411 REFERENCE · Wikipedia
प्राजक्ता कोली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2020
प्राजक्ता कोली Prajakta Koli, March 31, 2018.jpg प्राजक्ता कोली २०१८ में 1993 06 27 ठाणे, महाराष्ट्र, भारत यूट्यूबर
व्लॉगर
अभिनेत्री
कॉमेडियन mostlysane.in मोस्टलीसेन २०१५–वर्तमान कॉमेडी
व्लोग्स
स्किट्स
मोटीवेशनल वन डिजिटल इंटरटेनमेंट yes yes
प्राजक्ता कोली एक भारतीय यूट्यूब प्रयोगकर्ता और ब्लॉगर है।Meet Prajakta Koli and everything insane that makes her ‘Insane’ https://indianexpress.com/article/lifestyle/life-style/meet-prajakta-koli-and-everything-insane-that-makes-her-mostly-sane-5290115/ indianexpress 15 फ़रवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190404140512/https://indianexpress.com/article/lifestyle/life-style/meet-prajakta-koli-and-everything-insane-that-makes-her-mostly-sane-5290115/ 4 अप्रैल 2019 live यूट्यूब पर यह मोस्टलीसेन के नाम से जानी जाती है जो उनका चैनल का नाम है। उन्होंने फरवरी २०१५ में यह यूट्यूब चैनल शुरू किया था और अभी ३.४ मिलियन से ज्यादा फॉलोअर है।
व्यक्तिगत जानकारी
प्राजक्ता का जन्म २७ जून, १९९३ को हुआ था। उनका जन्म और पालन-पोषण ठाणे, मुंबई में हुआ और उन्होंने वसंत विहार हाई स्कूल, ठाणे से विद्यालयी शिक्षा पूरी की। उन्होंने मुलुंड के प्रसिद्ध वी॰ जी॰ वेज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया से स्नातक की डिग्री हासिल की। उनके माता-पिता अर्चना कोली और मनोज कोली हैं।https://biographywiki.net/prajakta-koli-biography-wiki-age-height/ Prajakta Koli Biography Wiki 16 फ़रवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190517181217/https://biographywiki.net/prajakta-koli-biography-wiki-age-height/ 17 मई 2019 dead
करियर
प्राजक्ता ने मुंबई के १०४ एफएम रेडियो स्टेशन में लगभग एक साल तक इंटर्न के रूप में काम किया, जहाँ उन्होंने ऋतिक रोशन से मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो बनाया।https://www.scoopwhoop.com/prajakta-koli-mostly-sane/ Meet Prajakta Koli, The Funny Girl From Mumbai The Internet Is Falling In Love With ScoopWhoop 2018-01-30 ScoopWhoop 2018-03-28 En https://web.archive.org/web/20190327090939/https://www.scoopwhoop.com/prajakta-koli-mostly-sane/ 27 मार्च 2019 live इसके बाद उन्होंने १२ फरवरी २०१५ को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।Queen of content Prajakta Koli takes us inside her life as a popular YouTuber https://www.indiatoday.in/lifestyle/story/queen-of-content-prajakta-koli-takes-us-inside-her-life-as-a-popular-youtuber-1239456-2018-05-23 indiatoday 15 फ़रवरी 2019 https://web.archive.org/web/20190327091507/https://www.indiatoday.in/lifestyle/story/queen-of-content-prajakta-koli-takes-us-inside-her-life-as-a-popular-youtuber-1239456-2018-05-23 27 मार्च 2019 live https://whatnetworth.net/prajakta-koli-net-worth/ Prajakta Koli Net Worth – Biography, Income, Cars, Age & Family - What Net Worth Pradhan Sumit 2023-05-11 whatnetworth en-US 2023-06-13 13 जून 2023 https://web.archive.org/web/20230613185707/https://whatnetworth.net/prajakta-koli-net-worth/ dead
उनके वीडियो ज्यादातर रोजमर्रा की जीवन शैली के ऊपर बनाए गए हैं।https://www.mid-day.com/articles/a-chat-with-emerging-youtube-sensation-prajakta-koli/17165191 A chat with emerging YouTube sensation Prajakta Koli 2016-04-24 mid-day 2018-03-28 https://web.archive.org/web/20190328193152/https://www.mid-day.com/articles/a-chat-with-emerging-youtube-sensation-prajakta-koli/17165191 28 मार्च 2019 live उन्होंने कोलिन्स की, बीबी की वाइन्स, बी यूनिक, गौरव गेरा, श्रुति अर्जुन आनंद, आशीष चंचलानी के साथ तथा कई बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों जैसे सैफ अली खान, आयुष्मान खुराना, काजोल, जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल के साथ वीडियो किए है।https://www.youtube.com/channel/UCvCyIiKSCA1fHKSCOKJyjXA MostlySane YouTube en 2018-07-04 https://web.archive.org/web/20190215123732/https://www.youtube.com/channel/UCvCyIiKSCA1fHKSCOKJyjXA 15 फ़रवरी 2019 live उन्हें २०१७ में आईडबल्यूएम डिजिटल अवार्ड्स के लिए 'वायरल क्वीन' के रूप में घोषित किया था।
मई २०१८ में, प्राजक्ता को यूट्यूब की वैश्विक पहल, 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' के लिए भारतीय राजदूत के रूप में घोषित किया गया, जो अभद्र भाषा, जेनोफोबिया और अतिवाद जैसी समस्याओं से निपटते है। उन्होंने अपने यूट्यूब 'क्रिएटर्स फॉर चेंज' प्रोजेक्ट के लिए "नो ऑफेंस" नामक एक संगीत वीडियो भी बनाया। इस वीडियो की एक स्क्रीनिंग मुंबई में की, जिसमें उसके १०,००० सदस्य शामिल हुए थे। संगीत के इस वीडियो को संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित किया गया जहाँ उन्होंने अन्य देशों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व किया था।https://www.news18.com/news/tech/aib-niharika-nm-mostlysane-join-youtube-creators-for-change-program-1743153.html AIB, Niharika NM, MostlySane Join YouTube's 'Creators For Change' Program News18 2018-05-10 https://web.archive.org/web/20180630105356/https://www.news18.com/news/tech/aib-niharika-nm-mostlysane-join-youtube-creators-for-change-program-1743153.html 30 जून 2018 livehttps://twitter.com/YouTube/status/993896784207536128 YouTube on Twitter Twitter en 2018-05-10
दिसंबर २०१८ में, प्राजक्ता ने व्हाट्सएप के लिए अपना पहला राष्ट्रीय टीवी विज्ञापन किया, जो मैसेजिंग ऐप के माध्यम से गलत समाचार फैलाने से संबंधित है।https://www.afaqs.com/news/story/54044_WhatsApps-first-India-specific-TVCs-attack-fake-news WhatsApp's first India-specific TVCs attack fake news 2018-12-03 www.afaqs.com en-US 2018-12-14 https://web.archive.org/web/20190322061344/https://www.afaqs.com/news/story/54044_WhatsApps-first-India-specific-TVCs-attack-fake-news 22 मार्च 2019 liveWhatsApp WhatsApp - जन्मदिन बाँटिये, हंसी-मजाक बाँटिये, खुशियाँ बाँटिये, अफवाहें नहीं. https://www.youtube.com/watch?v=qqHrZ5C1poY 2018-12-14 https://web.archive.org/web/20190410162811/https://www.youtube.com/watch?v=qqHrZ5C1poY 10 अप्रैल 2019 live इस विज्ञापन को सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रियाएँ मिली है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में २०१८ में भारत के वेबफेस्ट में भाग लिया। जबकि फोर्ब्स इंडिया की ३० अंडर ३० सूची में भी उन्हें शामिल किया गया है।http://www.forbesindia.com/thirtyprofile2019/prajakta-koli/1755/19 Prajakta Koli - Forbes India Magazine Forbes India en 2019-02-11 https://web.archive.org/web/20190212011310/http://www.forbesindia.com/thirtyprofile2019/prajakta-koli/1755/19 12 फ़रवरी 2019 live
सामाजिक पहल
२०१६ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर, प्राजक्ता ने अपना अभियान #iPledgeToBeMe शुरू किया था, जो मानसिक स्वास्थ्य को संबोधित करता है। वीडियो के माध्यम से, उन्होंने अपने दर्शकों से अपील की कि वह उन्हें बॉडी शेमिंग के दौरान अपने अनुभवों को साझा करेंगी। उन्होंने एक रैप गीत 'शमलेस' लिखा, जो मई २०१७ में रिलीज़ हुआ था। वीडियो में, राघव जुयाल, आरजे मल्लिष्का, गौरव गेरा, मिथिला पालकर, साहिल खट्टर भी थे।
प्राजक्ता कई अन्य अभियानों का भी हिस्सा रही है जैसे वन.ऑर्ग के लिए जो यू2 के बोनो द्वारा शुरू किया गया था जहां उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के महत्व के बारे में बताया था। उन्होंने यूट्यूब के सुरक्षित इंटरनेट सप्ताह में भी भाग लिया जहां उन्होंने साइबर-बुल्लिंग (इंटरनेट पर धमकाना) के बारे में बताया था। वह ओबामा फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा टाउन हॉल मीटिंग में भाग लेने के लिए आमंत्रित भारत के चार यूट्यूब प्रयोगकर्ताओं में से एक थीं।
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
9933392
MostlySaneOfficial
mostlysane
iamMostlySane
कोली, प्राजक्ता भारतीय यूट्यूबर 27 जून 1993 ठाणे, भारत
श्रेणी:भारतीय यूट्यूब प्रयोगकर्ता
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय यूट्यूबर
श्रेणी:1993 में जन्मे लोग