Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खिलाड़ी 420

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खिलाड़ी 420 खिलाड़ी 420.jpg खिलाड़ी 420 का पोस्टर केशु रामसे नीरज वोरा संजीव-दर्शन उत्तम गड़ा अक्षय कुमार, महिमा चौधरी, गुलशन ग्रोवर, आलोक नाथ 29 दिसम्बर, 2000 भारत हिन्दी खिलाड़ी 420, वर्ष 2000 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इसका निर्देशन नीरज वोरा ने किया और इसमें अक्षय कुमार और महिमा चौधरी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।न्यूज़ एबीपी अक्षय कुमार को इस वजह से कहा जाता है बॉलीवुड का असली 'खिलाड़ी' https://abpnews.abplive.in/photo-gallery/akshay-kumar-is-said-to-be-the-real-player-of-bollywood-960111#image7 एबीपी न्यूज़ 28 दिसम्बर 2018 hi 9 सितम्बर 2018 दिसंबर 2023 InternetArchiveBot संक्षेप श्याम प्रसाद भारद्वाज (आलोक नाथ) एक करोड़पति उद्योगपति है और उनका व्यवसाय दुनिया भर में फैला हुआ है। उनकी एक बेटी, रितु (महिमा चौधरी) है, जो विवाह योग्य उम्र की है। वह देव कुमार (अक्षय कुमार) को काम पर रखता है और उससे प्रभावित होता है। श्याम चाहता है कि रितु और देव शादी कर लें। लेकिन सगाई के कुछ दिन बाद, श्याम को पता चला कि देव उसके पैसे के पीछे पड़ा है। देव, श्याम को इस राज़ को दबाने के लिए मार देता है लेकिन रितु की छोटी बहन रिया यह देख लेती है। लड़की गहरे सदमे में चली जाती है और देव उस पर लगातार नजर रखता है। देव उसकी भी हत्या करने की योजना बनाता है लेकिन रितु को किसी तरह सच्चाई का पता चल जाता है। देव अपने हनीमून की रात को रितु को मारने की कोशिश करता है, लेकिन रितु उसे ही मार देती है। डरी हुई रितु अपनी दादी के पास जाती है जो उसे बताती हैं कि देव आहत है लेकिन अस्पताल में जीवित है। अस्पताल में देव के शरीर पर एक खरोंच तक भी नहीं होती। देव ऐसा व्यवहार करता है कि मानो कुछ हुआ ही न हो। घर में सभी लोग उसे देव मानते हैं। अंत में, जब वे अकेले होते हैं तो वो रितु को अपनी असली पहचान बताता है। वह बताता है कि वह वास्तव में देव का जुड़वाँ भाई आनंद है। आनंद बताता है कि देव अपराधिक कार्यों में पड़ गया था, जो आनंद को नापसंद था। देव ने आनंद को सिर्फ एक हफ्ते पहले बताया था कि उसने शादी कर ली है और उसने आनंद को रितु और उसके परिवार के बारे में सारी जानकारी दी थी। अब देव शायद मर चुका है, जिसके लिए वह रितु का आभारी है क्योंकि देव की उनकी हत्या करने की योजना थी। रितु और आनंद इस राज़ को गुप्त रखते हैं। हालाँकि, रितु के एक पुराने दोस्त इंस्पेक्टर राहुल (सुधाँशु पांडे) को शक हो जाता है। इसके अलावा, देव की प्रेमिका, जिसे आनंद पहचानता नहीं है, सोचती है कि देव ने उसे छोड़ दिया है। देव का एक और शत्रु एक अपराधी (मुकेश ऋषि) है। रितु धीरे-धीरे आनंद को चाहने लगती है, लेकिन आनंद अपनी भावनाओं को प्रकट नहीं करता है। आनंद को दोहरा जीवन जीना होता है - बुरे लोगों के सामने, वह आनंद है जबकि रितु के परिवार के सामने वह देव है। राहुल को शक हो जाता है कि रितु और देव ने श्याम की हत्या की साजिश रची। रितु को बचाने के लिए आनंद दोष अपने ऊपर पर ले लेता है। आनंद राहुल को सच्ची कहानी बताता है, जिसे वह अनिच्छा से मान लेता है। राहुल ने प्रस्ताव रखा कि आनंद केवल तभी जीवित रह सकता है जब देव का मृत शरीर मिल जाए। आनंद राहुल की योजना के अनुसार हिरासत से भाग जाता है और अपने भाई के शरीर को उस स्थान से निकाल देता है जहां रितु ने उसे छिपाया था। देव के दुशमन एकजुट होकर आनंद को मारने की कोशिश करते हैं। आनंद खलनायक को मारने में सफल हो जाता है। जब देव का शव मिलता है तो अदालत मामला बंद कर देती है। आनंद बच जाता है और रितु के साथ एकजुट हो जाता है। मुख्य कलाकार अक्षय कुमार — देव कुमार मल्होत्रा / आनंद कुमार मल्होत्रा महिमा चौधरी — रितु भारद्वाज अंतरा माली — मोनिका डी'सूज़ा मुकेश ऋषि — भाई गुलशन ग्रोवर — भाई सयाजी शिंदे — भाई आलोक नाथ — श्याम प्रसाद भारद्वाज रज़ाक ख़ान — गवास विजू खोटे — नडकरनी सुब्बिराज — जज दिलीप जोशी — अरोड़ा संगीत गीत गायक समीर संजीव-दर्शन दिल ले ले दिल दे दे अभिजीत, अलका याज्ञिक मेरी बीवी का जवाब नहीं सोनू निगम जागते हैं हम सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ति बत्तियाँ बुझा दो सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ति कैसा ये प्यार है कुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति धीरे धीरे सनम उदित नारायण, महालक्ष्मी अय्यर जागते हैं हम N/A वाद्य रचना कैसा ये प्यार N/A वाद्य रचना सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0255305 खिलाड़ी 420 श्रेणी:2000 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:संजीव–दर्शन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में