Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राश्त गोफ्तार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राश्त गोफ्तार दैनिक समाचार (अब बन्द हो चुका है) अंग्रेजी, गुजराती राश्त गोफ्तार (अनुवादः सत्यभाषी) बॉम्बे में संचालित एक अंग्रेजी-गुजराती समाचार पत्र था जिसे 1854 में दादाभाई नौरोजी और खरशेदजी कामा ने शुरू किया था। इसका लक्ष्य पश्चिमी भारत में पारसियों के बीच सामाजिक सुधार का समर्थन करना और जागृति फैलाना था। "राश्त गोफ्तार" शब्द फारसी में है। सन १८६१ से इसमें संस्कृत/गुजराती "सत्यप्रकाश" उपशीर्षक भी होता था जो 1852 में करसनदास मूलजी द्वारा शुरू किया गया "सत्यप्रकाश' नामक पत्र के विलय के परिणामस्वरूप आरम्भ हुआ था। 1864 से 1904 तक इसका संपादन कैखोस्रो नौरोजी काबराजी ने किया था। कब्राजी ने "स्त्रीबोध" नामक पत्रिका का भी संपादन किया, जिसका संपादन उनकी बहू पुतलाईबाई कबराजी ने 1942 तक किया था। इन्हें भी देखें सत्यप्रकाश श्रेणी:पारसी समाचार पत्र