Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

युद्धविराम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|अक्टूबर १९७३ में युद्धविराम होने पर सीनाई में इस्राइल और मिस्र के सिपहसालारों का मिलना युद्धविराम या अवहार या जंगबंदी (ceasefire या truce) किसी युद्ध में जूझ रहे पक्षों में आपसी समझौते से लड़ाई रोक देने को कहते हैं। जंग की यह रुकावट स्थाई या अस्थाई रूप से की गई हो सकती है। अक्सर युद्धविराम पक्षों में किसी औपचारिक संधि का हिस्सा होते है लेकिन यह अनौपचारिक रूप से बिना किसी समझौते पर हस्ताक्षर करे भी हो सकते हैं।Summary of World Broadcasts: Far East, Part 3, British Broadcasting Corporation Monitoring Service, British Broadcasting Corporation, 1986, ... the terms below as used in this agreement shall be defined as follows ... Ceasefire. Cessation of hostile acts and armed operations ... युद्धविराम रेखाएँ अक्सर दो पक्षों में कुछ देर युद्ध चलने के बाद दोनों इस स्थिति में पहुँच जाते हैं जिसमें किसी की भी पूर्ण विजय होना असंभव लगता है लेकिन वे पूर्ण रूप से आपसी समझौता करने को तैयार भी नहीं होते। ऐसे में दोनों में अक्सर युद्धविराम हो जाता है और उनकी सेनाएँ जहाँ भिड़ रही होती हैं वही उनकी वास्तविक आपसी सरहद बन जाती है, हालांकि इसे एक या दोनों पक्ष मान्य सीमा मानने को राज़ी नहीं होते। ऐसी सीमाओं को 'युद्धविराम रेखा' (ceasefire line, सीज़फ़ायर लाइन) कहा जाता है।The Palgrave Macmillan Dictionary of Diplomacy, G.R. Berridge, Lorna Lloyd, pp. 62, Palgrave Macmillan, 2012, ISBN 978-1-137-01760-4, ... Such a line, like a single line indicating the limits of the ground held by each at the time of the ceasefire, constitutes a 'ceasefire line (CFL)'. It is sometimes known as a 'green line' ... मसलन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का युद्ध औपचारिक रूप से कभी ख़त्म नहीं हुआ है लेकिन १९५३ में उनके बीच एक युद्धविराम रेखा बन गई और वही उनकी आपसी सरहद के रूप में अस्तित्व में है।Tourism and Political Boundaries, Dallen J. Timothy, pp. 19, Psychology Press, 2001, ISBN 978-0-415-19696-3, ... For example, although the Korean War has never officially ended, a ceasefire line was established, bisecting the Korean Peninsula into two political units in 1953. This border, known as the Demilitarized Zone (DMZ), was established along the ceasefire line between the northern and southern portions of Korea ... १९६५ के युद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान की कश्मीर क्षेत्र की सरहद को भी युद्धविराम रेखा कहा जाता था लेकिन १९७१ के युद्ध के बाद हुए शिमला समझौते के बाद उसे नियंत्रण रेखा कहा जाने लगा।Terror, Insurgency, and the State: Ending Protracted Conflicts https://web.archive.org/web/20171018120312/https://books.google.com/books?id=m8_pM7Ncij8C 18 अक्तूबर 2017 , Marianne Heiberg, Brendan O'Leary, John Tirman, pp. 254, University of Pennsylvania Press, 2007, ISBN 978-0-8122-3974-4, ... July 1972: The ceasefire line in Kashmir is renamed the Line of Control (LOC) by intergovernmental agreement, pending a negotiated settlement of the Kashmir dispute ... सन्दर्भ 2 श्रेणी:युद्ध श्रेणी:अन्तरराष्ट्रीय सम्बन्ध श्रेणी:सैन्य राजनय श्रेणी:सैन्य रणनीति