411 REFERENCE · Wikipedia
द इन्क्रेडिबल हल्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द इन्क्रेडिबल हल्क द इन्क्रेडिबल हल्क डीवीडी कवर.jpeg डीवीडी कवर आवी आराड
गैले ऐनी हर्ड
केविन फाइगी ज़ैक पेन हल्क स्टैन ली जैक किर्बी एडवर्ड नॉर्टन
लिव टायलर
टिम रोथ
टिम ब्लेक नेल्सन
ट्यू बुरेल
विलियम हर्ट क्रैग आर्मस्ट्रांग पीटर मेन्ज़ीस जूनियर जॉन राइट
रिक शाइने
विन्सेंट तबाईलों मार्वल स्टूडियो
वलहैला मोशन पिक्चर्स यूनिवर्सल पिक्चर्स ८ जून २००८ (गिब्सन एम्फ़िथिएटर)
१३ जून २००८ (संयुक्त राज्य) ११२ मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी $१५० मिलियन $२६३.४ मिलियन
द इन्क्रेडिबल हल्क (महाबली हल्क) मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा वितरित, २००८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। यह मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन लुइस लेटरियर द्वारा किया गया था, और इसकी पटकथा ज़ैक पेन द्वारा लिखी गयी थी। एडवर्ड नॉर्टन फिल्म में ब्रूस बैनर की भूमिका में हैं, और लिव टायलर, टिम रोथ, टिम ब्लेक नेल्सन, ट्यू बुरेल और विलियम हर्ट ने अन्य प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। द इनक्रेडिबल हल्क में, डॉक्टर ब्रूस बैनर, गामा विकिरण के माध्यम से सुपरसोल्जर प्रोग्राम के तहत कैप्टन अमेरिका जैसे दूसरे सुपरसोल्जर बनाने की एक सैन्य योजना में एक हादसे के बाद हल्क बन जाता है। वहां से बच निकलने पर, जनरल थडियस रॉस द्वारा पकड़े जाने से पहले, बैनर खुद का इलाज करने का प्रयास करता है, लेकिन उसके डर का एहसास तब होता है जब एक अन्य सैनिक एमिल ब्लॉन्स्की, उसके ही समान एक अधिक बलशाली जीव में परिवर्तित जाता है।
२००३ की फिल्म हल्क की मिश्रित सफलता के बाद, मार्वल स्टूडियो ने यूनिवर्सल से चरित्र के अधिकारों को वापस ले लिया। लेटरियर, जिन्होंने आयरन मैन को निर्देशित करने में रुचि व्यक्त की थी, को निर्देशक चुना गया और फिर ज़ैक पेन ने २००३ की फिल्म के सीक्वल के तर्ज पर इसे लिखना शुरू किया, जो कॉमिक्स और उसी नाम की १९७८ की टेलीविजन श्रृंखला से काफी मिलता-जुलता था। अप्रैल २००७ में, नॉर्टन को बैनर की भूमिका निभाने के लिए, और २००३ की फिल्म से इसको अलग कर पेन की पटकथा को फिर से लिखने के लिए चुना गया। फिल्म की अधिकतर शूटिंग टोरंटो, ओंटारियो में जुलाई से नवंबर २००७ तक हुई थी। उसके बाद फिल्म को पूरा करने के लिए मोशन कैप्चर और कंप्यूटर जनित इमेजरी के संयोजन का उपयोग करके ७०० से अधिक दृश्य प्रभाव पोस्ट-प्रोडक्शन में बनाए गए थे।
द इन्क्रेडिबल हल्क का प्रीमियर ८ जून २००८ को यूनिवर्सल सिटी, कैलिफोर्निया के गिब्सन एम्फ़िथिएटर में हुआ, और १३ जून २००८ को इसे संयुक्त राज्य में रिलीज़ किया गया। इसे समीक्षकों द्वारा अनुकूल समीक्षा प्राप्त हुई, जिन्होंने इसके सुधरे हुए दृश्यों की, एक्शन अनुक्रमों की, और शीर्षक चरित्र के चित्रण की प्रशंसा की, और इसने दुनिया भर में $२६३ मिलियन से अधिक की कमाई करी। नॉर्टन को इसके बाद द अवेंजर्स, और बाकी सभी एमसीयू फिल्मों में बैनर की भूमिका निभानी थी, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया। अभिनेता मार्क रफ़्लो ने इसके बाद की सभी फिल्मों में हल्क का किरदार निभाया है।
कथानक
वर्जीनिया की कल्वर यूनिवर्सिटी में संयुक्त राज्य की सेना के जनरल थंडरबॉल्ट रॉस एक एक्सपेरिमेंट के सिलसिले में अपनी बेटी के सहयोगी और प्रेमी डॉ॰ ब्रूस बैनर से मिलते हैं, जिससे कि, रॉस के दावों के मुताबिक, लोगों को गामा विकिरण के प्रभावों से बचाया जा सकता है। यह एक्सपेरिमेंट, जो द्वितीय विश्व युद्ध के युग के "सुपर सोल्जर" कार्यक्रम का हिस्सा होता है, विफल रहता है, और गामा विकिरणों के संपर्क में आने के कारण बैनर बार बार हल्क में बदलने लगता है, जब भी उसकी हृदय की दर २०० से ऊपर बढ़ती है। हल्क गुस्से में प्रयोगशाला को नष्ट कर देता है, और अंदर के लोगों को घायल क्र मार डालता है। इसके बाद बैनर यू.एस. सेना और रॉस द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया जाता है, जिनका वास्तविक मकसद हल्क को हथियार बनाना रहता है।
पांच साल बाद, बैनर ब्राजील के रियो डी जनेरियो में एक बॉटलिंग फैक्टरी में काम करता है, और साथ साथ अपनी हालत के लिए इलाज भी खोजता रहता है। वह इंटरनेट पर एक सहयोगी के साथ भी बात करता है जिसे वह "मिस्टर ब्लू" के रूप में जानता है, और वह उसे "मिस्टर ग्रीन" कहते हैं। इन सब के अतिरिक्त अपने गुस्से को नियंत्रण में रखने के लिए वह योग तकनीकों को भी सीख रहा है, और पिछले पांच महीनों में एक बार भी हल्क में परिवर्तित नहीं हुआ है। फैक्ट्री में काम करते हुए एक दिन बैनर की उंगली कट जाती है, और उसके खून की एक बूंद एक बोतल में गिर जाती है, जिसे मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में रहने वाला एक बुजुर्ग पी लेता है, और उसे गामा बीमारी हो जाती है। इसी बोतल का उपयोग कर रॉस बैनर को ट्रैक करता है, और उसे पकड़ने के लिए एमिल ब्लॉन्स्की के नेतृत्व में एक विशेष बलों की टीम को भेजता है। जैसे ही ब्लॉन्स्की वहां पहुँचता है, बैनर हल्क में बदल जाता है और ब्लॉन्स्की की टीम को परास्त कर देता है। रॉस से यह जानने के बाद कि बैनर हल्क कैसे बना, ब्लॉन्स्की भी स्वेच्छा से एक समान सीरम से इंजेक्ट होने के लिए सहमत हो जाता है, जिससे की उसे बेहतर गति, ताकत, और चपलता तो मिलती है, लेकिन उसका कंकाल विकृत हो जाता है, और उसकी फैसले लेने की क्षमता ख़राब होना शुरू हो जाती है।
बैनर कल्वर विश्वविद्यालय लौटता है और बेट्टी से दोबारा मिलता है, जो अब मनोचिकित्सक लियोनार्ड सैमसन से डेटिंग कर रही है। बैनर पर रॉस और ब्लॉन्स्की की सेनाऐं द्वारा दूसरी बार आक्रमण करती है, जिससे वह फिर से हल्क में परिवर्तित हो जाता है। विश्वविद्यालय के बाहर हो रही यह लड़ाई रॉस की सेनाओं के लिए व्यर्थ साबित होती है और वे अंततः पीछे हटते हैं, हालांकि ब्लॉन्स्की, जिसका विवेक सीरम के कारण लड़खड़ाने लगा है, हल्क पर आक्रमण करता रहता है। हल्क ब्लॉन्स्की को मार देता है और बेट्टी के साथ भाग जाता है। बाद में, बैनर रूप में लौटने के बाद, वह मिस्टर ब्लू से संपर्क करता है, जो उसे न्यू यॉर्क सिटी में मिलने को बुलाता है। मिस्टर ब्लू वास्तव में सेलुलर जीवविज्ञानी डॉ॰ सैमुअल स्टर्न्स है, जो बैनर को बताता है कि उसने बैनर की हालत का एक संभावित उपचार विकसित किया है। हालांकि, सफल परीक्षण के बाद, वह बैनर को चेतावनी देता है कि उसका प्रतिरोध व्यक्ति के प्रत्येक परिवर्तन को उलटा देता है।
इस बीच यह पता चला है कि ब्लॉन्स्की कल्वर विश्वविद्यालय की लड़ाई से बच गया था और अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। वह रॉस की सेना के साथ बैनर को पकड़ने के तीसरे प्रयास के लिए निकल जाता है। इस बार वे सफल होते हैं, और बेट्टी के साथ बैनर को एक हेलीकाप्टर में कैद कर लेते हैं। ब्लॉन्स्की बैनर के खून का इंजेक्षन लेता है, ताकि उसे भी हल्क की शक्ति मिल जाए। हालांकि, स्टर्न चेताता है कि सुपर सैनिक फार्मूला और बैनर के खून का संयोजन उसे "अबोमिनेशन" बना सकता है, लेकिन ब्लॉन्स्की इंजेक्शन ले लेता है। इस एक्सपेरिमेंट के बाद ब्लॉन्स्की आकार और ताकत में हल्क जितना ही हो जाता है, लेकिन इससे वह पागल हो जाता है, और पागलपन में वह स्टर्न पर ही हमला कर देता है। स्टर्न के माथे पर लगे कट में कुछ बूँद बैनर का खून गिरता है, जिससे स्टर्न भी परिवर्तित होने लगता है। उधर ब्लॉन्स्की पूरे हरलेम में उत्पात मचता घूमने लगता है। यह जानकर कि केवल हल्क ही ब्लॉन्स्की को रोक सकता है, बैनर रॉस को उसे रिहा करने के लिए कहता है। वह रॉस के हेलीकॉप्टर से कूदता है और जमीन पर गिरने के बाद हल्क में बदल जाता है। हार्लेम में एक लंबी और क्रूर लड़ाई के बाद, हल्क ब्लॉन्स्की को परास्त कर देता है, और बेट्टी के साथ एक छोटा, शांतिपूर्ण क्षण बिताने के बाद, न्यूयॉर्क से भाग जाता है।
एक महीने बाद, बैनर बेला कूलिया, ब्रिटिश कोलंबिया में दिखता है। अपने परिवर्तन को दबाने की कोशिश करने के बजाय, वह अब एक नियंत्रित तरीके से सफलतापूर्वक हल्क में बदलने का प्रयास कर रहा होता है। अंतिम दृश्य में, टोनी स्टार्क एक स्थानीय बार में रॉस से मिलने पहुंचता है, और उसे सूचित करता है कि, एक टीम का गठन किया जा रहा है
पात्र
एडवर्ड नॉर्टन - ब्रूस बैनर / हल्क
लिव टायलर - बेट्टी रॉस
टिम रोथ - एमिल ब्लॉन्स्की / अबोमिनेशन
टिम ब्लेक नेल्सन - सामुएल स्टर्न्स
ट्यू बुरेल - लैनर्ड सेमसन
विलियम हर्ट - थडियस "थंडरबोल्ट" रॉस
रॉबर्ट डॉनी जुनियर - टोनी स्टार्क (विशेष उपस्थिति)
स्टैन ली - वृद्ध व्यक्ति (विशेष उपस्थिति)
सन्दर्भ
June 3, 2008 http://www.bbfc.co.uk/AFF247523/ The Incredible Hulk ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासिफिकेशन June 3, 2008 February 23, 2013 https://www.webcitation.org/6EdYF0cSt?url=http://www.bbfc.co.uk/releases/incredible-hulk-2008-0 live
June 13, 2008 Josh Friedman New 'Hulk' may be bigger than old one लॉस एंजिल्स टाइम्स http://articles.latimes.com/2008/jun/13/business/fi-projector13 October 1, 2008 February 23, 2013 https://www.webcitation.org/6EdUa0nJ6?url=http://articles.latimes.com/2008/jun/13/business/fi-projector13 live
The Incredible Hulk http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=incrediblehulk.htm बॉक्स ऑफ़िस मोजो October 17, 2008 February 23, 2013 https://www.webcitation.org/6EdYXyuPa?url=http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=incrediblehulk.htm live
बाहरी कड़ियाँ
The Incredible Hulk (film)
0800080
356353
श्रेणी:मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्में