Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लाओ किप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ກີບ LAK लाओस 8.49% बैंक ऑफ लाओ P.D.R, सितंबर 2008. 1/100 अत्त् ₭ या ₭N 10, 20, 50 अत्, 1, 5, 10, 20, 50 कीप 1000, 2000, 5000, 10 000, 20 000, 50 000 कीप 1, 5, 10, 20, 50, 100, 500 कीप बैंक ऑफ द लाओ P.D.R. www.bol.gov.la कीप (लाओ: ກີບ; कोड: LAK; चिह्न: ₭ या ₭N) 1952 से लाओस की मुद्रा है। एक कीप सौ अत् (ອັດ)। से विभाज्य है। मुक्त लाओ कीप फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा क्षेत्र पर कब्जा किए जाने से पहले वियनितएन की मुक्त कीप सरकार ने 1945-1946 में 10, 20 और 50 अत् और 10 कीप मूल्यवर्ग के नोट जारी किए थे। शाही कीप 1952 में कीप को फ्रांसीसी इंडोचाइना पियास्त्रे के स्थान पर पुनः जारी किया गया। कीप (फ्रांसीसी में पियास्त्रे) सौ अत् (लाओ) अथवा सेंट (फ्रांसीसी) से समविभाजित था। सिक्के सिक्के फ्रांसीसी और लाओ भाषा में 10, 20 और 50 अत् मूल्यवर्ग के जारी किए गए। चीनी सिक्कों की तरह सभी सिक्के एल्यूमिनियम के बने हुए थे, जिनके बीच में छेद था। सिक्के केवल 1952 में जारी किए गए थे। बैंकनोट 1953 में इंस्टीट्यूट देस इतेत्स दू काम्बोज, दू लाओस इत दू वियतनाम की लाओ शाखा ने पियास्त्रे और कीप जारी किए। नोट 1, 5, 100 और 1000 कीप/पियास्त्रे के थे। 1957 में सरकार न केवल कीप में नोट जारी किए। नोट 1, 5, 10, 20, 50, 100 और 500 कीप मूल्यवर्ग के थे। 1963 में 200 और 1000 मूल्यवर्ग के कीप जोड़े गए, जिसके बाद 1975 में 5000 कीप जारी किया गया। सभी बैंकनोट फ्रांस में छापे गए थे। पाथेट लाओ कीप पाथेट लाओ के नियंत्रण वाले क्षेत्र में 1976 से पहले पाथेट लाओ कीप 1, 10, 20, 50, 100, 200 और 500 मूल्यवर्ग में जारी किए गए। नोटों की छपाई चीन में हुई थी। 1976 में पातेट लाओ द्वारा पूरे देश पर अधिकार जमा लेने के बाद शाही कीप के स्थान पर पूरे देश में पाथेट लाओ चलन में आ गए। दोनों मुद्राओं की बीच विनिमय दर एक पाथेट कीप = 20 शाही कीप रखी गई थी। सिक्के 1980 में 10, 20 और 50 अत् मूल्यवर्ग के सिक्के जारी किए गए, जिसके बाद 1985 में 1, 5, 10, 50 मूल्यवर्ग के कीप सिक्के जारी किए गए। हालांकि, मुद्रास्फिति की वजह से लाओस में वतर्मान समय में सिक्के चलन में नहीं हैं। बैंकनोट 1979 में 1, 5, 10, 20, 50 और 100 मूल्यवर्ग के कीप नोट जारी किए गए। 1988 में 500 कीप नोट शामिल किया गया। जिसके बाद में 1992 में 1000 कीप, 1997 में 2000 और 5000 कीप, 2002 में 10,000 और 20,000 कीप और 17 जनवरी 2006 को 50,000 मूल्यवर्ग के कीप जारी किए गए। श्रेणी:मुद्रा