Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुहाजिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुहाजिर या मोहाजिर (مهاجر ar DIN muhāǧir) एक अरबी शब्द है जो किसी भी अपने देश को छोड़कर दूसरे देश में बसने वाले के लिए प्रयोग में लाया जाता है।Lane 1893 इस्लामी जंत्री को हिजरी इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसी के प्रारंभिक वर्ष इस्लाम के पैग़म्बर मुहम्मद और उनके साथी सहाबा मक्का छोड़कर मदीना हिजरत (स्थान-परिवर्तन) करके गए थे। उन सभी को बहुवचन रूप में "मुहाजिरून" कहा गया था। पिछली कई सदियों में इस शब्द को कई अन्य मुस्लिम शरणार्थी और स्थान परिवर्तन करने वालों के लिए प्रयोग में लाया गया: अहमद अल-मुहाजिर, एक मुजतहिद इमाम और बा अलवी सदा ग्रुप का पूर्वज जो अब्बासियों से बचने के लिए इराक से यमन आकर बस गए। मुहाजिर ख़वारिज़्म, मुस्लिम शरणार्थी जो चंगेज़ ख़ान के मंगोल सेनाओं हमले से बचने मुस्लिम देशों में आ बसे। जलालुद्दीन रूमी अफ़ग़ानिस्तान से तुर्की में आकर तेरहवीं सदी में बस गए। मोरिस्को शरणार्थी, जिन्हें मध्यकाल में स्पेन से निकाला गया था और वह उत्तरी अफ़रीका में आकर बस गए थे। मुहाजिर (अल्बेनिया), अल्बेनियाई जो सर्बिया के निस और प्रोकुपल्ये क्षेत्रों से छोड़कर कोसोवो और मेटोहिया में मजबूरन अगस्त 2015 शरण लेना पड़ा। क्रीमियाई मुहाजिर क्रीमियाई नसल से धर्म परिवर्तन करने वाले मुसलमान, क्रीमियाई तातार, जो उस्मानी साम्राज्य में क्रीमिया की ख़ान-सलतनत पर रूस के क़ब्ज़े के बाद आकर बस गए थे। मुहाजिर (कॉकस) कॉकस की मुस्लिम आबादी जो उस्मानी साम्राज्य, ईरान और पश्चिम एशिया के बड़े क्षेत्र में कॉकस युद्ध के बाद आकर बस गई थी। इनही के वंशज कॉकस की क्षेत्र से बाहर आबादी का बड़ा हिस्सा है। मुहाजिर (तुर्की) बलक़ान वंश के मुसलमान जो उस्मानिया साम्राज्य के समाप्त होने बाद तुर्की में आकर बस गए। मुहाजिर लोग (पाकिस्तान)। फ़िलस्तीनी शरणार्थी, अधिकांश रूप से अधिकृत फ़िलस्तीन के मुसलमान जिनके वंशज इज़राइल के पड़ोसी राज्यों में रह रहे हैं (कुछ फ़िलस्तीनी शरनार्थी शिविरों में रह रहे हैं)। सहरावी शरणार्थी, पश्चिमी सहारा के मुसलमान जो अलजीरिया के सहरावी शरणार्थी शिविरों रहते हैं (कुछ मुक्त क्षेत्र में रहते हैं। अफ़ग़ान शरणार्थी - अफ़ग़ानिस्तान पर रूसी हमले के बाद पाकिस्तान और ईरान में शरण लेने वाले लोग। कुर्द शरणार्थी - पश्चिम एशिया के कुर्द मुस्लिम शरणार्थी। रोहिंग्या शरनार्थी, मियानमार से भागकर पाकिस्तान और पाकिस्तान में शरन लेने वाले मुसलमान। चेचेन शरनार्थी, वह लोग जो चेचन्या की लड़ाई से भागकर अधिकांश रूप से मॉस्को और इस्तांबुल में शरण ले चुके हैं। इन्हें भी देखें मुहाजिर लोग निर्गमन (exodus) यहूदी शरणार्थी ईसाइयों द्वारा स्थान-परिवर्तन सन्दर्भ और पढ़िये Lane, Edward William (1801–1876)। [1956] Arabic-English lexicon. New York: Frederick Ungar Publishing. (Originally published in London, 1863–1893) muhajir مهاجر श्रेणी:अरबी शब्द