411 REFERENCE · Wikipedia
शिवराज पाटिल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
शिवराज पाटिल Shivraj Patil.jpg yes 1935 10 12 लातूर, महाराष्ट्र, भारत पंजाब के राज्यपाल प्रशासक, चंडीगढ़ प्रतिभा पाटिलप्रणब मुखर्जी 22 जनवरी 2010 21 जनवरी 2015 कप्तान सिंह सोलंकी भारत के गृहमंत्री 22 मई 2004 30 नवम्बर 2008 मनमोहन सिंह लाल कृष्ण आडवाणी पी चिदम्बरम 10वीं लोकसभा के अध्यक्ष 10 जुलाई 1991 22 मई 1996 रबी राॅय पी ए संगमा सांसद, लोकसभा 18 जनवरी 1980 17 मई 2004 लातूर राजनीतिज्ञ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चकूर, लातूर, महाराष्ट्र, भारत भारतीय भारत शैलेश पाटिल, स्वप्ना पाटिल विजया पाटिल विश्वनाथ पाटिल उस्मानिया विश्वविद्यालय, मुम्बई विश्वविद्यालय बी.एससी, एलएलबी
शिवराज पाटिल ( 12 अक्टूबर 1935 - १२ दिसम्बर २०२५) एक भारतीय राजनेता थे। वे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में भारत के गृहमंत्री थे। वे लोकसभा के अध्यक्ष तथा पंजाब के राज्यपाल भी रहे। वे केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक रह चुके हैं।
उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और मुंबई विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई की थी। वह पहली बार 1980 में लातूर से लोकसभा के लिए चुने गए और 1999 तक लगातार सात चुनाव जीतकर लोकसभा में बड़े नेता के रूप में उभरे। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकार में महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वह साल 1991 से 1996 तक लोकसभा के स्पीकर रहे। उन्होंने देश और विदेश में कई पार्लियामेंट्री कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
शिवराज पाटिल ने वर्ष 1980 में राजनीति में कदम रखा। वह पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वहीं, वर्ष 2004 तक वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। 1980-1990 के दशक में उन्होंने संसद में संसदीय सदस्य की सैलरी और अलाउंस पर बनी जॉइंट कमिटी में काम किया। बाद में इसी के चेयरमैन भी बने। पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि 2004-2008 की यूपीए सरकार के दौरान शिवराज पाटिल देश के गृहमंत्री भी रहे। 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद उन्होंने 30 नवंबर, 2008 को देश की सुरक्षा में हुई चूकों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में ली अंतिम सांस
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1935 में जन्मे लोग
श्रेणी:सांसद
श्रेणी:महाराष्ट्र के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:पंजाब के राज्यपाल
श्रेणी:लोकसभा अध्यक्ष
श्रेणी:भारत के गृह मंत्री