411 REFERENCE · Wikipedia
विश्व शास्त्रीय तमिल सम्मेलन २०१०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|सम्मेलन का नारा
विश्व शास्त्रीय तमिल सम्मेलन २०१० (உலகத் தமிழ்ச் செம்மொழி மாநாடு), (आधिकारिक नाम "नाइन्थ वर्ल्ड तमिल कॉन्फेरेन्स्", तथा अनौपचारिक नाम "वर्ल्ड तमिल मीट"), तमिल विद्वानों, शोधकर्ताओं, कवियों तथा ख्यातिलब्ध जनों का एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है। यह २३ जून से २७ जून २०१० तक कोयम्बटूर में सम्पन्न हुआ।
तैयारियाँ
भारत तथा अन्य देशों से ४०० से अधिक पत्रकारों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। ७१.२५ लाख रु. की लागत से एक १२००० वर्ग फुट का मीडिया केन्द्र स्थापित किया गया। इसमें टेलीफोन व फैक्स कनेक्शन, ७५ इन्टर्नेट संबद्ध कंप्यूटर, तथा टीवी एवं बंद-परिपथ कैमरे लगाये गये।
प्रतिभागी
सम्मेलन का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा किया गया। फिनिश तमिल विद्वान् अस्को पर्पोलो को कलैग्नार एम. करुणानिधि शास्त्रीय तमिल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विषय गीत
विषय गीत (थीम साँग) "सेम्मोऴियान तमिऴ मोऴियाम्" तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि द्वारा लेखनीबद्ध किया गया है, तथा संगीत ए. आर. रहमान द्वारा दिया गया है।http://beta.thehindu.com/news/article434205.ece World Classical Tamil Conference Theme Song द हिन्दू मई २०, २०१० २२ जून २०१० https://web.archive.org/web/20100727152312/http://beta.thehindu.com/news/article434205.ece 27 जुलाई 2010 dead
ये भी देखें
विश्व तमिल सम्मेलन
तमिल भाषा
तमिल साहित्य
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
https://web.archive.org/web/20100624064043/http://www.dinakaran.com/semmozhi/ -(உலகத் தமிழ்ச் செம்மொழி மாநாடு 2010)
lconference2010.wordpress.com विश्व तमिल सम्मेलन 2010जून 2020 InternetArchiveBot
उलक तमिऴ सेम्मोऴि -तमिऴ
९ वाँ उलग तमिऴ सेम्मोऴि मानाडु - कोवै २०१०
वर्ल्ड क्लासिकल तमिल कॉन्फेरेन्स् - ए पर्स्पेक्टिव्
दि इन्डस् स्क्रिप्ट एंड द वाइल्ड एस्
वर्ल्ड तमिल कॉन्फेरेन्स् २०१० (உலகத் தமிழ்ச் செம்மொழி மாநாடு)
श्रेणी:तमिल साहित्य