को भर्ती होने का न्यौता मिलता है, जहाँ उसके कैंसर की रोकथाम के साथ उसे असीम शक्ति भी मिल सकती थी। हाँलाकि वैड शुरू में इंकार कर देता है, फिर वेनेसा को छोड़ने का फैसला लेता है और इस प्रक्रिया से गुजरने को राजी हो जाता है। फिर लैबाॅरैटाॅरी में, वैड की मुलाकात एजेक्स और एंजेल डस्ट से होती है, जिनको देख वह फौरन गुस्से में आ जाता है। एजेक्स एक विशेष सीरम वैड के शरीर में इंजेक्ट करता है ताकि उसकी मदद से कुछ सुप्त पड़े म्युटैंट जीन्स को जगा सकें, इसी तरह दिनों दिन वह कई तरह के यातनाओं से गुजरता रहा, बुरी तरह थकान व गुस्से के बीच और उससे वह म्युटैंशन निकालते रहे, पर कामयाबी नहीं मिलती। वैड को वहां एजेक्स का असल नाम, फ्रांसिस फ्रीमैन, होने का पता चलता है, जिसकी वजह से वह उसकी खिल्ली उड़ाता है। इस नतीजे पर, एजेक्स, वैड की पट्टियां खोलकर उसे एअरटाइट चैम्बर में डाल देता है जहाँ की ऑक्सीजन की मात्रा को लगातार बढ़ाने व घटाने से वैड को एस्फिज़िएशन (श्वास संबंधी परेशानी) की हद तक पहुँचा देते हैं - अभी हफ्ते भर भी उसे छुटकारा नहीं मिला होता जब तक एजेक्स का असल मकसद वैड के जरीए पूरा न होता : अब उसे एक सुपर गुलाम बनाकर उन रईस खरीदारों के हाथ बेचना था। वहीं बंद चैम्बर के अंदर भी, वैड अपनी तीव्र प्रतिरोधक क्षमता से कैंसर बीमारी को ठीक कर लेता है पर प्रक्रिया के दुष्प्रभाव से उसके पूरे शरीर पर जले के निशान बन पड़ते हैं। वह चैम्बर से भाग निकलता है और एजेक्स पर हमला कर देता है, पर उसे तब रुकना पड़ता है जब उसे कहा जाता है कि उसकी बदसूरती ठीक की जा सकती है। एजेक्स तब वैड को अपनी बातों में गुम कर, उसे सरीए से बींधकर फंसा देता है और प्रयोगशाला में लगी आग में उसे मरने को छोड़ देता है।
वैड तब भी उस भयानक आग से जिंदा बच जाता है और वैनेसा के पास वापिस जाने की कोशिश करता है, लेकिन अपनी बदशक्ल हो चुकी पहचान को ठुकराए जाने के डर से वह उससे दूर रहने का मन बना लेता है। अपने भरोसेमंद दोस्त विज़ेल से सलाह-मशवरा करने बाद, वैड तय करता है कि वह एजेक्स को खोज निकालेगा और उसी से अपनी कुरूपता ठीक कराएगा। वह अपना खुफिया नक़ाब तैयार करता है, साथ अपनी दूसरी पहचान के लिए "डेडपूल" का नाम रखता है, और ब्लाइंड एल नाम की एक नेत्रहीन बुजुर्ग औरत के घर के घर आसरा लेता है। इन घटनाओं के सिरे से पीछा करते हुए, वैड एक्सप्रेसवे से गुजरती गाड़ियों के काफिले में एजेक्स को ढुंढ़ लेता है। फिर उसके कई गुर्गों में मार-काट मचाते हुए, वह एजेक्स को सड़क किनारे ले जाता है और अपनी बदसूरती ठीक कराने की धमकी देता है। तभी जल्द ही उसका सामना काॅलोसुस और नेगासाॅनिक टीनेज वाॅरहेड्स नाम के एक्स-मेन सदस्यों से होता है, जिनकी कोशिश वैड को एक्स-मेन में दाखिला दिलाने की रहती है। अपनी ओर से ध्यानभंग होने का फायदा उठाते हुए, एजेक्स वहां से भाग निकलता है। काॅलोसुस हथकड़ियां वैड की कलाईयों में बांध देता है और घसीटते हुए ले जाने की कोशिश करता है, ताकि एक्स-मैनसेन वापिस पहुँचकर उसे चार्ल्स ज़ेवियर/प्रोफेसर एक्स के सामने मुखातिब कर सकें। लेकिन वैड अपनी ही हाथों को काट डालकर, फरार हो जाता है। जहाँ रात गुजरने के साथ ही उसके हाथ भी दुबारा से उग आते हैं।
एजेक्स भी तब विज़ेल के बार पहुँचता है और वैनेसा के बारे में पता लगाता है। विज़ेल काॅल करके वैड को वैनेसा के खतरे में होने की खबर देता है। वैड एक बदनाम स्ट्रीप क्लब पहुँचता है जहाँ वो काम करती है लेकिन उसका सामना करने से वह हिचकिचा जाता है। इसके नतीजे में, एजेक्स फिर वैनेसा को अगुवा कर लेता है। वह और एंजेल डस्ट से दुबारा मिलने के लिए वैड को बंद पड़े हैलीकैरियर के कबाड़खाने में आने को कहते हैं। वैड अब वापिस काॅलोसुस और नेगासाॅनिक से उसकी मदद की दरकार करता है, और फिर यह तीनों कैब (टैक्सी) पर सवार उस कबाड़खाने के यहां पहुँचते हैं। और फिर काॅलोसुस और नेगासाॅनिक एक ओर एंजेल डस्ट व उसके सिपाहियों से भिड़ जाते है, वैड अपने रास्ते में एजेक्स के गुर्गों से लड़ते हुए आखिरकार उसे धर लेता हैं। लेकिन यहीं पर एंजेल डस्ट के हाथों काॅलोसुस मात खाता है, नेगासाॅनिक उसपर हमला करती है, पर इस हादसे में उनपर लटका हैलीकैरियर का उपकरण तबाह हो जाता है। ज्यों ही वह हैलीकैरियर गिरता, काॅलोसुस कुदकर नेगासाॅनिक को उठाता है और एंजेल डस्ट को भी बचा लेता है, इस दौरान वैड भी वैनेसा को बचा लेता है। किसी तरह बचते-बचाते एजेक्स तब वैड पर हमला कर डालता है, लेकिन खुद फंस जाता है और आखिरी में वह कहता है कि वैड की विकृति का कोई इलाज नहीं है।
काॅलोसुस के एतराज के बावजूद, वैड अपने हाथों से एजेक्स को मार डालता है। वैनेसा भी इस बात पर वैड के चले जाने की नाराजगी जताती है, पर उससे वह तब भी प्यार करती है। वह वैड को चूमकर उसे अपना लेने की बात जाहिर कर देती है।
आखिरी पोस्ट-क्रेडिट दृश्यों में, वैड दर्शकों से इस फ़िल्म के खत्म होने साथ इसकी आगामी सिक्विल की बनने की भी मुनादी करता है।
कलाकार
चरित्रमूल अभिनेताIndia हिन्दी डबिंगवैड विल्सन/डेडपूलरयान रेनॉल्ड्ससंकेत म्हात्रेवैनेसा कार्लसलमुरैना बक्कारिनतोषी सिन्हाडोपिंदरकरण सोनीराजेश कावद रेकृितरजेड रीसमयूर व्यासवेासेलटी.जे. मिलरसाहिल वैदफ्रांसिस फ्रीमैन/अजाक्सएड सकरेंमनोज पांडेकॉलॉसस (आवाज़)स्टीफन कपिसकनागेश सलवानएंजेल डस्टगिना कारणोंटीना पारेखब्लाइंड अललेस्ली उग्गमसउर्मिला चटर्जीनगसोनिक टीनएज वारहेडब्रिआना हिल्डेब्रांडमुस्कान जाफरी
हिन्दी डबिंग कर्मचारी
डब संस्करण जारी करने का वर्ष: १२ फ़रवरी, २०१६ (सिनेमा), १२ मई, २०१६ (होम मीडिया)
मीडिया/माध्यम: सिनेमा/वीसीडी/डीवीडी/ब्लू-रे डिस्क/डिजिटल
निर्देशक: मोना घोष शेट्टी / कल्पेश पारेख
अनुवाद: निरुपमा कार्तिक
समायोजन: अनजान
उत्पादन: साउंड एण्ड विजन इंडिया
अपर डबिंग आवाज़ें:
अन्य भाषाओं में डबिंग: तमिल/तेलुगू
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ