411 REFERENCE · Wikipedia
शम्सुद्दीन इलियास शाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
इस्लाम शाह सूरी बंगाल का नवाब 1342 -1358 सिकंदर शाह इलियास शाही वंश
शम्सुद्दीन इलियास शाह बंगाल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण शासक थे, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में इलियास वंश की स्थापना की। उनका शासनकाल 1342 से 1358 ईस्वी तक रहा। शम्सुद्दीन इलियास शाह ने बंगाल को स्वतंत्र घोषित किया और दिल्ली सल्तनत से अलग करके अपनी एक स्वतंत्र सत्ता स्थापित की। इसके अलावा उन्होंने बंगाल, बिहार और ओडिशा के बड़े हिस्सों को मिलाकर एक सशक्त राज्य का निर्माण किया, इलियास शाह ने पांडुआ को अपनी राजधानी बनाया और वहां कई भवनों का निर्माण करवाया, प्रशासन को मजबूत किया और राज्य में शांति और समृद्धि लाने का प्रयास किया।https://en.banglapedia.org/index.php?title=Iliyas_Shah Iliyas Shah - Banglapedia en.banglapedia.org 2026-07-27
इलियास शाह पूर्वी ईरान के सिजिस्तान प्रदेश के रहने वाले थे। शुरुआत में दिल्ली सल्तनत के लिए काम करने के बाद इलियास शाह बंगाल में सतगाँव के शाही गवर्नर इज़्ज़ुद्दीन याह्या की सेवा में लग गए। इज़्ज़ुद्दीन याह्या की मृत्यु के बाद, वह 1338 में सतगाँव के शासक बने। वहाँ अपनी सत्ता मजबूत करने के बाद, उन्होंने अलाउद्दीन अली शाह के खिलाफ एक लंबा युद्ध (1339 से 1342) लड़ा और 1342 में 'सुल्तान शम्सुद्दीन इलियास शाह' की उपाधि के साथ लखनौती के सिंहासन पर बैठे।
उन्होंने 1344 में तिरहुत पर कब्ज़ा कर लिया और 1350 में नेपाल के अभियान से भारी लूट के साथ लौटे। 1352 में इख्तियारुद्दीन गाज़ी शाह को हराकर सोनारगाँव पर कब्ज़ा किया और इस तरह पूरे बंगाल के स्वामी बन गए। इलियास ने जाजनगर (ओडिशा) पर आक्रमण किया और कटक से होते हुए दक्षिण में चिल्का झील तक आगे बढ़े। उन्होंने ओडिशा के मंदिरों को नष्ट कर दिया और 44 हाथियों सहित भारी धन-संपत्ति के साथ वापस लौटे। इसके बाद इलियास शाह ने 1353 में बिहार पर आक्रमण किया। उन्होंने बिहार से आगे चंपारण, गोरखपुर और बनारस तक अपनी सत्ता का विस्तार किया। दिल्ली के सुल्तान फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ ने इलियास शाह को अपने अधीन करने के लिए बंगाल की ओर कूच किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इलियास शाह के साथ शांति समझौता करके फ़िरोज़ दिल्ली लौट आए और इलियास ने एक स्वतंत्र सुल्तान के तौर पर बंगाल पर शासन करना जारी रखा। दिल्ली के सुल्तान के साथ हुए इस दोस्ताना समझौते ने इलियास शाह को पड़ोसी राज्य टिपेरा पर अपना प्रभाव जमाने का मौका दिया।अपने शासनकाल के अंत में, इलियास शाह ने 1357 में कामरूप के एक हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया।सोलह साल के शासनकाल के बाद 1358 में उनकी मृत्यु हो गई।
इन्हें भी देखें
बंगाल का इतिहास
बंगाल के नवाब
सन्दर्भ
श्रेणी:१३५८ में निधन
श्रेणी:हाजीपुर
श्रेणी:बंगाल का इतिहास