411 REFERENCE · Wikipedia
कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोहिमा युद्ध कब्रिस्तान, भारतीय राज्य नागालैंड की राजधानी कोहिमा में स्थित एक स्मारक है जो कि अप्रैल 1944 में द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए मित्र देशों के द्वितीय ब्रिटिश डिवीजन के सैनिकों को समर्पित है। इन सैनिकों की मृत्यु उपायुक्त निवास के टेनिस कोर्ट क्षेत्र में स्थित गैरीसन हिल के युद्धक्षेत्र में हुई थी। राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग, जो दुनिया भर में कब्रिस्तानों का रखरखाव करता है, के अनुसार, इस कब्रिस्तान में द्वितीय विश्व युद्ध मे भाग लेने वाले 1420 राष्ट्रमंडल देशों के सैनिकों की कब्रें हैं, इसके साथ ही 917 हिंदू और सिख सैनिकों के स्मारक भी हैं जिनका अंतिम संस्कार उनके धर्मानुसार किया गया था। स्मारक का उद्घाटन बर्मा में 14वीं सेना के तत्कालीन कमांडर फील्ड मार्शल सर विलियम स्लिम ने किया था।
== सन्दर्भ ==