Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

२०१६

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

२०१६ ग्रेगोरियन कैलेंडर के शुक्रवार को शुरू हुआ एक वर्ष है। == प्रमुख घटनाएँ == === जनवरी === २०१६ - साउदी अरब के सिया मौलवी निम्र अल को फाँसी दी गई। 20 जनवरी 2016 इसरो ने श्रीहरिकोटा से अपने पांचवें नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-१ई का सफ़ल प्रक्षेपण किया गया।(अमर उजाला) पाकिस्तान के बाचा खान विश्वविद्यालय में आतंकी हमले में २० से अधिक लोगों की मौत। (ज़ी न्यूज़) 16 जनवरी 2016 साई इंग वेन ताइवान की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।(दैनिक जागरण) 14 जनवरी 2016 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आतंकी हमले में कम से कम ७ की मृत्यु। (जागरण) 7 जनवरी 2016 जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद का निधन। (पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार) 6 जनवरी 2016 उत्तर कोरिया ने एक भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। (द गार्जियन) 2 जनवरी 2016 भारत के पठानकोट में वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादियों का हमला।(इंडिया टुडे) === फरवरी === प्रवेशद्वार:हाल की घटनाएँ/घटनाएँ/फरवरी 2016 === अप्रैल === 1 अप्रैल 2016 प्रसिद्ध हिंदी टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मृत्यु। (एबीपी न्यूज़) 5 अप्रैल 2016 भारत की प्रथम सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन शुरू। (आजतक) 10 अप्रैल 2016 भारतीय राज्य केरल के कोल्लम में एक मंदिर में आतिशबाजी दुर्घटना में 100 से अधिक लोगों की मौत। (बीबीसी) 16 अप्रैल 2016 इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता के भूकंप के कारण 400 से अधिक लोगों की मौत और 2500 से अधिक घायल। ([1]) जापान के क्यूशू में भूकम्प के दो झटकों से कम से कम 30 लोगों की मौत और 1,500 से अधिक घायल।(दैनिक जागरण) 17 अप्रैल 2016 सुशीला कार्की १३ अप्रैल २०१६ को नेपाल सुप्रीम कोर्ट की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की गयी([NDTV.com,Business Standard]) 28 अप्रैल 2016 भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली का सातवाँ और अंतिम उपग्रह आईआरएनएसएस-1जी सफलतापूर्वक प्रक्षेपित। (दैनिक जागरण) १० अप्रैल - सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गो(ओबीसी) के छात्रों के लिए २७% आरक्षण को संवैधानिक करार दिया। === मई === १३ मई २०१६ सन्त निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में निधन ।(ज़ी न्यूज़) २३ मई २०१६ रोआनू चक्रवात से बांग्लादेश में कई लोगों की मृत्यु व अनेक बेघर। (बीबीसी हिन्दी ,ज़ी न्यूज़) भारत का पहला स्वदेशी पुनार्प्रयोज्य अंतरिक्ष यान आरएलवी-टीडी सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।(दैनिक भास्कर) २८ मई २०१६ रियल मैड्रिड ने २०१६ यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल जीतकर रिकार्ड ग्यारहवीं बार यह खिताब अपने नाम किया। (बीबीसी) ३० मई २०१६ आईपीएल के ९वें संस्करण का फाइनल मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता। (इंडियन एक्सप्रेस) ३१ मई २०१६ महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित भारत के सबसे बड़े आयुध भंडार में आग, 20 की मृत्यु। (न्यूज़ रफ़्तार) === जून === २४ जून २०१६ यूनाइटेड किंगडम में हुए जनमत संग्रह में यूके की जनता ने यूरोपीय संघ छोड़ने का फैसला लिया। (ज़ी न्यूज़) १२ जून २०१६ अफ़्ग़ान मूल के अमेरिकी नागरिक उमर मतीन ने ऑरलैंडो नाइट क्लब गोलीबारी में ५० लोगों की हत्या कर दी। ३ जून २०१६ विश्व के महान मुक्केबाज मुहम्मद अली का निधन। (एनडीटीवी) २ जून २०१६ मथुरा के जवाहर बाग पर जबरन कब्जा, पुलिस संघर्ष में 2 पुलिस अधिकारियों व लगभग 22 उपद्रवियों की मौत। (ज़ीन्यूज़) === जुलाई === १ जुलाई २०१६ ढाका के रेस्टोरेंट में आतंकी हमला, विदेशियों को बंधक बनाया, अनेक हताहत। (आईबीएन7) ५ जुलाई २०१६ नासा का अंतरिक्षयान जूनो बृहस्पति ग्रह की कक्षा में पहुँचा।(एनडीटीवी खबर) १३ जुलाई २०१६ थेरेसा मे यूनाइटेड किंगडम की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं। (इंडिया न्यूज) === अगस्त === ३१ अगस्त २०१६ ब्राज़ील की राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ को महाभियोग के द्वारा पद से हटाया गया। (सी एन एन) ९ अगस्त २०१६ अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की मृत्यु।(नवभारत टाइम्स) ३ अगस्त २०१६ पुष्पकमल दाहाल नेपाल के ३९वें प्रधानमन्त्री बने। (एनडीटीवी इंडिया) === सितम्बर === 29 सितंबर 2016 भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल हमले किए।(एनडीटीवी खबर) 18 सितंबर 2016 कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकी हमला।(बीबीसी) 17 सितंबर 2016 पाकिस्तान के मस्जिद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट से 28 लोगों की मौत और तीस से अधिक घायल।(हिंदुस्तान टाइम्स) 15 सितंबर 2016 इस वर्ष के सबसे तेज उष्णकटिबंधीय चक्रवात मेरान्ती के कारण फिलीपींस, ताईवान और चीन में लगभग 30 लोगों की मौत।(इकोनोमिक टाइम्स) 8 सितंबर 2016 इसरो ने स्वदेश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज(सीयूएस) का पहली बार प्रयोग करते हुए जीएसएलवी-एफ05 की सफल उड़ान के साथ इनसैट-3डीआर को अंतरिक्ष में स्थापित किया।(एनडीटीवी खबर) 4 सितंबर 2016 वैटिकन सिटी में एक धार्मिक कार्यक्रम में मदर टेरेसा को पोप फ़्रांसिस ने संत की उपाधि प्रदान की। (नवभारत टाइम्स) 2 सितंबर 2016 उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव का निधन। (बी बी सी) === अक्टूबर === १३ अक्टूबर २०१६ थाइलैंड के नरेश राज राम नवम् भूमिबल अतुल्यतेज का निधन।(एनडीटीवी खबर) ०६ अक्टूबर २०१६ एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र संघ के संयुक्त राष्ट्र संघ के नवें महासचिव नियुक्त।(संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक वैबसाइट) === नवम्बर === 25 नवम्बर 2016 क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का ९० वर्ष की आयु में निधन। (दैनिक जागरण) 20 नवम्बर 2016 इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में हादसा 153 लोगों के मरने की पुष्टि व 250 से ज्यादा घायल।(इंडियन एक्स्प्रेस) 9 नवम्बर 2016 डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में 45वें राष्ट्रपति निर्वाचित। (अमर उजाला) 8 नवम्बर 2016 भारत में काले धन की रोकथाम हेतु 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा। (नवभारत टाइम्स) === दिसम्बर === १७ दिसम्बर २०१६ भारत के अगले थल सेना प्रमुख बिपिन रावत नियुक्त (३१ दिसम्बर २०१६ को पदभार ग्रहण) (अमर उजाला ) १० दिसम्बर २०१६ दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून - हाय के विरुद्ध संसद ने महाभियोग पारित किया।(नवभारत टाइम्स) ५ दिसम्बर २०१६ तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।(वॉल स्ट्रीट जर्नल) १ दिसम्बर २०१६ वजीरालोंगकोर्न, 1 दिसम्बर 2016 को थाईलैंड की राजगद्दी पर बैठे। ([2]) == निधन == २०१६ के निधन के लिए २०१६ में निधन देखें।