Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लॉरेन्स ऑफ अरेबिया (फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लॉरेंस ऑफ अरेबिया ये १९६२ की हॉलिवूड की जीवनी-साहसिक नाट्य फिल्म है जो टामस एडवर्ड लॉरेंस के जीवन और उनकी १९२६ की पुस्तक सेवन पिलर्स ऑफ विजडम (जिसे रिवोल्ट इन द डेजर्ट के नाम से भी जाना जाता है) पर आधारित है। इसका निर्देशन डेविड लीन ने किया था और इसका निर्माण सैम स्पीगल ने अपनी ब्रिटिश कंपनी होराइजन पिक्चर्सhttps://catalog.afi.com/Catalog/MovieDetails/23993 Lawrence of Arabia (1962) https://web.archive.org/web/20190327091728/https://catalog.afi.com/Catalog/MovieDetails/23993 27 March 2019 live AFI Catalog के माध्यम से किया था और इसका वितरण कोलम्बिया पिक्चर्स ने किया था। फिल्म में लॉरेंस की भूमिका पीटर ओ'टूल ने की है जबकि प्रिंस फैसल (इराक के राजा) की भूमिका एलेक गिनीज ने निभाई है। फ़िल्म में जैक हॉकिन्स, एंथनी क्विन, उमर शरीफ, एंथनी क्वेले, क्लाउड रेन्स और आर्थर कैनेडी भी हैं। पटकथा रॉबर्ट बोल्ट और माइकल विल्सन ने लिखी है। फ़िल्म को विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया और इसने विभिन्न श्रेणियों में सात ऑस्कर पुरस्कार जीते। इसे अब तक बनी सबसे महान फ़िल्मों में से एक माना जाता है। १९९१ में, इसे यूनाइटेड स्टेट्स लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस द्वारा "सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या सौंदर्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण" माना गया और राष्ट्रीय फ़िल्म रजिस्ट्री में संरक्षण के लिए चुना गया।Complete National Film Registry Listing https://www.loc.gov/programs/national-film-preservation-board/film-registry/complete-national-film-registry-listing/ Library of Congress 8 October 2020 https://web.archive.org/web/20201008184509/https://www.loc.gov/programs/national-film-preservation-board/film-registry/complete-national-film-registry-listing/ 8 October 2020 liveAndrews Robert M. https://www.latimes.com/archives/la-xpm-1991-09-26-ca-4030-story.html 25 Classics Join U.S. Film Registry Los Angeles Times 26 September 1991 4 September 2015 https://web.archive.org/web/20150915010517/http://articles.latimes.com/1991-09-26/entertainment/ca-4030_1_national-film-registry 15 September 2015 live limited १९९८ में, अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे अपनी "१०० साल...१०० मूवीज" की सबसे महान अमेरिकी फ़िल्मों की सूची में पाँचवाँ स्थान दिया और २००७ में अपनी अद्यतन सूची में इसे सातवाँ स्थान दिया।http://www.afi.com/100years/scores.aspx AFI's 100 Years of Film Scores: Lawrence Of Arabia (#3), composer Maurice Jarre https://web.archive.org/web/20131225213455/http://afi.com/100Years/scores.aspx 25 December 2013 dead American Film Institute 23 September 2005 Los Angeles, CA १९९ में, ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट ने फिल्म को तीसरी सबसे महान ब्रिटिश फिल्म का नाम दिया। २००४ में, इसे ब्रिटेन के प्रमुख फिल्म निर्माताओं के द संडे टेलीग्राफ पोल में सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फ़िल्म चुना गया। कथा thumb|upright=1.25|फ़िल्म का ट्रेलर यह फ़िल्म प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हेजाज़ और ग्रेटर सीरिया के ओटोमन प्रांतों में लॉरेंस के अनुभवों को दर्शाती है, विशेष रूप से अकाबा और दमिश्क़ पर उनके हमले और अरब नेशनल काउंसिल में उनकी भागीदारी। इसके विषयों में लॉरेंस के युद्ध में निहित हिंसा के साथ भावनात्मक संघर्ष, उनकी पहचान और उनके मूल ब्रिटेन और अरब रेगिस्तानी जनजातियों के भीतर उनके नए-नए साथियों के बीच उनकी विभाजित निष्ठा शामिल है। पात्र पीटर ओ'टूल - टामस एडवर्ड लॉरेंस एलेक गिनीज - प्रिंस फैसल एंथनी क्विन - औदा अबू ताई जैक हॉकिन्स - जनरल एडमंड एलेनबी उमर शरीफ - शेरिफ अली इब्न अल खारिश जोस फेरर - तुर्की बे एंथनी क्वेले - कर्नल हैरी ब्राइटन क्लाउड रेन्स - मिस्टर ड्राइडन आर्थर कैनेडी - जैक्सन बेंटले डोनाल्ड वोल्फिट - जनरल आर्चीबाल्ड मरे आई॰ एस॰ जौहर - गैसिम पुरस्कार इस फ़िल्म को १९६३ में ३५ वें अकादमी पुरस्कार में दस ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित सात पुरस्कार जीते।https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/1963 The 35th Academy Awards 1963 1 January 2025 Oscars.org 29 December 2024 https://web.archive.org/web/20241229214326/https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/1963 live http://www.oscars.org/oscars/ceremonies/1963 The 35th Academy Awards (1963) Nominees and Winners Academy of Motion Picture Arts and Sciences 23 August 2011 https://web.archive.org/web/20180202001804/https://www.oscars.org/oscars/ceremonies/1963 2 February 2018 live इसने सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - ड्रामा के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कारhttps://www.goldenglobes.com/film/lawrence-arabia Lawrence of Arabia Golden Globe Awards 5 July 2021 और सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और उत्कृष्ट ब्रिटिश फ़िल्म के लिए बाफ़्टा पुरस्कार भी जीता।http://awards.bafta.org/award/1963/film BAFTA Awards: Film in 1963 British Academy Film Awards 16 September 2016 संदर्भ श्रेणी:1962 की फ़िल्में श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में