411 REFERENCE · Wikipedia
ज़बूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ज़बूर (زَبُورُ, ar Zabūr) इस्लाम धर्म में द्वितीय आसमानी किताब मानी जाती है जो दाऊद पर प्रकट हुई थी, जिन्हें इस्लाम का एक नबी अथवा पैग़म्बर माना गया है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार साबी नामक राष्ट्र ज़बूर पढ़ा करते थे तथा इब्राहिम की दी हुई शिक्षाओं का अनुपालन करते थे किन्तु धीरे-धीरे ज़बूर के ज्ञाताओं या विद्वानों ने अपने अपने मतानुसार इस में परिवर्तन कर दिए। साम्प्रतिक ज़बूर उस अवस्था में नहीं रही जैसी वो अल्लाह की ओर से उतारी गई थी।
इन्हें भी देखें
इंजील
तौरात
बाइबिल
दाऊद
इब्राहीम
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:इस्लामी ग्रन्थ