411 REFERENCE · Wikipedia
अटल बिहरी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अटल बिहरी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर
विश्वजीवानामृतं ज्ञानम् (विश्व के जीवों के लिए ज्ञान अमृत के समान है।)
1997
सार्वजनिक विश्वविद्यालय
संजीव गोविन्द देशमुख
300
15
ग्वालियर
मध्य प्रदेश
भारत
26.248468 78.174592 type:edu inline,title
Urban, 160 acre km2
30 (full time) + visiting and guest faculty
732 (on campus)
http://www.iiitm.ac.in/
अटल बिहरी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (Atal Bihari Vajpayee Indian Institute of Information Technology and Management), ग्वालियर स्थित एक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना १९९७ में हुई थी और २००१ में इसे मानित विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया और इसे राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान घोषित किया गया। २०१६ में भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा घोषित रैंकिग में इस संस्थान को २२वाँ स्थान प्रदान किया गया है।
परिचय
यह सन्स्थान वर्ष 1997 में 61.0 करोड़ रुपए की वित्तीय परिव्यय के साथ स्थापित किया गया। यह संस्थान आई टी और प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में कार्य करता है। अनेक वर्षो से यह संस्थान देश को उच्च कोटि के तकनिकी प्रबन्धक प्रदान कर रहा है, जो कि आईटी उद्योग में विभिन्न तकनीकी पदो पर कार्यात्मक भूमिकाएं कर रहे है। इस संस्थान को वर्ष 2001 में डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया। यह् संस्थान ग्वालियर के किले के निकट 160 एकड़ से अधिक के परिसर में फैला हुआ है।
उद्देशय
इस संस्थान का लक्ष्य ज्ञान अर्थव्यवस्था में वैश्विक उत्कृष्टता को प्राप्त करना है।
इस सन्स्थान के निम्नलिखित उद्देशय है:
1. शिक्षण और अनुसंधान के साथ ही उभरती हुई प्रौद्योगिकी, व्यापार प्रक्रिया, एवम उच्च तकनीकी समाधान को प्रोत्साहित करना।
2. पार-सांस्कृतिक परिवेश में प्रोद्योगिकी और प्रबंधन को समेकित करना।
3. छात्रो को उद्यमशील, अभिनव, सहायक, आश्वस्त और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाना।
परिसर
thumb|200px | Girl's Hostel, Gwalior Fort at sight
यह् संस्थान एक विशाल 160 एकड़ (0,65 km2) परिसर में ग्वालियर किले की तलहटी में स्थित है। यह वर्तमान में, विभिन्न सुसज्जित प्रयोगशालाओं, छात्र हॉस्टल और विभागीय ब्लॉकों से परिपूण है। यहाँ लड़कों के लिए तीन छात्रावास है और एक छात्रावास लड़कियों के लिये भी है। परिसर में औषधीय गुणों से युक्त पौधों की एक विशाल एवम विविधता से परिपूर् श्रिन्खला लगाई जा रही है।
पुस्तकालय
संस्थान का पुस्तकालय एक मुख्य सन्दर्भ कोश (रेफेरेन्स लाय्ब्रेरि), आधुनिक संचार सुविधाओं के साथ कमरे और डिजिटल लाइब्रेरी से युक्त है। पुस्तकालय विषयों की विस्तृत रेंज पर 12000 सन्दर्भ और पाठ्य पुस्तकों की एक विशाल संग्रह है। यह पुस्तकालय आईटी और प्रबंधन के क्षेत्र में विभिन्न पत्रिकाओं, पुस्तको एवम अनुसंधान आलेखो से सुसज्जित है।
छात्र जीवन
अवसर
औरोरा
औरोरा विश्वविद्यालय का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है जो कि एक समूह के सम्मिलित उत्कृष्टता की भावना को मनाता है। इस तीन दिवसीय कल्पात्मक आयोजनो में नई पीढ़ी के उत्साह और शक्ति का सार दिखाई देता है। प्रमुख कार्यक्रमो में व्यक्तित्व प्रतियोगिता, फैशन परेड, कवि सम्मेलन, अन्ताक्षरी, नृत्य, गायन प्रतियोगिताओं के साथ साथ कई और प्रतियोगिताओं क आयोजन किया जाता है।
बाहरी सन्दर्भ
IIITM Gwalior Official Website
IIITM Gwalior Webmail
IIITM Gwalior Alumni Website
Infotsav (Annual Technology and Management Festival)
Aurora (Annual Cultural Festival)
TWARAN (Inter IIIT Sports Meet)
HCI London
Blog
Placement Brochureसितंबर 2021 InternetArchiveBot
श्रेणी:भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान
श्रेणी:ग्वालियर में शिक्षा