Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डोमाकी भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डोमाकी गिलगित-बल्तिस्तानपाक-अधिकृत कश्मीर नगर व हुन्ज़ा वादियाँ लगभग ३५० Indo-European हिन्द-ईरानी हिन्द-आर्य दार्दी शीना dmk Indic डोमाकी (Domaaki, ڈوماکی) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में कुछ सैंकड़ों लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक दार्दी भाषा है। यह डूमा समुदाय के सदस्यों द्वारा बोली जाती है जिनकी लोकमान्यता है कि वे कहीं दक्षिण में मध्य भारत से आकर कश्मीर घाटी से गुज़रते हुए नगर और हुन्ज़ा की घाटियों में पहुंचकर बस गए थे। यहाँ से वे आगे काश्गर तक भी पहुँच गए। अधिकतर डूमा लोगों ने अपनी मातृभाषा छोड़कर शीना भाषा बोलना शुरू कर दिया और केवल नगर व हुन्ज़ा वादियों में ही डोमाकी चलती आ रही है। डूमा लोग पेशे से लोहार और मरासी (संगीतकार) हुआ करते थे लेकिन आजकल यह भिन्न व्यवसायों में लग गए हैं।Weinreich, Matthias. 2010. Language Shift in Northern Pakistan: The Case of Domaakí and Pashto. Iran and the Caucasus 14: 43-56 १९८९ में केवल ५०० लोग डोमाकी मातृभाषी गिने गए थे और इनकी गिनती कम होती जा रही थी। इनमें से अधिकतर हुन्ज़ा में और कुछ नगर में हैं। हुन्ज़ा की डोमाकी और नगर की डोमाकी में कुछ अंतर हैं लेकिन इनके बोलने वाले एक-दूसरे को समझ सकते हैं। सभी डोमाकी बोलने वाले अपने आसपास के बहुसंख्यक बुरुशसकी या शीना लोगों की ज़बाने भी बोल लेते हैं।Domaaki. Retrieved June 13, 2006, from Ethnologue: Languages of the World, fifteenth edition. SIL International. Online version https://web.archive.org/web/20120924062103/http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=dmk 24 सितंबर 2012 सन्दर्भ 2 श्रेणी:हिन्द-आर्य भाषाएँ श्रेणी:दार्दी भाषाएँ श्रेणी:पाकिस्तान की भाषाएँ श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की भाषाएँ