411 REFERENCE · Wikipedia
ओस्त्रोह क़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ओस्त्रोह किला
मुख्य विवरण
स्थान: यह किला यूक्रेन के रिव्ने ओब्लास्ट के ओस्ट्रोह शहर में स्थित हैं।
इतिहास: १४वीं, १५वीं और १६वीं शताब्दी में यह किला शक्तिशाली " हाऊस ऑफ ओस्ट्रोह" का मुख्य गढ़ था।
वर्तमान स्थिति: आज यह किला खंडहर के रूप में हैं।
किले की सरंचनाएँ
इस किले के परिसर में मुख्य रूप से चार सरंचनाएं शामिल हैं।
१. गार्ड टॉवर: यहां ओस्ट्रोह स्थानीय संग्रहालय स्थित हैं।
२. बोहोयायावलेंस्का चर्च
३. न्यू टॉवर
४. बेल टॉवर: इसका निर्माण साल १९०५ में किया गया था।
भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा
यह किला एक छोटे और अंडाकार मैदान पर बना हुआ हैं। यहां की प्राकृतिक भूगोल ने किले को सुरक्षित बनाने में मदद की। किले का दक्षिणी और पूर्वी हिस्सा २० मीटर ऊंची चट्टान पर स्थित हैं। इसके उत्तरी और पश्चिमी हिस्से को शहर से अलग करने के लिए खाईयां बनाई गई थीं, जो एक बड़ी घाटी की जगह बनाई गई थीं।
इतिहास
रूस पर १२४१ के मंगोल आक्रमण से पहले इस क्षेत्र में पहली बार लकड़ी के किले का निर्माण किया गया था, जिसके दौरान वे बाद में नष्ट हों गए थें।
१४वीं, १५वीं और १६वीं शताब्दी के दौरान यह महल शक्तिशाली "हाऊस ऑफ ओस्ट्रोह" मुख्य गढ़ था। १३८६ से, ओस्ट्रोह शहर ओस्ट्रोग्स्की परिवार के अधीन था, जिन्होंने इस महल का निर्माण किया था। ओस्ट्रोग्स्की परिवार के शासन में इस शहर का काफी महत्व था।
इसके खंडहरों को बाद में इस परिवार के संस्थापक डेनिलो ओस्ट्रोज्की द्वारा शहर को सुदोव्यी पहाड़ी पर पुनर्गठित किया गया था। हालांकि इसमें पुनर्निर्माण किया गया और कई हिस्से नए जोड़े गए लेकिन यह परिसर अपनी मध्यकालीन वास्तुकला बरकरार रखे हुए हैं।
२०वीं सदी की शुरुआत में, ओस्ट्रोह के पादरी माईखाइलो तुचेम्स्की की पहल पर इस महल का जीर्णोद्वार किया गया, जो "यूनियन ऑफ द रशियन पीपल" की स्थानीय शाखा के नेता थें। उस समय के दौरान, इस स्थान पर एक संग्रहालय खोला गया था, और १९०९ से १९१६ में तुचेमस्की के नेतृत्व में "प्रिंसेज ऑफ ओस्ट्रोह" के नाम पर एक रूढ़िवादी भाईचारा सक्रिय था।
दोनों टावरों का निर्माण १५वीं शताब्दी के उत्तरार्ध और १६वीं शताब्दी की शुरुआत में बलुआ पत्थरो से किया गया था। १९८५ से, लुत्स्क टॉवर में एक पुस्तक संग्रहालय हैं, तातार टॉवर की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है क्योंकि इमारत के अंडाकार हिस्से का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो चुका हैं।
विरासत
यह किला एक खंडहर हैं। किले के ठीक बगल में एक छोटा सा पार्क बना हुआ हैं, जो एक छोटी सी खाई द्वारा अलग होता हैं। ओस्ट्रोह अकादमी की स्थापना की ४००वीं वर्षगांठ की याद में १९७८ में पार्क में एक स्मारक स्थापित किया गया था। इसी स्थान पर एक इमारत हुआ करती थीं, जिसमें ईवान फेडोरोव द्वारा "अज़बुका" और "ओस्ट्रोग बाइबिल" छापी गई थीं।Main Page 2026-06-12 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=Main_Page&oldid=1358980925 Wikipedia, the free encyclopedia en 2026-08-23
२००७ में, यूक्रेन के सात अजूबों को खोजने की प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में, इस किले को "आध्यात्मिक यूक्रेन का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल" से सम्मानित किया गया था।