411 REFERENCE · Wikipedia
रामचन्द्र लाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामचन्द्र लाल
रामचन्द्र लाल रामचन्द्र लाल अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ,शिक्षविद्, लेखक संपादक पानीपत अंतरराष्ट्रीय गणितज्ञ जन्म से हिन्दू, बाद में एक पादरी के प्रभाव में आकर ईसाई धर्म अपना लिया पिता राय सुंदर लाल ईस्ट इंडिया कम्पनी में पानीपत तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर थे
रामचन्द्र लाल (1821 – 1880) एक भारतीय गणितज्ञ थे। उनकी पुस्तक 'ट्रीटाइज ऑन प्रॉबुलेम्स ऑफ मैक्सिमा ऐण्ड मिनिमा' (Treatise on Problems of Maxima and Minima) को प्रसिद्ध गणितज्ञ आगस्तस डी मॉर्गन ने प्रचारित-प्रसारित किया।रामचंद्र लाल A treatise on problems of maxima and minima, solved by algebra 1859 W.H. Allen London
रामचन्द्र लाल का जन्म पानीपत में 1821 में हुआ था। इनके पिता राय सुंदर लाल कायस्थ पानीपत के नायब तहसीलदार थे। शिक्षा दिल्ली कालेज से प्राप्त की। वही प्रोफेसर बन गए। दिल्ली से 1846 में एक पत्रिका प्रकाशित की। अपने एक मित्र के साथ ईसाई धर्म अपना लिया। 1857 में थामसन इंजीनियरिंग कालेज रुड़की (वर्तमान आई आई टी रूड़की) के हेडमास्टर बन गए। गणितज्ञ होने के नाते गणित विषय पर किताब लिखी। बाद में पटियाला रियासत में शिक्षा मंत्री (दीवान ) बन गए। वहां कालेज की स्थापना करवाई।
श्रेणी:भारतीय गणितज्ञ
श्रेणी:1821 में जन्मे लोग
श्रेणी:१८८० में निधन