411 REFERENCE · Wikipedia
अय्यप्पन कोशी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|फ़िल्म का पोस्टर।
अय्यप्पन कोशी (അയ്യപ്പനും കോശിയും) सन् 2020 की मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे सची (निर्देशक के रूप में उनकी आखिरी फिल्म) द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है।How a story is told matters more than what is being said: 'Ayyappanum Koshiyum' director Sachy https://www.thehindu.com/entertainment/movies/writer-director-sachy-on-his-creative-process-and-his-new-film-ayyappanum-koshiyum/article30566654.ece 15 जुलाई 2024 द हिन्दू 16 जनवरी 2020 en-IN रंजीत और पी. एम. शशिधरन द्वारा निर्मित इस फिल्म में बीजू मेनन और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।
यह 7 फरवरी 2020 को को जारी हुई थी और यह 2020 की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से है। इसने दुनिया भर में ₹43 करोड़ कमाए। इसने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 4 पुरस्कार जीते।Malayalam film 'Ayyappanum Koshiyum' gets four top awards, director wins posthumously https://www.ap7am.com/en/57876/malayalam-film-ayyappanum-koshiyum-gets-four-top-awards-director-wins-posthumously 15 जुलाई 2024 ap7am.com 22 जुलाई 2022 en पवन कल्याण और राणा दग्गुबाती अभिनीत एक तेलुगु रीमेक, भीमला नायक 25 फरवरी, 2022 को जारी हुई थी।Bheemla Nayak movie review: A racy adaptation of Ayyappanum Koshiyum led by Pawan Kalyan and Rana Daggubati https://www.thehindu.com/entertainment/reviews/bheemla-nayak-movie-review-pawan-kalyan-rana-daggubati/article65083682.ece 15 जुलाई 2024 द हिन्दू 25 फरवरी 2022 en-IN
कहानी
भारतीय सेना में पूर्व हवलदार कोशी कुरियन (पृथ्वीराज सुकुमारन) अपने ड्राइवर कुमारन के साथ कट्टाप्पना से ऊटी जा रहा होता है। कोशी नशे में है और लगभग बेहोश सा हो गया है। वह मिलिट्री कैंटीन से खरीदी गई शराब से भरी पेटी के साथ कार की पिछली सीट पर बैठा है। कोयंबटूर के रास्ते से जाने के बजाय वह अट्टापदी पहाड़ी मार्ग से जाते हैं। उन्हें नहीं पता था कि यह शराब प्रतिबंधित क्षेत्र है। कार को मासिक यातायात जांच के लिए रोका जाता है। वह पुलिस, वन और आबकारी विभाग का संयुक्त काम है।
कार में शराब मिलने पर आबकारी अधिकारी कोशी के साथ मारपीट करते हैं। इससे चिढ़कर कोशी आबकारी अधिकारी फैजल पर हमला कर देता है। यह देखकर एसआई अय्यप्पन नायर आगे आते हैं और कोशी को रोकते हैं। कोशी को स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया जाता है और ऑनलाइन रिकॉर्ड सिस्टम में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है। कुछ ही मिनटों में, अधिकारी कोशी के मोबाइल फोन की संपर्क सूची में जाने-माने राजनीतिक और मीडिया हस्तियों के नाम देखकर चौंक जाते हैं। कोशी बताता है कि वह कट्टाप्पना में रहने वाला एक पूर्व सैन्य अधिकारी है। वह कुरियन जॉन नामक एक प्रभावशाली और क्रूर राजनीतिक नेता का बेटा भी है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
tt11322920
श्रेणी:2020 की फ़िल्में
श्रेणी:मलयालम फ़िल्में
श्रेणी:भारतीय एक्शन थ्रिलर फ़िल्में