Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ 150px 1978 0 0 सरकारी अभिकरण संरक्षण भवन, 10 भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली- 110001 भारत हिन्दी, अंग्रेजी कार्यकारी निदेशक डॉ निरंजन कुमार सिंह पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ का जालस्थल पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए), भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापित एक पंजीकृत संस्था है। 1978 में एक गैर लाभकारी संगठन के तौर पर पीसीआरए का गठन, भारत में अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया था। यह तेल की आवश्यकता पर देश की अत्यधिक निर्भरता को कम करने के लिए पेट्रोलियम संरक्षण नीति और रणनीति प्रस्तावित करने में सरकार की सहायता करता है, जिनका मुख्य उद्देशय न सिर्फ धन के अपव्यय को रोकना है अपितु तेल के बेजा इस्तेमाल से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को भी कम करना है। पिछले कुछ वर्षों में पीसीआरए ने पर्यावरण सुरक्षा और स्थायी विकास अर्जित करने के प्रयोजन हेतु ऊर्जा के विभिन्न स्रोतों के उपयोग में उत्पादकता सुधारने में अपनी भूमिका का विस्तार किया है। सन्दर्भ श्रेणी:पेट्रोलियम