Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिवदीन राम जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्रेणी:राजस्थानी साहित्यकारजनवरी 2013 जनवरी 2013 शिवदीन राम जोशी (जन्म : १० जून १९२१, खंडेला, सीकर जिला) एक भारतीय कवि थे। उनके साहित्य में सवैया, मनहर, मतगयंद, कुंडली छंद ओर कवित्त का प्रयोग तथा धमाल, भजन ओर गजलों का समावेश है। पद्यात्मक रचनाओं का विषय ज्ञान, वैराग्य, प्रेम, प्रकृति चित्रण, प्रार्थना और उपदेश के साथ-साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों, पाखंड, भ्रष्टाचार एवं काल चिंतन उनके साहित्य का मुख्य केंद्र रहे हैं। उनके साहित्य की भाषा ब्रज मिश्रित हिंदी है। कहीं कहीं राजस्थानी, उर्दू और फारसी शब्दों के अलावा अंग्रेजी के शब्दों का भी प्रयोग हुआ है। जोशी का अधिकांश साहित्य अप्रकाशित है। प्रारंभिक जीवन उनके पिता का नाम सूरजभान तथा माता का नाम लक्ष्मी था। दस वर्ष की उम्र में उन्होंने लेखन कार्य शुरू कर दिया था। साहित्य यत्रा छंद लहर, अनुभवलहर और कृष्ण सुदामा चरित्र उनकी प्रकाशित कृतियाँ है। आकाशवाणी जयपुर तथा अजमेर से उनकी रचनाओं का प्रसारण भी हुआ है। राजस्थानी भाषा के साहित्यकार गोरधन सिंह शेखावत द्वारा संपादित शेखावाटी के साहित्यकार व रघुनाथ प्रसाद तिवारी 'उमंग' के ग्रंथ खंडेला क्षेत्र का सांस्कृतिकवैभव में भी जोशी का वर्णन है। २७ जुलाई २००६ को उनकी मृत्यु हो गई। मरणोपरान्त डॉ. कैलाश पारीक खण्डेला द्वारा सन्त कवि की रचनाओं का संकलन एवं सम्पादन " छन्द प्रवाह" और "शिवनन्दिनी" दो पुस्तकों के रूप में किया गया । सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी कवि श्रेणी:राजस्थानी साहित्यकार श्रेणी:भक्त कवि श्रेणी:1921 में जन्मे लोग श्रेणी:२००६ में निधन श्रेणी:राजस्थान के लोग