411 REFERENCE · Wikipedia
रोनाल्ड क्वासे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोनाल्ड क्वासे Coase scan 11 edited (cropped).jpg रोनाल्ड हैरी क्वासे 1910 12 29 y विल्सडन, लंदन, इंग्लैंड 2013 09 02 1910 12 29 y शिकागो, इलिनॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका Graceland Cemetery, Chicago Marian Ruth Hartung 1937 2012 died विधि एवं अर्थशास्त्र अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (1991) London School of Economics (BCom) University of Chicago University of London (DSc)
रोनाल्ड हैरी क्वासे (29 दिसंबर 1910 – 2 सितंबर 2013) एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री और लेखक थे। क्वासे ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की और यहां ये 1951 तक फैकल्टी के सदस्य रहे हैं। इन्हें 1991 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 1991 https://www.nobelprize.org/prizes/economic-sciences/1991/coase/facts/ NobelPrize.org 8 जून 2026
आरंभिक जीवन और शिक्षा
रोनाल्ड हैरी क्वासे का जन्म 29 दिसंबर 1910 को लंदन के एक उपनगर विल्सडन में हुआ।रोनाल्ड क्वासे https://www.chicagobooth.edu/faculty/nobel-laureates/ronald-coase द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस 8 जून 2026 en इनके पिता हेनरी जोसेफ क्वासे (1884-1973) डाकघर के लिए एक टेलीग्राफिस्ट थे और इनकी मां रोज़ाली एलिजाबेथ क्वासे (1882-1972) भी शादी से पहले एक टेलीग्राफिस्ट थीं। 12 साल की उम्र में इन्हें छात्रवृत्ति के आधार पर किलबर्न ग्रामर स्कूल में प्रवेश मिला। 1927-29 तक किलबर्न में इन्होंने एक बाहरी छात्र के रूप में लंदन विश्वविद्यालय की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए अध्ययन किया।
योगदान
क्वासे का मानना था कि आर्थिक अध्ययन को मूल्य सिद्धांत या सैद्धांतिक बाजारों पर जोर कम करना चाहिए और इसके बजाय वास्तविक बाजारों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।लिटिलवुड मार्क रोनाल्ड क्वासे ओबीच्यरी https://www.theguardian.com/education/2013/sep/04/ronald-coase द गार्जियन 8 जून 2026 4 सितम्बर 2013 क्वासे को उनके दो लेखों के लिए ज़्यादा जाना जाता है। पहला "द नेचर ऑफ़ द फ़र्म" (1937) जो फर्मों की प्रकृति और सीमाओं को समझाने के लिए लेनदेन लागत की अवधारणा को प्रस्तुत करता है। दूसरा "द प्रॉब्लम ऑफ़ सोशल कॉस्ट" (1960) जो यह बताता है कि अगर लेनदेन लागत न हो तो अच्छी तरह से तय संपत्ति अधिकार बाहरी असर की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। क्वासे का लेनदेन लागत दृष्टिकोण आधुनिक संगठनात्मक अर्थशास्त्र में असरदार रहा है तथा इसे ओलिवर विलियमसन ने फिर से पेश किया।
इन्हें भी देखें
अर्थशास्त्र में नोबेल विजेताओं की सूची
श्रेणी:1910 में जन्मे लोग
श्रेणी:अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता
श्रेणी:२०१३ में निधन
सन्दर्भ