411 REFERENCE · Wikipedia
अंजुम चोपड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंजुम चोपड़ा (20 मई 1977) भारत की राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हैं।
अंजुम चोपड़ा true File:ANJUM CHOPRA (3388377038).jpg भारत yes 1977 5 20 नई दिल्ली, भारत बाँए हाथ से दाँए मध्यम तेज बल्लेबाज true 17 नवम्बर 1995 इंग्लैण्ड 46 29 अगस्त 2006 इंग्लैण्ड 12 फरवरी 1995 न्यूज़ीलैण्ड 42 16 मार्च 2012 ऑस्ट्रेलिया 5 अगस्त 2006 भारत इंग्लैण्ड 2 23 मार्च 2012 भारत ऑस्ट्रेलिया 3 टेस्ट 12 548 30.44 0/4 98 258 2 44.00 – – 1/9 13/– वन डे 127 2856 31.38 1/18 100 601 9 46.00 0 n/a 2/9 33/– टी20 18 241 17.21 0/0 37* – – – – n/a – 3/– 16 September 2014 http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/53910.html Cricinfo
करियर
12 फ़रवरी 1995 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होने पहली बार एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। कुछ महीनों बाद यानि 17-20 नवम्बर 1995 को उन्होने कोलकाता के ईडेन गार्डेन में इंगलैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की। वे वाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाजी करती हैं। उन्होने 12 टेस्ट और 116 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वे एयर इंडिया महिला क्रिकेट टीम, इंडिया रेड औरत टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिसा रही हैं। उन्होने अपना अंतिम टेस्ट मैच वर्ष 2006 में टाउनटन में 29 अगस्त से 1 सितम्बर के बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेला। उन्होने पिछला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच 16 मार्च 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेला। अपने लंबे करियर में अंजुम ने टी-20 मैच भी खेली हैं। पहला टी-20 मैच पहली बार उन्होने डार्बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और अंतिम टी-20 मैच 23 मार्च 2012 को उन्होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेला।http://www.cricinfo.com/ci/content/player/53910.html Player Profile: Anjum Chopra Cricinfo 2 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20100116013029/http://www.cricinfo.com/ci/content/player/53910.html 16 जनवरी 2010 livehttp://cricketarchive.com/Archive/Players/8/8475/8475.html Player Profile: Anjum Chopra CricketArchive 2 दिसम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20170927113718/http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/8/8475/8475.html 27 सितंबर 2017 live
टेलीविज़न
अंजुम एक रियलिटी शो: फियर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी सीजन 4 में भाग ले चुकी हैं।http://www.mid-day.com/entertainment/2011/may/060511-Akshay-Kumar-Khatron-Ke-Khiladi-4-promo-music-video.htm Let's get dangerous 2011-06-05 Midday 2 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20121219112021/http://www.mid-day.com/entertainment/2011/may/060511-Akshay-Kumar-Khatron-Ke-Khiladi-4-promo-music-video.htm 19 दिसंबर 2012 live
जीत
2005 महिला क्रिकेट विश्व कप
2009 महिला क्रिकेट विश्व कप
पुरस्कार
उन्हें वर्ष-2006 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
2014 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Padma-Awards-Announced/articleshow/29365484.cms पद्म पुरस्कारों की घोषणा नवभारत टाईम्स 25 जनवरी 2013 27 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140202201708/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Padma-Awards-Announced/articleshow/29365484.cms 2 फ़रवरी 2014 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Anjum Chopra अंजुम चोपड़ा
क्रिकेट इन्फो (अँग्रेजी)
श्रेणी:1977 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय एथलेटिक्स
श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता
श्रेणी:भारतीय महिला क्रिकेटर
श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता
श्रेणी:महिला क्रिकेटर
श्रेणी:२००० महिला क्रिकेट विश्व कप में खेलने वाली भारतीय खिलाड़ी