411 REFERENCE · Wikipedia
मॉस्कोवियम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|मॉस्कोवीयममॉस्कोवियम या मॉस्कोवीयम परमाणु संख्या 115 और Mc प्रतीक वाला एक मानव निर्मित रासायनिक तत्व है। इसे दिसम्बर २०१५ में आधिकारिक रुप से पहचाना गया था, जबकि २००३ में ही बनाया गया था।https://iupac.org/iupac-announces-the-names-of-the-elements-113-115-117-and-118/ IUPAC Announces the Names of the Elements 113, 115, 117, and 118 2016-11-30 IUPAC International Union of Pure and Applied Chemistry en-US 2019-11-19 https://web.archive.org/web/20180729210456/https://iupac.org/iupac-announces-the-names-of-the-elements-113-115-117-and-118/ 29 जुलाई 2018 live
Mc ११५ 115 thumb|Electron configuration (no language or descriptive labels) Moscovium संक्रमणोपरांत धातु
खोज
इसे २००३ में खोजा गया जब जेआईएनआर, दुब्ना(Joint Institute for Nuclear Research, Dubna) के वैज्ञानिकों ने अमेरिसीयम२४३ पर कैल्सियम ४८ के परमाणुओं से साईक्लोट्रॉन के द्वारा बमबारी की। इससे मॉस्कोवियम के चार परमाणु बने जोकि लगभग १०० मिलिसेकेंड तक टिके। इसके बाद वे निहोनियम (Nh, ११३वाँ तत्व) में बदल गये।
असफल प्रयास
नामांकरण
इसे पहले उनुनपेंटियम के नाम से जाना जाता था, जिसका लैटिन में शब्दार्थ "एक सौ पंद्रह" होता है। नवम्बर २०१६ में आईयूपीएससी ने इसके नये आधिकारिक नाम मॉस्कोवीयम को मान्यता दी। इसके साथ निहोनीयम, टेनेसीन, और ऑगनेसन के नामों को भी मान्यता दी गई।https://iupac.org/iupac-announces-the-names-of-the-elements-113-115-117-and-118/ IUPAC Announces the Names of the Elements 113, 115, 117, and 118 2016-11-30 IUPAC International Union of Pure and Applied Chemistry en-US 2020-01-06 https://web.archive.org/web/20180729210456/https://iupac.org/iupac-announces-the-names-of-the-elements-113-115-117-and-118/ 29 जुलाई 2018 live इसका नया नाम उस जगह (मॉस्को इलाक़ा) पर रखा गया है जहां इसकी खोज हुई।Oganessian Yuri 2019-01 The making of moscovium https://www.nature.com/articles/s41557-018-0185-6 Nature Chemistry en 11 1 98–98 10.1038/s41557-018-0185-6 1755-4349
गुण
यह एक अत्यंत रेडियोधर्मी तत्व है, और सामान्यतः धरती पर नही पाया जाता। माना जाता है कि यह एक ठोस धातु है और ४००° सेंटीग्रेड पर पिघलती है, जबकि ११००° सेंटीग्रेड पर भाँप बनती है।https://periodic.lanl.gov/115.shtml PERIODIC TABLE OF ELEMENTS: LANL https://web.archive.org/web/20190722200525/https://periodic.lanl.gov/115.shtml 22 जुलाई 2019 dead इसका वजन लगभग २८७-२९० एएमयू होता है। इसके चार ज्ञात आइसोटोप्स में से मॉस्कोवियम-290 सबसे स्थिर होता है और इसकी अर्धायु ०.६५ सेकेंड है। यह तुरंत अन्य हल्के परमाणुओं में टूट जाता है जिनमें निहोनीयम (Nh, ११३वाँ तत्व) भी शामिल है।https://www.livescience.com/41424-facts-about-ununpentium.html Facts About Moscovium (Element 115) Editor 2016-12-02T02:17:00Z Tim Sharp-LiveScience Reference livescience.com en 2020-01-05 https://web.archive.org/web/20191004201916/https://www.livescience.com/41424-facts-about-ununpentium.html 4 अक्तूबर 2019 live
आवर्त सारणी
आवर्त सारणी में, यह एक पी-ब्लॉक ट्रांसैक्टिनाइड तत्व है। यह ७वीं अवधि का सदस्य है और समूह १५ में सबसे भारी निक्टजन के रूप में रखा गया है,https://www.rsc.org/periodic-table/element/115/moscovium Moscovium - Element information, properties and uses Periodic Table www.rsc.org 2019-11-25 https://web.archive.org/web/20191009151336/https://www.rsc.org/periodic-table/element/115/moscovium 9 अक्तूबर 2019 live हालाँकि इसके बिस्मथ निक्टजन के भारी सजातीय के रूप में व्यवहार करने की पुष्टि नहीं की गई है।
पिछले हर निक्टजन में अपने वैलेंस शेल में पांच इलेक्ट्रॉन होते हैं, जो ns2np3 वाले वैलेन्स इलेक्ट्रॉन कॉन्फ़िगरेशन का निर्माण करते हैं। मोस्कोवियम के मामले में, इस प्रवृत्ति को जारी रखा जाना चाहिए और वैलेंस इलेक्ट्रॉन विन्यास 7s27p3 होने की भविष्यवाणी की जा सकती है।
इन्हें भी देखें
बिस्मथ
संदर्भ
श्रेणी:रासायनिक तत्व