Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रितु नंदा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रितु नंदा रितु राज कपूर yes 1949 10 30 मुम्बई, भारत yes 2020 01 14 1949 10 30 नई दिल्ली, भारत व्यवसायी राजन नंदा 1969 रितु नंदा इन्शुरन्स कंपनी 2 राज कपूरकृष्णा मल्होत्रा रितु नंदा (30 अक्टूबर 1949 - 14 जनवरी 2020) एक भारतीय व्यवसायी और बीमा सलाहकार थीं।You make your own happiness. It is a state of mind http://indianexpress.com/article/news-archive/web/you-make-your-own-happiness-it-is-a-state-of-mind/3/ 14 नवंबर 2014 द इंडियन एक्सप्रेस कैरियर नंदा ने रितु नंदा इंश्योरेंस सर्विसेज (आरएनआईएस) के अध्यक्ष और सीईओ के रूप में कार्य किया। शुरुआत में उन्होंने घरेलू उपकरण निर्माण व्यवसाय, निकिताशा का प्रबंधन किया, जिसे बाद में खराब प्रदर्शन के कारण बंद करना पड़ा। उन्हें भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम से सर्वश्रेष्ठ बीमा सलाहकार का पुरस्कार मिला। नंदा ने एक ही दिन में 17,000 पेंशन पॉलिसी बेचने के लिए गिनीज बुक आफ व‌र्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया।https://www.financialexpress.com/industry/raj-kapoors-daughter-ritu-nanda-was-top-lic-insurance-agent-held-this-world-record/1822864/#:~:text=Ritu%20Nanda%2C%20the%20late%20daughter,pension%20policies%20in%20a%20day. Raj Kapoor's daughter Ritu Nanda was top LIC insurance agent; held this world record 14 जनवरी 2020उन्होंने एस्कोलाइफ़ और रिमारी कॉर्पोरेट कला सेवाओं जैसी कंपनियों का प्रबंधन भी किया। प्रारंभिक जीवन नंदा का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। इनकी माँ की नाम कृष्णा मल्होत्रा था और अभिनेता-निर्देशक राज कपूर उनके पिता थे। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1949 को मुम्बई में हुआ था। उनके दादा अभिनेता पृथ्वीराज कपूर थे, उनके बड़े चाचा अभिनेता त्रिलोक कपूर थे और उनके मामा अभिनेता प्रेमनाथ, राजेंद्र नाथ और नरेंद्र नाथ थे। उनके चाचा शम्मी कपूर, शशि कपूर, देविंदर कपूर और रविंदर कपूर थे। उनकी मौसी उर्मिला सियाल थीं। अभिनेता प्रेम चोपड़ा उनके चाचा हैं। उनके भाई रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर फिल्म अभिनेता हैं। उनकी एक बहन भी हैं, रीमा जैन। फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी भतीजी हैं, जबकि अभिनेता रणबीर कपूर उनके भतीजे हैं। व्यक्तिगत जीवन कपूर का विवाह भारतीय उद्योगपति राजन नंदा (1944-2020) से हुआ था। उनके दो बच्चे हुए, एक बेटा निखिल नंदा और एक बेटी नताशा नंदा। निखिल की शादी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बड़ी बहन श्वेता बच्चन से हुई है। 14 जनवरी 2020 को कैंसर से उनकी मृत्यु हो गई।Cancer Treatment: India vs Abroad http://idiva.com/news-health/cancer-treatment-india-vs-abroad/12059 14 नवंबर 2014https://www.news18.com/news/movies/shweta-nandas-mother-in-law-ritu-nanda-passes-away-akanksha-puri-fights-with-co-star-2458175.html Shweta Nanda's Mother-in-Law Ritu Nanda Passes Away, Akanksha Puri Fights with Co-Star 14 जनवरी 2020Ritu Nanda passes away at 71; Neetu Singh, Big B pay tribute https://economictimes.indiatimes.com/magazines/panache/ritu-nanda-passes-away-at-71-neetu-singh-remembers-dearest-sister-in-law/articleshow/73239998.cms द इकॉनोमिक टाइम्स 15 जनवरी 2020 पुरस्कार एवं उपलब्धि रितु नंदा ने एक दिन में 17,000 एलआईसी पेंशन प्लान बेचकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाया था।Ritu Nanda held a record for selling 17,000 LIC pension plans in a day https://www.livemint.com/news/india/ritu-nanda-held-a-record-for-selling-17-000-lic-pension-plans-in-a-day-11578988748588.html लाइव मिंट 14 जनवरी 2020 2021 में लेखक और संपादक सत्या सरन द्वारा लिखित ऋतु नंदा की जीवन कथा, बीइंग रितु: द अनफॉरगेटेबल स्टोरी ऑफ रितु नंदा प्रकाशित हुई, जिसका प्रकाशन हार्पर कॉलिन्स द्वारा किया गया। यह किताब उनके जीवन और उनके द्वारा निभाई गई विभिन्न भूमिकाओं पर करीब से नज़र डालती है।Biography of Ritu Nanda, Raj Kapoor' https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/books/features/biography-of-ritu-nanda-raj-kapoors-daughter-released/articleshow/87464323.cms द टाइम्स ऑफ इंडिया 1 नवंबर 2021 सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय व्यवसायी