411 REFERENCE · Wikipedia
तालोक़ान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तालोक़ान Taloqan / ur تالقان तालोक़ान Afghanistan 36 43 N 69 31 E अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति तख़ार प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान १,९६,४०० २००६ दरी फ़ारसी, उज़बेक
thumb|230px|अलाउद्दीन मुहम्मद इब्न तेकेश (राजकाल: १२००-१२२०) द्वारा तालोक़ान में ज़र्ब सिक्का - इस राजा से चंगेज़ ख़ान ने आक्रमण करके राज छीन लिया था
तालोक़ान (दरी फ़ारसी: ur تالقان, अंग्रेज़ी: Taloqan) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के तख़ार प्रान्त की राजधानी है। यह शहर २,८७४ फ़ुट (८७६ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है।
नाम
तालोक़ान का पुराना नाम 'तालीख़ान' हुआ करता था।Historical and political gazetteer of Afghanistan, Ludwig W. Adamec, General Staff Branch, Indian Army, Akadem. Druck- u. Verlagsanst., 1972, ... The name Taloqan has been spelled variously: older maps usually give Talikhan, which comes closer to the actual pronunciation of the word, while new Afghan maps and gazetteers spell Taloqan or Taloq-an (an being a suffix with the the meaning of pass) ... ध्यान दें कि आधुनिक 'तालोक़ान' नाम में बिंदु-वाले 'क़' का उच्चारण बिंदु-रहित 'क' से ज़रा भिन्न भिन्न है और 'क़ीमत' व 'क़ुरबानी' जैसे शब्दों के 'क़' से मिलता है।
इतिहास
सन् १२७५ में इतालवी खोजयात्री मार्को पोलो तालोक़ान से गुज़रा था और उसने इस इलाक़े का ब्यौरा यूँ दिया:
ताइख़ान नाम का एक क़िला है जहाँ अनाज की एक बड़ी मंडी है और आसपास का क्षेत्र उपजाऊ और बेहतरीन है। इस से दक्षिण के पहाड़ ऊंचे और विशाल हैं। यह सभी सफ़ेद नमक के बने हैं, जो बहुत सख़्त है, जिसे लेने यहाँ से तीस दिनों के फ़ासले तक रहने वाले लोग आते हैं, क्योंकि यह दुनिया-भर में सबसे शुद्ध माना जाता है। यह इतना सख़्त है कि इसे केवल बड़े लोहे के हथौड़ों से ही तोड़ा जा सकता है। और इसकी मात्रा इतनी है कि इसे से विश्व के सभी देशों की मांग पूरी की जा सकती है।A Historical Guide to Afghanistan, Nancy Hatch Dupree, Afghan Tourist Organization, Kabul 1970
लोग
तालोक़ान के लगभग ६०% लोग ताजिक समुदाय के हैं। यहाँ का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय उज़बेक लोगों का है, जो इस शहर की आबादी के ३२% हैं। इसके अलावा यहाँ पश्तून और किरगिज़ लोग भी रहते हैं।
इन्हें भी देखें
तख़ार प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़्गानिस्तान के शहर
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर
श्रेणी:तख़ार प्रान्त