Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जोसेफ स्टिग्लित्ज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जोसेफ यूजीन स्टिग्लित्ज़ (जन्म: 9 फरवरी 1943) एक अमेरिकी नव्य-केन्सीयाई अर्थशास्त्री, सार्वजनिक नीति विश्लेषक और कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह वर्ष 2001 में अर्थशास्त्र के नोबेल मेमोरियल पुरस्कार और 1979 में जॉन बेट्स क्लार्क मेडल के प्राप्तकर्ता हैं। वह विश्व बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। == प्रारंभिक जीवन और शिक्षा == स्टिग्लित्ज़ का जन्म गैरी, इंडियाना में एक यहूदी परिवार में हुआ था। उनके पिता एक बीमा विक्रेता थे और माँ एक शिक्षिका थीं। उन्होंने एमहर्स्ट कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की, जहाँ वे छात्र सरकार के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने 1967 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रॉबर्ट सोलो के मार्गदर्शन में अपनी पीएच.डी. की डिग्री पूरी की। == करियर और प्रमुख विचार == स्टिग्लित्ज़ ने येल, स्टैनफोर्ड, ऑक्सफोर्ड और प्रिंसटन जैसे कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाया है। वे राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष (1995–1997) रहे। अर्थशास्त्र में उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान 'सूचना की असाम्यता' का सिद्धांत है, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। वे 'जॉर्जवाद' सार्वजनिक वित्त सिद्धांत के समर्थक हैं और अनियंत्रित मुक्त बाजार व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की नीतियों के कड़े आलोचक माने जाते हैं। वर्ष 2000 में, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विकास पर केंद्रित थिंक टैंक 'इनिशिएटिव फॉर पॉलिसी डायलॉग' की स्थापना की। 2011 में, टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया था। उनकी हालिया प्रकाशित प्रमुख पुस्तकों में द रोड टू फ्रीडम (2024) और पीपल, पावर, एंड प्रॉफिट्स (2019) शामिल हैं। == व्यक्तिगत जीवन == स्टिग्लिट्ज़ ने 1978 में जेन हैनावे से शादी की थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। उन्होंने 28 अक्टूबर 2004 को अन्या शिफ्रिन से तीसरी शादी की, जो कोलंबिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स में कार्यरत हैं। उनके चार बच्चे और तीन पोते-पोतियां हैं। == सन्दर्भ ==