411 REFERENCE · Wikipedia
विष्णु घनश्याम देशपांडे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विष्णु घनश्याम देशपांडे सांसद (लोकसभा) 1952 1957 विजया राजे सिंधिया गुना अखिल भारतीय हिन्दू महासभा मेहकर, महाराष्ट्र, भारत नागोराव घनश्याम देशपांडे (भाई) सुमतिताई सुकलीकर (चचेरी बहन)
विष्णु घनश्याम देशपांडे भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे। वे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के महासचिव थे।Ralhan, Om Prakash. Post-Independence India: Indian National Congress. Encyclopaedia of political parties : India, Pakistan, Bangladesh; national, regional, local, Vol. 33. New Delhi: Anmol Publ, 1998, 8174888659. p. 67
उन्होंने निजाम के शासन के विरोध में मार्च 1939 में हैदराबाद राज्य में हिंदू महासभा के नागरिक प्रतिरोध मिशन में भाग लिया।Joglekar, Jaywant D. Veer Savarkar Father of Hindu Nationalism. 1847283802. pp. 124-125
27 जनवरी 1948 को उन्होंने मोहनदास गांधी की निंदा की थी और कहा था कि गांधी ही भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार हैं।Jaffrelot 1996 82 तीन दिन बाद गांधी की हत्या हुई थी और देशपांडे को गिरफ्तार कर लिया गया।Swain, Pratap Chandra. Bharatiya Janata Party: Profile and Performance. New Delhi: A.P.H. Pub. Corp, 2001. 8176482579, p. 58 उसके बाद 1948 से 1952 की अवधि के दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और परेशान गया था।Jaffrelot 1996 107
1951 के आम चुनाव में वे दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों (ग्वालियर और गुना) से निर्वाचित होने में सफल रहे थे।Jaffrelot 1996 110 गुना में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार गोपी कृष्ण विजयवर्गीय को हराया थाक तथा ग्वालियर में वैदेही चरण पराशर को हराया था।। उन्होंने हिंदू महासभा के अध्यक्ष एन. बी. खरे को उपचुनाव में लड़ने में सक्षम बनाने के लिए अपनी ग्वालियर सीट का त्याग कर दिया।Jaffrelot 1996 110
1957 के आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विजया राजे सिंधिया से हार गये थे।Jaffrelot 1996 112 बाद में वे भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए।Jaffrelot 1996 153
1964 की शुरुआत में उन्होंने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से जनसंख्या विनिमय शुरू करने, पाकिस्तान के हिंदू अल्पसंख्यकों को भारत लाने और पश्चिम बंगाल और असम के मुसलमानों को भारत से निकालकर पाकिस्तान भेजने का आह्वान किया।Aggarwal, J. C., and S. P. Agrawal. Modern History of Jammu and Kashmir: Ancient Times to Shimla Agreement. New Delhi: Concept Publ. Co, 1995. 8170225574. p. 326
1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना में भी उनकी अहम भूमिका थी।Jaffrelot 1996 198
उनके भाई, एन. जी. देशपांडे एक प्रसिद्ध मराठी कवि थे। उनकी चचेरी बहन सुमति सुकलीकर भी नागपुर में भारतीय जनसंघ की नेत्री थीं।
सन्दर्भ
श्रेणी:निधन वर्ष अनुपलब्ध
श्रेणी:महात्मा गांधी की हत्या
श्रेणी:प्रथम लोक सभा सदस्य