411 REFERENCE · Wikipedia
इबेरिया साम्राज्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इबेरिया जॉर्जियाई का उपनाम था। इबेरिया की सीमा पश्चिम में कोलचिस, पूर्व में कोकेशियान अल्बानिया और दक्षिण में आर्मेनिया से लगती थी। चौथी शताब्दी में, राजा मिरियन तृतीय के शासनकाल में सेंट नीनो ने इबेरिया का ईसाईकरण कर दिया तथा ईसाई धर्म को अपने साम्राज्य का मुख्य धर्म बना दिया गया।
इतिहास
प्रारंभिक समय में, कोकेशियाई इबेरिया का क्षेत्र कुरा-अराक्सेस संस्कृति से उत्पन्न कई संबंधित जनजातियों द्वारा बसा हुआ था। सिरिल टूमैनॉफ़ के अनुसार मोशियन प्रारंभिक प्रोटो-जॉर्जियाई जनजाति थी जिसने पूर्वी और दक्षिणी जॉर्जिया में बड़े पैमाने पर निवास करने वाली इबेरियन जनजातियों को एकजुट करने का काम किया था। संभव है कि मोशियाई जनजाति धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ी और अनेक बस्तियाँ बसाईं। इनमें से एक मत्सखेता था आगे चलकर इबेरिया साम्राज्य की राजधानी बन गया। बाद में मत्सखेता जनजाति पर मामासाखलिसी नाम के राजकुमार शासन हुआ। जॉर्जियाई भाषा में मामासाखलिसी का शाब्दिक अर्थ है - "घर का पिता"। आइबेरिया के इतिहास के प्रारंभिक काल का लिखित स्रोत ज्यादातर मध्ययुगीन जॉर्जियाई इतिहास हैं, जिन्हें आधुनिक विद्वान अर्ध-पौराणिक कथा के रूप में व्याख्यायित करते हैं।स्टीफ़न एच. रैप्प स्टडीज़ इन मिडीवल जॉर्जियन हिस्टोरियोग्राफ़ी : अर्ली टैक्स्ट्स एंड यूरेशियन कंटैक्ट्स, वोल 601 2003 पीटर्स पब्लिशर्स 275 90-429-1318-5 en मोक्त्सेवे कार्तलिसे वृत्तांत में इस बात का उल्लेख है कि एज़ो नामक एक शासक अपने लोगों के साथ एरियन-कार्तली से आए थे। एरियन-कार्तली प्रोटो-इबेरियाईयों का प्रारंभिक निवास था जो फ़ारसी साम्राज्य के पतन तक अकेमेनिद शासन के अधीन रहा। वे सभी उस जगह बस गए जहाँ मत्सखेता की स्थापना की जानी थी।
ईसाई दौर की पहली शताब्दी से इबेरिया में मिथ्रा और पारसी धर्म का सामान्य रूप से प्रचलन था। बोरी, अरमाज़ी और ज़गुडेरी में समृद्ध शव-स्थानों के उत्खनन से चांदी के पेय-कप प्राप्त हुए हैं, जिन पर या तो अग्नि-वेदी पर खड़े घोड़े या फिर वेदी के ऊपर अपने दाहिने अगले पैर को उठाए हुए घोड़े की छवि अंकित है।
वर्ष 224 में अर्दाशिर प्रथम ने सासानी (या सस्सानिद) साम्राज्य की स्थापना कर इबेरिया के साम्राज्य को आगे बढ़ाया।बरबेत्ते स्टेनली स्पेइथ द कैंब्रिज कंपैनियन टू एंशियंट मेडिटेरैनियन रिलीजियंस 2013 कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रैस कैंब्रिज
संदर्भ
श्रेणी:साम्राज्य
श्रेणी:जॉर्जिया का इतिहास