411 REFERENCE · Wikipedia
ओल्ड फ़ादर टाइम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फ़ादर टाइम Lord's weathervane.jpg लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन वायु दिशासूचक यंत्र 6 फ़ीट 6 इन्चhttp://www.lords.org/father-time-biog,1215,AR.html Father Time – biog 6 June 2010 https://web.archive.org/web/20110608133106/http://www.lords.org/father-time-biog,1215,AR.html 8 जून 2011 dead (1.98 मी.) 1926 51.52878 -0.17219 type:landmark_region:GB-WSM inline,title
फ़ादर टाइम लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में स्थित एक वायु दिशासूचक यंत्र है। यह विकट से गिल्लियाँ हटाते हुए फ़ादर टाइम के आकार में है। क्रिकेट के नियमों की धारा 16(3) में कहा गया है कि समय की पुकार के बाद, दोनों विकटों से गिल्लियाँ हटा दी जाएँगी। फ़ादर टाइम इसी नियम का प्रतीक है। यह यंत्र ओल्ड फ़ादर टाइम के नाम से लोकप्रिय है और दूरदर्शन व रेडियो पर अक्सर इसी नाम से जाना जाता है, परंतु इसके आधिकारिक नाम में “ओल्ड” शब्द नहीं है।Father Time and the Lord's slope http://www.lords.org/news/our-blogs/the-cricket-history-blog/father-time-and-the-lords-slope 30 March 2015 Lords Website https://web.archive.org/web/20171201131329/https://www.lords.org/news/our-blogs/the-cricket-history-blog/father-time-and-the-lords-slope/ 1 दिसंबर 2017 live यंत्र की कुल लम्बाई 6 फ़ीट 6 इन्च (1.98 मी.) है, जिस में फ़ादर टाइम कि आकृति 5 फ़ीट 4 इन्च (1.63 मी.) लम्बी है।http://www.cricinfo.com/columns/content/current/story/246297.html Lord's under attack Williamson Martin 6 May 2006 Cricinfo 6 June 2010 मैदान के ग्रैंड स्टैंड के वास्तुकार, सर हर्बर्ट बेकर, ने यह यंत्र 1926 में लॉर्ड्स को दिया था।A brief history of Father Time at Lord's Patrick Kidd The Times 18 November 2009 http://www.timesonline.co.uk/tol/sport/cricket/article6920870.ece 6 June 2010 अक्तूबर 2024 InternetArchiveBot
ओल्ड फ़ादर टाइम की स्थापना सबसे पहले पुराने ग्रैंड स्टैंड के ऊपर की गई थी। दूसरे विश्व युद्ध में ब्लिट्ज़क्रेग के दौरान, यह एक बैराज गुब्बारे के तार रस्सों में फँसकर गिर गया था। युद्ध के बाद इसकी मरम्मत हुई और इसे फिर अपनी पुरानी जगह पर लगा दिया गया। 1992 में इस यंत्र पर बिजली गिरी। ओल्ड फ़ादर टाइम पर बिजली गिरने से हुए नुक़सान की मरम्मत को बच्चों के दूरदर्शन कार्यक्रम ब्लू पीटर पर दिखाया गया था।http://www.timeout.com/london/features/2463/2.html London's weather vanes Brown Matt 8 January 2007 Time Out 6 June 2010 https://web.archive.org/web/20110606192422/http://www.timeout.com/london/features/2463/2.html 6 जून 2011 dead 1996 में जब ग्रैंड स्टैंड को गिरा कर फिर से बनाया गया तो फ़ादर टाइम को स्थायी रूप से माउंड स्टैंड पर स्थानांतरित कर दिया गया। मार्च 2015 में एक बार फिर यह यंत्र क्षतिग्रस्त हुआ और इसकी मरम्मत हुई। इस बार नुक़सान का कारण थीं तूफ़ान निकलस की तेज़ हवाएँ।Lord's Father Time weather vane damaged by high winds http://www.bbc.co.uk/sport/0/cricket/32114081 30 March 2015 BBC Sport https://web.archive.org/web/20150331023514/http://www.bbc.co.uk/sport/0/cricket/32114081 31 मार्च 2015 live
1969 में ओल्ड फ़ादर टाइम ससेक्स और इंग्लैण्ड क्रिकेट खिलाड़ी जॉन स्नो की कविता “लॉर्ड्स टेस्ट” का विषय बना।p77, John Snow, Cricket Rebel: An Autobiography, Hamlyn Publishing Ltd, 1976
सन्दर्भ
श्रेणी:इंग्लैण्ड के क्रिकेट मैदान
श्रेणी:मौसम विज्ञान यंत्र