411 REFERENCE · Wikipedia
यान मार्टल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यान मार्टल Yann martel 2007-10-25 Seattle WA USA.jpg 200px yes 1963 6 25 सालामांका, स्पेन उपन्यासकार कनाडा १९९३-आजतक समलैंगिक लाइफ़ ऑफ़ पाई दांते, फ़्रांज़ काफ़्का, अल्फ़ोंज़ दौदे, जे. एम. कोट्ज़ी, सलमान रशदी, नट हैमसन, मोआसिर स्लायरhttp://www.infloox.com/person?id=141bcf7f संग्रहीत प्रति 26 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20090915211541/http://www.infloox.com/person?id=141bcf7f 15 सितंबर 2009 dead मिशेल ओबामा, खालेद होसैनी, जोडी पिकुल्टhttp://www.infloox.com/book?id=1fd553f8जून 2020 InternetArchiveBot
यान मार्टल (जन्म २५ जून १९६३) स्पेन में जन्मे कनैडियन लेखक हैं, जिनकी सबसे प्रसिद्ध कृति लाइफ़ ऑफ़ पाई के लिए इन्हें मैन बुकर पुरस्कार मिला है।
इनका जन्म सालामांका, स्पेन में हुआ था, लेकिन कोस्टा रीका, फ्रांस, मेक्सिको और कनाडा में पले बढ़े। इन्होंने पोर्ट होप, ऑण्टारिओ के ट्रिनिटी कॉलेज स्कूल में शिक्षा पाई। इस दौरान इन्होंने लेखन का कौशल संवारा। इन्होंने ट्रेंट युनिवर्सिटी से दर्शन की पढ़ाई की और फिर सारा संसार घूमे, विशेषतया ईरान, तुर्की और भारत। इन्होंने१३ महीने भारत में गुजारे और यहाँ मन्दिर, गिरजाघर, मस्जिद और चिड़ियाघर घूमे। इसके बाद इन्होंने २ वर्ष धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया और समाज से बहिष्कृत लोगों की कहानियाँ पढ़ीं।Martel Yann Powells.com How I Wrote Life of Pi http://www.powells.com/fromtheauthor/martel.html 2007-04-19 https://web.archive.org/web/20130114040757/http://www.powells.com/fromtheauthor/martel.html 14 जनवरी 2013 dead
इन्हें बचपन मे ही पढ़ने का बहुत शौक था, अल्फ़ोंस दौदे की ल पति शोज़ (फ्रांसीसी: Le Petit Chose, छोटी सी चीज़) इन्हें बहुत पसंद थी।http://www.infloox.com/influence?id=b4f9846जून 2020 InternetArchiveBot यान ने दांते की डिवाइन कॉमेडी को संसार की सबसे प्रभावशाली पुस्तक माना है।http://www.infloox.com/influence?id=514e307eजून 2020 InternetArchiveBot
यान की पहली कृति सेवन स्टोरीज़ (अंग्रेजी: Seven Stories, सात कहानियाँ) १९९३ में प्रकाशित हुई। २००१ में इन्होंने लाइफ़ ऑफ़ पाई (पाई का जीवन) प्रकाशित की, जिसे वर्ष २००२ का मैन बुकर पुरस्कार मिला। इस पुस्तक को २००३ की कैनेडा रीड्स प्रतियोगिता में चुना गया।
यान सास्कातून, सास्काचवान में सप्तम्बर २००३ से एक साल तक एक सार्वजनिक पुस्तकालय में राइटर-इन-रेज़िडेंस रहे। इन्होंने टोरंटो की रॉयल कंज़रवेटरी ऑफ़ म्यूज़िक के कम्पोज़र-इन-रेज़िडेंस ओमार डैनियल के साथ मिलकर यू आर वेयर यू आर (तुम जहाँ हो वहीं हो) नामक संगीतमय रचना रची, जिसमें आम दिनों की आम बातचीत को वाक्यों में पिरोया गया है। नवम्बर २००५ में युनिवर्सिटी ऑफ़ सास्काचवान ने इन्हें स्कालर-इन-रेज़िडेंस घोषित किया।U Sask Department of English homepage, retrieved 16 अप्रैल 2007, http://www.usask.ca/english/ https://web.archive.org/web/20090410013012/http://www.usask.ca/english/ 10 अप्रैल 2009
इनका अगला उपन्यास बीट्रिस और वर्जिल होलोकास्ट पर आधारित होगा। इसके अलावा ये वाट इज़ स्टीफ़न हार्पर रीडिंग (स्टीफ़न हार्पर क्या पढ़ रहे हैं) नामक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें ये कनाडा के प्रधान मंत्री को हर दो हफ्ते में एक किताब भेजते हैं, एक छोटे व्याख्यात्मक नोट के साथ।What is Stephen Harper Reading, retrieved 16 अप्रैल 2007, http://www.whatisstephenharperreading.ca/ https://web.archive.org/web/20120827074301/http://www.whatisstephenharperreading.ca/ 27 अगस्त 2012
पुरस्कार
२००२ मैन बुकर पुरस्कार विजेता
२००१ ह्यू मैकलैनन पुरस्कार विजेता
२००१ गवर्नर जनरल पुरस्कार की अंतिम सूची में
बुक्स इन कैनेडा फ़र्स्ट नावेल अवार्ड की अंतिम सूची में
लघुकथा द फ़ैक्ट्स बिहाइंड द हैलसिंकी रोकामाटिओस (अंग्रेजी: "The Facts behind the Helsinki Roccamatios") के लिए १९९१ जर्नी पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
03A14L010512634824
द कनैडियन एन्साइक्लोपीडिया में यान मार्टल
वाट इज़ स्टीफ़न हार्पर रीडिंग?
श्रेणी:उपन्यासकार
श्रेणी:बुकर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:कनाडा के लेखक